Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gajapati761017

Gajapati - Police Officer's Close Call: Bolero Hits Patrol Team at High Speed

Apr 26, 2025 10:19:50
Chandiput, Odisha

Garabandh police station officer Prashant Kumar Nisika was patrolling on the Kinchilingi-Kainpur road with his team. At that time, a Bolero vehicle coming from the opposite direction came into contact with a vehicle near Kinchilingi. The police went to stop the vehicle. But the Bolero with registration number OD 18 E 5058 came at the police team at a high speed. The police went some distance to protect themselves.

0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Mar 08, 2026 11:24:04
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र में लापता हुए 13 वर्षीय बालक को महज 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जानकारी के अनुसार ग्राम शिवदीन खेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह पटेल ने 7 मार्च 2026 को थाना बीघापुर में तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सुबह करीब 8 बजे पढ़ने के लिए लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल बीघापुर गया था। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य से जानकारी लेने पर पता चला कि बालक दोपहर करीब 2:40 बजे स्कूल से बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बीघापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम में थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल आदित्य कुमार, कांस्टेबल संजय यादव और चालक कांस्टेबल सरनाम यादव को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश के लिए कई संभावित स्थानों पर खोजबीन की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों और सघन खोजबीन के बाद पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बालक को हड़हा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने करीब 15 घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उन्नाव पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लापता बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 08, 2026 11:23:28
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर CCTV से खुलने लगी पथराव कांड की परतें,बीती 22 फरवरी को विधायक राजीव तरारा के काफिले और युवकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, विधायक के गुर्गों पर युवकों पर झूठा मुकदमा लिखवाने का आरोप अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव तरारा की गाड़ी पर कथित पथराव और गनर की सरकारी कार्बाइन लूटने के प्रयास के मामले में नया मोड़ सामने आया है। 22 फरवरी की रात रेलवे फाटक के पास हुई इस घटना का CCTV वीडियो अब सामने आ गया है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद रोहित और प्रदीप नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर हत्या के प्रयास, लूट की कोशिश और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दो नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने विधायक के गनर से सरकारी कार्बाइन छीनने का प्रयास किया और पथराव किया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। विधायक की सूचना पर देर से पहुंचने और लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने वालों में एसएसआई सतीश कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज जुगल किशोर और कांस्टेबल अंशुल कुमार शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज में अलग तस्वीर सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर विधायक के काफिले के रुकने के बाद कुछ लोग गाड़ी से उतरकर बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर बाइक खड़ी होने की वजह से काफिला रुक गया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूरे मामले को लेकर विधायक राजीव तरारा ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है, जबकि दूसरी ओर CCTV सामने आने के बाद घटना की सच्चाई को लेकर बहस तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 08, 2026 11:22:49
Keonjhar, Odisha:ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା ବାସୁଦେବପୁର ବ୍ଲକ ଚାନ୍ଦିମାଳ ଜବାହର ନବୋଦୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଛାତ୍ରୀ ଅସଧାଚରଣ ଘଟଣା ରେ ହିନ୍ଦୀ ଶିକ୍ଷକ ଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖି ପଚରା ଉଚରା କରୁଛି କസିଆ ସାମୁଦ୍ରିକ ଥାନା ପୋଲିସ । ଆଜି ଭୋର ପାଞ୍ଚ ଟା ସମୟରେ ନବୋଦୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଛାତ୍ରୀ ନିବାସ ରେ ପସିଥିଲେ ଜୈନିକ ହିନ୍ଦୀ ଶିକ୍ଷକ । ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା ବାସୁଦେବପୁର ବ୍ଲକ ଶିକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ ନେଇ ଏଵେ ଉଠୁଛି ପ୍ରଶ୍ନ । ଭୟଭୀତ ନବୋଦୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଛାତ୍ରୀ ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା ଆଗରପଡା ଅଞ୍ଚଳର ହୋଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କୁ ଅସାଧାଚରଣ କରିଥିବା ନେଇ ଅଭିଯୋଗ ଉଠୁଥିବା ହିନ୍ଦୀ ଶିକ୍ଷକ ଙ୍କ ଘର ଉତ୍ତରପ୍ରଦେଶ ର ବୋଲି ଜଣା ପଡିଛି। ଚାନ୍ଦିମାଳ ଜବାହର ନବୋଦୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଅଷ୍ଟମ ଶ୍ରେଣୀ ର ଛାତ୍ରୀ ଭୟଭୀତ ଅବସ୍ଥାରେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ପାଚେରୀ ଡେଇଁ ସ୍ଥାନୀୟ ନଟିଆପାଳ ଜେନା ସାହି ଗ୍ରାମରେ ବୁଲୁଥିବା ବେଳେ ଗ୍ରାମବାସୀ ତାଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିବା ସହ କସିଆ ସାମୁଦ୍ରିକ ଥାନା କୁ ଦେଇଥିଲେ ଖବର । ଛାତ୍ରୀ ଙ୍କ ବୟାନ ଅନୁଯାୟୀ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ନାବାଳିକା ଛାତ୍ରୀଙ୍କୁ ନିଜ ହେପାଜତକୁ ନେବା ସହ ନବୋଦୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ରସିକିଆ ହିନ୍ଦୀ ମାଷ୍ଟର ଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖି କରୁଛି ଅଧିକ ତଦନ୍ତ ।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 08, 2026 11:21:59
Naugarh, Uttar Pradesh:थाने से नाटकीय ढंग से भागे गैंगस्टर एक्ट के अपराधी अतुल उर्फ इंद्र कपूर और मोहम्मद रकीब निवासी नेवी दोहनी थाना शोहरतगढ़ को गिरफ्तार कर दूसरे दिन न्यायालय में पेश किया गया। शोहरतगढ़ थाने और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25/25 हजार के इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाना था। सुबह 6:30 बजे अभियुक्तों ने पेट में दर्द का बहाना बनाकर संतरी पहरा से लाकप का ताला खुलवाया और संतरी पहरा की राइफल छीलने का प्रयास करते हुए धक्का मुक्की कर नाटकीय अंदाज में फरार होने की कोशिश की। संतरी पहरा और कार्यालय में मौजूद हेड मुहर्रिर ने भाग रहे दोनों अभियुक्त का पीछा करते हुए थाने के अन्य कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस कप्तान अपर पुलिस अधीक्षक और शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी तत्काल सक्रिय हो गए और सघन घेराबंदी व तलाशी अभियान के बाद दो घंटे के भीतर चौधरी मैरिज हाल के पीछे से दोनों आपराधिकों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 08, 2026 11:21:27
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - कंदवा के जलालपुर गांव में होली के दूसरे हुये विशाल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने - बड़े भाई ने ही सगे छोटे भाई की गोली मारकर की थी हत्या - पैतृक संपत्ति 80 बीघा जमीन और बेची गई जमीन के रुपयों के विवाद में दिया वारदात को अंजाम - आरोपी विवेक सिंह ने घर के हाल में सो रहे छोटे भाई विशाल सिंह के सिर में मारी थी गोली - घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए पिस्टल और सीसीटीवी का DVR तालाब में फेंका - मृतक विशाल सिंह के मोबाइल के डाटा को किया था डिलीट - पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी हुआ गिरफ्तार - आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और DVR बरामद - आरोपी विवेक सिंह 1 वर्ष पूर्व गाजीपुर के जमानिया से हत्या के मामले में जा चुका था जेल - कंदवा थाने में पूर्व में भी दो आपराधिक मामले है दर्ज, - फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी - दोनों भाइयों का अभी तक नहीं हुआ था विवाह, बूढी मां का रो-रोकर बुरा हाल - शुरू से ही अपराधिक प्रवृत्ति का था विवेक सिंह, गांव में भी किसी से नहीं बनती थी - कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की थी पूरी घटना。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 08, 2026 11:21:15
Noida, Uttar Pradesh:Sonbhadra के Chopan थाना क्षेत्र के Ammatola में देर रात आग लगने के बाद गैस सिलेंडर धमाके से फट गया। बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग गुमटी तक पहुंची और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस हादसे में चार लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है जब Ammatola में स्थित एक चाय-पान गुमटी में आग लगी। आग भड़की और गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। आग सिलेंडर तक पहुंची और धारदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सिलेंडर फटने से मलबा दूर तक गया और चार लोग झुलस गए। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य центр Chopan पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने कमलापति केवट की हालत गंभीर बताई और जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है।
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Mar 08, 2026 11:19:28
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के आडिटोरियम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। वहाँ उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया और अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी Pulkit Garg ने बताया कि जिले के आडिटोरियम हाल में कार्यक्रम किया गया जहाँ अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं ने अपनी कहानी सुनाई। महिलाओं ने आजीविका समेत कई क्षेत्रों में बड़ा काम कर रही है। इन्हें सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक Arun Kumar Singh ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका Anuranjana Singh ने कठपुतली के माध्यम से बालिकाओं को समान शिक्षा दिलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की संयोजिका Pragti Gupta ने जानकारी दी।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 08, 2026 11:19:12
Basti, Uttar Pradesh:मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान पर भड़का विरोध, हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुतला बस्ती में उस समय माहौल गर्म हो गया जब मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया। इस बयान के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने बिहार में अपने अनुयायियों को भड़काने वाले बयान दिए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष विनय सिंह ने मौलाना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विनय सिंह ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम को आतंकवादी मानसिकता वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह कट्टरपंथ की दुकान चलाकर खुद को मुस्लिम धर्मगुरु के रूप में स्थापित करना चाहता है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह के बयान देकर देश में अस्थिरता और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और प्रशासन की नजर हालात पर बनी हुई है।
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Mar 08, 2026 11:18:47
Kot Kapura, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਬਜਟ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅੱਜ ਮਹਿਲਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਤੋਹਫਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਰ ਮਹੀਨੇ 1000 ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਬਜਟ ਵਿੱਚ ਤਜਵੀਜ਼ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ 18 ਸਾਲ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਉਮਰ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਜਨਰਲ ਕੈਟਾਗਰੀ ਵਿੱਚ ਆਣਗੀਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 1000 ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਦਕਿ ਰਿਜਰਵ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ 1500 ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਖੁਸ਼ੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ ਇਹ ਰਾਸ਼ੀ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਹਾਈ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨਿੱਕੇ ਨਿੱਕੇ ਖਰਚੇ ਇਸ ਰਾਸ਼ੀ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਜਿਨਾਂ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਮਾਈ ਦਾ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲਣ ਜा ਰਹੀ ਹੈ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ.
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Mar 08, 2026 11:17:33
Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਧਲੇਵਾਂ ਦੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਆਈਪੀਐਸ ਬਣਨ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਕੀਤਾ ਪੂਰਾ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਧਲੇਵਾਂ ਦੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ 136ਵਾਂ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੂੰ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਤੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦੇਣ ਦਾ ਤੰਤਾ ਲੱਗਿਆ。 ਕਿਸਾਨ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਇਕਲੌਤੀ ਧੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਆਈਪੀਐਸ ਬਣਨ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ pichhle din UPSC ਦੇ ਆਏ ਨਤੀਜਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ 136ਵਾਂ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਸਾਕਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਤਾਹਤਾ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰ ਗੁਜ਼ਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੁਕਾਮ ਨੂੰ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੀ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਪੋਰਟ ਕੀਤੀ gਈ ਨਹੀਂ ਹੁਣ ਤਾਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਮੁੱਢਲੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਮਾਡਰਨ ਸਕੂਲ ਭીਖੀ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੁੱਛਦਾ ਲਾ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ National College Patiala ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਯੂਪੀਐਸਸੀ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਦੇ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਕੋਚਿੰਗ ਸੈਂਟਰ ਤੋਂ ਲਈ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਕਿਹਾ कि ਜਿੱਥੇ ਮੇਰੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਯੂਨੀਫਾਰਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਲਿਆ ਸੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਇਸ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਕੇ ਔਰਤਾ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕਰਨੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕੀ ਇਮੇਜ ਨੂੰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਣਾ ਹੈ।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 08, 2026 11:16:22
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । कुढ़ फतेह गढ़ थाना इलाके के गाँव में युवक का कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की गईं; पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दविस दे रही है; पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। बताएं.. बीते शुक्रवार की देर रात आरोपियों ने पड़ोस में ही रहने वाले बॉबी नाम के युवक को अपने घर में खींचकर हाथ पैर बांधकर कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी... युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। कुढ़ फतेहगढ़ थाना इलाके बलकरन पुर में युवक की हत्या का मामला। बाइट .. दीपक तिवारी सीओ चंदौसी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top