Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg490026

दुर्ग कोर्ट ने मिशनरी सिस्टर्स की जमानत याचिका की खारिज, मामला NIA कोर्ट बिलासपुर ट्रांसफर

Jul 31, 2025 02:29:23
Bhilai, Chhattisgarh
कथित मानव तस्करी के गंभीर मामले में फंसीं मिशनरी सिस्टरों (नन) को दुर्ग जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह मामला उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि इस प्रकरण की आगे की सुनवाई अब बिलासपुर स्थित NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) कोर्ट में की जाएगी। इस फैसले के बाद शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां हिंदूवादी संगठनों में फैसले को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल रहा, वहीं क्रिश्चियन समुदाय में निराशा और हताशा देखी गई। गौरतलब है कि यह मामला हाल ही में सामने आया था, जिसमें दो ननों को कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण व मानव तस्करी के उद्देश्य से बाहर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Jul 31, 2025 19:54:41
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
बस्तर के दुर्गम इलाकों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सफलता मिल रही है। नक्सलवाद उन्मूलन की डेडलाइन के बाद आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ी है। छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पुनर्वास नीति के तहत इन्हें मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। बीजापुर के कलेक्टर संबित मिश्रा के अनुसार, पुरुषों को राजमिस्त्री, ट्रैक्टर और JCB ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि महिलाएं सिलाई और कपड़ा निर्माण में निपुण हो रही हैं। पूर्व नक्सली अब विकास की नींव रख रहे हैं।
14
Report
Jul 31, 2025 18:50:32
Raipur, Chhattisgarh:
भाजपा की नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दावों के बावजूद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की अनुमति क्यों? जय शाह, ICC चेयरमैन, फिर भी मैच रद्द नहीं। अनुराग ठाकुर शाहिद अफरीदी जैसे लोगों के साथ試合 देखते हैं, जो कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन करते हैं। धमतरी क्रिश्चियन अस्पताल पर निशाना, लेकिन ट्रम्प की मूर्ति पूजी जाती है। गाय को 'माता' कहकर वोट माँगते हैं, मगर पूर्वोत्तर और गोवा में बीफ खाने की बात छिपाते हैं। किरण रिजिजू का बीफ खाने का बयान भी चर्चा में।
14
Report
Jul 31, 2025 17:19:56
Varanasi, Uttar Pradesh:
सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन- शहर की बिगड़ती सड़क व्यवस्था और गहराते गड्ढों को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में सड़क के गड्ढों मे खड़े होकर व मिट्टी शरीर पे लगा कर अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को दर्शाता है, जिसमें गड्ढों के कारण हो रहे दुर्घटनाओं, जाम, जलभराव और नागरिक असुविधा की प्रमुखता से जानकारी दी गई।
14
Report
Jul 31, 2025 16:56:07
Jhansi, Uttar Pradesh:
लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंटकर मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद प्राप्त किया एवं झांसी महानगर के चहुंमुखी विकास हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की 1 झाँसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 44 पर हँसारी रेलवे क्रासिंग मानिकपुर के रेल सेक्शन सम्पार सं0 369 झाँसी ललितपुर लोकेशन 1131/0-1 पर लागत रु0 213.16 करोड़ से रेलवे फोरलाइन उपरिगामी सेतु निर्माण कराये जाने हेतु और 2. झाँसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 27 पर मुस्तरा रेलवे स्टेशन के निकट, झाँसी-कानपुर रेलखण्ड स्थित सम्पार सं0 123 पर लागत रु0 62.16 करोड़ से उपरिगामी सेतु निर्माण कराये जाने हेतु पत्र दिए जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
14
Report
Jul 31, 2025 16:27:30
Pilibhit, Uttar Pradesh:
बिलसंडा ब्लॉक की ग्रा.पंचायत नांद में स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ग्राम प्रधान व सचिव पर बंदर बांट करने का आरोप लगा है। मामला सुर्खियों में आने पर DM ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधान हरिओम का कहना है। गांव में रुपए निकालने की अफवाह उड़ाई गई जबकि 19 जुलाई को लाइटें आ गई थी बरसात की वजह से काम रुक गया काफी लाइटें लग गई है। कुछ जगहों पर लगनी बची है जल्द लगबा दिया जाएगा। वहीं DPRO रोहित भारती का कहना है मीडिया द्वारा प्रकरण संज्ञान ने आया है जांच चल रही है।
14
Report
Jul 31, 2025 16:04:22
Jhansi, Uttar Pradesh:
बरुआसागर ब्लॉक चिरगांव, ग्राम खड़ेसर निवासी रामबिहारी केवट का आशियाना भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। बीते 10 दिनों से मकान में मरम्मत का काम चल रहा था, पर अचानक तेज बारिश के कारण छत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में घर का भारी नुकसान हुआ है। छत गिरने से न केवल परिवार बेघर हुआ बल्कि आर्थिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुका है। रामबिहारी केवट और उनके परिजनों का कहना है कि वे पिछले कुछ समय से दूसरों के मकान में रहकर गुजारा कर रहे थे, और जैसे-तैसे अपने मकान की मरम्मत करवा रहे थे। अब छत गिरने से उनका सपनों का आशियाना भी उजड़ गया है। सरकार और प्रशासन से परिवार गुहार लगा रहा है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे फिर से अपने घर को खड़ा कर सकें। गांव के लोग भी प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की जाएं।
14
Report
Jul 31, 2025 14:47:54
Kolkata, West Bengal:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी दुर्गापूजा के लिए बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब दुर्गापूजा समितियों को 1 लाख10 हजार रुपये का अनुदान देगी,पिछले साल यह अनुदान 85,000 रुपये था। इसके अलावा,बिजली बिल पर भी 80% की छूट दी जाएगी,जो पिछले साल 75% थी।यह निर्णय विधानसभा चुनाव से पहले आया है,जिसे विपक्ष द्वारा तुष्टीकरण के आरोप के रूप में देखा जा रहा है।ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पूजा समितियों के आयोजकों के साथ बैठक की,जिसमें प्रशासन,पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल एक धार्मिक त्योहार है,बल्कि यह रोजगार का भी एक बड़ा स्रोत है।उन्होंने आयोजकों से महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा
14
Report
Jul 31, 2025 14:05:14
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
आज अपर मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 62 रेल कर्मचारियों को रु. 20.12 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह स्वरुप स्वर्ण जडित मेडल प्रदान किया गया I सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया। इस दौरान मण्डल से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री रवि सविता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे I
14
Report
Jul 31, 2025 13:48:30
Raigarh, Chhattisgarh:
रायगढ़ में बरसात के मौसम में वॉटरफॉल्स पर युवाओं की जोखिमपूर्ण मस्ती पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। खतरनाक स्थलों पर स्टंट और वीडियो बनाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर केराझर और परसदा वॉटरफॉल पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। नियमित गश्त और जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और जोखिमभरे स्टंट से बचने की अपील की है। अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी
14
Report
Jul 31, 2025 13:47:23
Tarapur, Punjab:
Anchor - ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਘੰਟਾ ਬਹੁਤ ਤੇਜ਼ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰ ਗਿਆ ਸੜਕਾਂ ਜਲ ਥਲ ਹੋ ਗਈਆਂ ਉੱਥੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪਾਣੀ ਵੜ ਗਿਆ ਤੇ ਇਸ ਪਾਣੀ ਨੇ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਸੜਕਾਂ ਕਿਸੇ ਦਰਿਆ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੱਗ ਰਹੀਆਂ ਸਨ , ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਨਾਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਭਰ ਗਈ । ਤਸਵੀਰਾਂ ਵਿੱਚ ਤੁਸੀਂ ਸਾਫ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਤੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਨੇ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੱਚੇ ਇਸ ਬਾਰਿਸ਼ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਦੇ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਬੇਸ਼ਕ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਨੇ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਮਗਰ ਬੱਚੇ ਇਸ ਨੁਕਸਾਨ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖੇਡ ਕੇ ਆਨੰਦ ਮਾਣ ਰਹੇ ਹਨ ।
14
Report
Jul 31, 2025 13:37:24
Durgapur, West Bengal:
दुर्गापुर में धूमधाम से शुरू हुआ सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025। पूर्व इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार तीसरे वर्ष इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के 5 राज्यों के 70 सीबीएसई स्कूलों के 155 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में खेल भावना, शारीरिक उत्कृष्टता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। पूर्व इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुब्रता चट्टोंपाध्य ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर है स्कूल पूरी तरह से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और खेल भावना को बढ़ावा देगा।"
14
Report
Jul 31, 2025 13:35:14
Tarapur, Punjab:
ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਭਾਵੇਂ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੱਚੇ ਇਸ ਬਾਰਿਸ਼ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਦੇ ਤੇ ਖੇਡਦੇ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ
14
Report
SSandeep
Jul 31, 2025 13:25:45
Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया...अपडेट गौ तस्करों की पिकप गाड़ी से एक व्यक्ति की मौत का मामला, एक्सीडेंट का लाइव विजुअल आया सामने गौ वंशो से भरे पिकप ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी भीषण टक्कर ई-रिक्शा चालक की मौके पर दर्दनाक मौत ई रिक्शा पर सवार कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल रिक्शा के उड़े परखच्चे दुर्घटना के बाद लोगों ने कई घण्टे सड़क किया था जाम पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया है अरेस्ट बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरुआडीह गांव का मामला,
14
Report
Jul 31, 2025 11:44:47
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ।जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटे आई दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है । प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पट्टी तहसील क्षेत्र के जलालपुर रहने वाले जगदीश वर्मा का गांव के ही रहने वाले शिवा तथा काशी पुत्रगण रामदेव से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में तकरार हुई थी। गुरुवार की दोपहर जगदीश अपने खेत की तरफ गया तो देखा कि विपक्षीगण उसके खेत को जोत रहे थे उसने मना किया तो दूसरे पक्ष से लाठी और राड से हमला कर दिया गया। इस दौरान संदीप वर्मा तथा विद्या देवी को गंभीर चोटे आई। दोनों के सिर फट गए।
14
Report
SSandeep
Jul 31, 2025 11:27:52
Deoria, Uttar Pradesh:
तकरीबन 7 घंटे के बाद देवरिया-बैकुंठपुर बिहार बॉर्डर सड़क जाम को आक्रोशित लोगों ने खोल दिया....आज सुबह देवरिया से बिहार राज्य में पिकअप के द्वारा गौ तस्करी हो रही थी...बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरूआडीह गांव के पिकअप वाहन और ई रिक्शा से जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसमें ई रिक्शा चालक रामजनी प्रजापति की मौत हो गई।मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।पुलिस ने किसी तरह शव को पीएम के लिए भेज दिया...लेकिन आक्रोशित सैकड़ो लोगों ने देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग को जाम कर दिया
14
Report
Advertisement
Back to top