Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001blurImage

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 13.21 करोड़ के बहुचर्चित गबन प्रकरण में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Rupesh Mansure
Jun 18, 2025 15:34:48
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के थाना चिचोली में गबन के बहुचर्चित प्रकरण में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु आवंटित राशि में भारी वित्तीय अनियमितता के दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सपना इवने निवासी ग्राम हरदू,बीरबल रावत निवासी ग्राम गोंडुमंदाई को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत ₹13.21 करोड़ की राशि में से की गई व्यापक वित्तीय गड़बड़ियों से संबंधित है।पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा गहन तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement