icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow31 Jul 2025, 04:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एटीएम टिकट मशीन और प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया

Purnia, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पूर्णिया कोर्ट स्टेशन परिसर में एटीएम टिकट मशीन ,महिला और पुरुष प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया । इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा पीएमसीएच के अधीक्षक पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि 90% प्रिंसिपल और अधीक्षक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं । दुर्भाग्य है कि आईएमए जैसी संस्था ऐसे लोगों को बचाव के लिए सामने आ खड़ी हुई है । जो उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है । भरत तिवारी एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार ही नहीं यूपी और अन्य राज्यों में जाति की राजनीति हो रही है । और चुन चुन कर ब्राह्मण का एनकाउंटर हो रहा है । उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक इस सरकार में सात एनकाउंटर हुए हैं । सब की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए । बाईट - पप्पू यादव, सांसद पूर्णिया
0
0
Report

अनिल विज का दावा: राम मंदिर विरोधी नहीं छोड़ेंगे योगी मोदी, कानून से जवाब

Chandigarh, Chandigarh:श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी” – मंत्री अनिल विज राम मंदिर का विरोध करने वालों को न कोर्ट बख्शेगा, न भगवान राम: सनातन विरोधियों को अनिल विज की दो-टूक चंडीगढ़, 27 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि “राम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वो ही लोग शोर मचा रहे हैं जो नहीं चाहते थे कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने”। उन्होंने कहा कि “दुख तो हमारे जैसे लोगों को है जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जेल काटी, गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियां खाई! जिस कारण मेरे सिर पर गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी जिसका ऑपरेशन मैनें 3 साल पहले ही करवाया है! आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वही लोग शोर मचा रहे हैं जो चाहते नहीं थे कि राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि इन लोगों को इतनी समझ नहीं है कि “राम मंदिर उत्तर प्रदेश में है और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है योगी और उत्तर प्रदेश है भारत में और भारत के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी, न छोड़े योगी और न छोड़े मोदी किसी को, और चोरी हुई है भगवान श्रीराम की, भगवान राम की पहले भी चोरी हुई थी जब सीता माता का हरण रावण करके ले गया था, इसके बाद रावण के घर में दिया जलाने वाला नहीं रहा था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन्हें कोर्ट से भी सजा मिलेगी, कानून से भी सजा मिलेगी और भगवान श्री राम तो इनको बख्शने वाले हैं नहीं किसी भी हालत में। उन्होंने कहा कि यह जो लोग शोर मचा रहे हैं यह नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, इनको दुख भी नहीं है और यह एक तरह से कटाक्ष कर रहे हैं सनातन का मजाक उड़ाना चाहते हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भावुक होते हुए उन दिनों को भी याद किया जब राम मंदिर को लेकर उन्होंने पुलिस की लाठियाँ खाई थी! मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुख तो हमारे जैसे लोगों को है जिन्होंने 19 दिन जेल काटी और गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियाँ खाई, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी जिनका ऑपरेशन उन्होंने पीजीआई से 3 साल पहले ही करवाया है। इन्हें दुख नहीं है यह तो हमारी खिल्ली उड़ा रहे हैं।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ का गोरा बादल स्टेडियम पुनर्विकास से विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में गोरा बादल स्टेडियम का जीर्णोद्धार हिन्दुस्तान जिंक के CSR सहयोग से विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में हो रहा है। भूमि पूजन के साथ पुनर्विकास कार्य की शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान, जॉगिंग ट्रैक, ग्रास कोर्ट, आधुनिक चेंजिंग रूम, पार्किंग, सीसीटीवी सुरक्षा, हाईमास्ट लाइट, सोलर एनर्जी सिस्टम, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग आदि सुविधाओं के साथ यह परियोजना खिलाड़ीओं को आधुनिक सुविधाएं देगी। सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और हिन्दुस्तान जिंक के CEO ने पूजा-अर्चना कर निर्माण का शुभारंभ किया। पहले चरण में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो रहा है और आने वाले समय में अतिरिक्त राशि खर्च कर इसे उदयपुर संभाग के सबसे आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। हिन्दुस्तान जिंक के CEO ने कहा कि कंपनी खेल, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और ग्रामीण उत्थान जैसे क्षेत्रों में भी कार्य कर रहा है ताकि युवाओं को अवसर मिलें और चित्तौड़गढ़ का नाम देश- दुनिया में रोशन हो। गोरा बादल स्टेडियम का पुनर्विकास चित्तौड़गढ़ के खेल भविष्य में बड़ा निवेश है जो देश भर के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
0
0
Report
Advertisement

बमीठा पुलिस ने अपहरण-डकैती मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर की बमीठा थाना पुलिस ने अपहरण और डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे दो आरोपी अभी फरार हैं। घटना 24 तारीख की रात बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने ओडिशा निवासी रंजन घोई की गाड़ी रोककर उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मारपीट कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई और 4500 रुपये व मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ब्रजेश तिवारी, नीरज कुशवाहा, अमित दुबे और रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया , इनके कब्जे से अल्ट्रो कार, 3100 रुपये, एक कट्टा और कारतूस जब्त किए हैं। राजा पाण्डेय समेत दो आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो कार अभी जब्त होनी है। चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है ,पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
0
0
Report

TET पेपर लीक: भिवंडी कोनगाव में तीन गिरफ्तार, परीक्षा पर असर

Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग.. TET पेपरफुटीचा भिवंडीत गोंधळ, कोनगावमधून 3 जण ताब्यात... अँकर.. नीट पेपरफुटीचा वाद शमेना, तोच आता TET परिक्षेचा पेपरफुटीचा मुद्दा समोर आला आहे. उद्या होणाऱ्या TET परिक्षेचा पेपर भिवंडीच्या कोनगावमध्ये फुटल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला आहे. उद्या 28 जून रोजी संपूर्ण महाराष्ट्रभर 1,029 केंद्रांवर TET परिक्षा होणार होती. मात्र भिवंडी तालुक्यातील कोनगाव येथे परिक्षा सुरू होण्याआधीच पेपर फुटल्याची माहिती समोर आली. पोलिसांनी तातडीने कारवाई करत याप्रकरणी तिघांना अटक केली आहे. पेपर लीक करणाऱ्या टोळीचा पोलिस शोध घेत आहेत. या संपूर्ण प्रकरणाची सविस्तर माहिती भिवंडी परिमंडळ 2 चे उपायुक्त डॉ. पवन बनसोड आज दुपारी 3 वाजता पत्रकार परिषदेत देणार आहेत. पेपरफुटीमुळे हजारो उमेदवारांच्या भवितव्यावर प्रश्नचिन्ह उभं राहिलं आहे. पेपर पुन्हा होणार का? परिक्षा पुढे ढकलली जाणार का?
0
0
Report

कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत, अदालत से मिली राहत

Noida, Uttar Pradesh:कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में न्यायिक हिरासत में बंद चारों निहंगों को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर से जमानत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने शनिवार को चारों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें राहत प्रदान की। हालांकि मामले की सुनवाई न्यायालय में जारी रहेगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। ज्ञात हो कि 16 जून को कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने चारों निहंगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक और विवादित पोस्ट वायरल होने से प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। इसी बीच शुक्रवार को उत्तराखंड प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने तथा संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने पर सहमति जताई। वार्ता के दौरान निहंग प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें कर्णप्रयाग प्रकरण में दर्ज मुकदमा वापस लेने और गिरफ्तार चारों निहंगों की रिहाई की मांग प्रमुख रही। प्रशासन ने इन मांगों पर विचार के लिए दो दिन का समय मांगा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। निहंग प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्णप्रयाग की घटना में दोनों पक्षों से कुछ गलतियां हुई हैं और मामले का समाधान आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना नहीं, बल्कि भाईचारा और सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने यह भी कहा था कि गिरफ्तार चारों निहंगों की रिहाई तक वे पांवटा साहिब में ही रुकेंगे। अब न्यायालय से चारों आरोपियों को जमानत मिलने के बाद मामले की आगामी सुनवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर हादसे में मजदूरों की मौत के बाद मंत्री ने राहत की घोषणा

Munger, Bihar:कोलकाता के तरातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से हुए भीषण हादसे में मुंगेर जिले के चार मजदूरों की मौत पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। यह अत्यंत दुखद और हृदय विदारक हादसा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे जिलाधिकारी से बात करेंगे, ताकि मृतक मजदूरों के शवों को शीघ्र उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जा सके। साथ ही हादसे में घायल मजदूरों के बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया जाएगा। मंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाहर राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा की राज्य में कई उद्योग और कल-कारखाने लगाए जा रहे हैं। उनके विभाग द्वारा बिहार में 25 नयी गन्ना फैक्ट्रियां लगाने की तैयारी चल रही है, जिसका उदघाटन प्रधानमंत्री करेंगे जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। जानकारी के अनुसार, मिर्जाचक लगमा निवासी राजेंद्र राम अपने पांच पुत्रों—रोहित कुमार, सोहित कुमार, मनु कुमार, मानिक चंद और घी कुमार के साथ कोलकाता में रहकर मजदूरी करते थे। इनके साथ उनके भाई पप्पू राम का 19 वर्षीय पुत्र श्रीचन भी एक निजी निर्माण कंपनी में कार्यरत था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सभी युवक रोजगार की तलाश में कोलकाता गए थे और वहीं निर्माणाधीन गोदाम में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बुधवार को तारातला स्थित निर्माणाधीन गोदाम में कार्य के दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई। छत गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और बचाव दल ने कई घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल घी कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं श्री चन का शुक्रवार शाम मलबे में मिला, वही मनु कुमार का इलाज के दौरान मौत हो गई। वही श्री चन और मनु कुमार का शव कल लगमा गांव पहुंचेंगे। वहीं अब तक कोलकाता में हुए घटना में मुंगेर जिला के चार मजदूर की मौत हो चुकी है जबकि शेष का इलाज चल रहा है।
0
0
Report

पुरुलिया जल विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया

Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: বকেয়া বেতনের দাবিতে পুরুলিয়া পৌরসভা ঘেরাও করে বিক্ষোভ জল বিভাগের অস্থায়ী কর্মীদের। বেতন না মেটালে কর্মবিরতির হুশিয়ারি কর্মীদের। পুরুলিয়া পৌর এলাকায় পানীয় জল সরবরাহের জন্য ২০ সাপ্লাই পয়েন্টে প্রায় ১৬০ জন অস্থায়ী কর্মী কাজের সঙ্গে যুক্ত। অভিযোগ, গত এক মাস তাদের তাদের বেতন বাকি রয়েছে। অভিযোগ, পৌরসভার অন্যন্য বিভাগের অস্থায়ায়ী ১২০০ কর্মীর বেতন দিয়ে দেওয়া হলেও জল বিভাগের কর্মীরা বেতন থেকে বঞ্চিত রয়েছেন। বিষয়টি নিয়ে বার বার পৌর কর্তৃপক্ষকে জানিয়েও লাভ হয়নি বলে দাবি। বর্তমানে পুরুলিয়া পৌরসভা প্রশাসকের দায়িত্ব সামলাচ্ছেন ঝালদা মহকুমা শাসক। আজ পুরুলিয়া পৌরসভায় বড়বাবু কল্যাণ মাহান্তিকে ঘিরেও বিক্ষোভ দেখান অস্থায়ী কর্মীরা। সমস্যা না মিটলে আগামীদিনে কর্মবিরতির হুশিয়ারি দিয়েছেন অস্থায়ী কর্মীরা। যদিও পুরুলিয়া পৌরসভায় বড়বাবু কল্যাণ মাহান্তি বিষয়টি ঊর্ধ্বতন কর্তৃপক্ষকে জানানোর আশ্বাস দিয়েছেন। পাশাপাশি কর্মবিরতির না করার আহ্বানKnow।
0
0
Report

तामन्ना हत्याकांड: तीन गिरफ्तार आरोपी अदालत में पेश, 10 दिन की पीसी मांग

Krishnanagar, West Bengal:তামান্না খুনের ঘটনার গতকাল গ্রেপ্তার হওয়া আজকে আদালতে পেশ 10 দিনের পিসি চেয়ে তিনজন জন কে জাকাত শেখ, রকিবুল শেখ(রফিক),আমিরুল শেখ কে। আর সাহিবুল শেখ কে নাগপুর থেকে গ্রেপ্তার, তাকে নাগপুর কোর্টে পেশ করে তিনদিনের ট্রানজিট রিমান্ডে কৃষ্ণনগর আনা হচ্ছে। এখনো পর্যন্ত 23 জন গ্রেপ্তার। একজন কে ডিসচার্জ করা হয়েছিল তদন্তে তাকেও আনা হবে ফের, জানালেন বিভাস চ্যাটার্জী হাইকোর্টের গভমেন্ট পিপি, এই কেসের স্পেশাল পিপি। তামান্না খুনের গ্রেপ্তার নিয়ে বিজেপি নদীয়া উত্তরের মিডিয়া কনভেনার সন্দীপ মজুমদার বলেছেন তৃণমূল সরকার আর নেই, বর্তমান মানুষের সরকার চলছে। দোষ করলে, আইনের দ্বারস্থ হলেই আইন শাসন শুরু হয়েছে,আইনের মত ব্যবস্তা নেওয়া হচ্ছে।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर दमन: गिरफ्तार अभ्यर्थियों की रिहाई, जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:कल देर रात सेक्टर-5, पंचकूला में शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों के साथ जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है。 निष्पक्ष भर्ती और न्याय की मांग कर रहे युवाओं, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों के साथ बलपूर्वक व्यवहार, पुरुष अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग और धरना स्थल को हटाना इस बात का संकेत है कि सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुन रही है। मैं इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। सरकार को सभी गिरफ्तार अभ्यर्थियों को तत्काल रिहा करना चाहिए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और उनकी न्यायसंगत मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए。
0
0
Report

हरे वृक्षों पर चला आरी और कुल्हाड़ी का कहर, सीताराम मैडय्या में धड़ल्ले से कटान

Mahesh DhariyaMahesh DhariyaFollow20m ago
Nadauta, Uttar Pradesh:जनपद आगरा के डौकी में हरे वृक्षों पर चला आरी और कुल्हाड़ी का कहर, जिला वन अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश डौकी (आगरा)। थाना डौकी क्षेत्र के गाँव सीताराम मैडय्या में हरे-भरे वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। कटान के बाद का वीडियो सामने आने पर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वीडियो में मौके पर पेड़ों के तने और छाल पड़े दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बेखौफ होकर हरे वृक्षों का कटान किया गया है, जिससे क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंचा है। एक ओर सरकार "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरे वृक्षों के कटान की घटना लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जिला वन अधिकारी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में हरे वृक्षों का अवैध कटान पाया जाता है, तो दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की कार्रवाई पर अब क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में वरुण सागर झील के संरक्षण के लिए 5 करोड़ लागत से कार्य शुरू, पेयजल सुरक्षा की दिशा में कदम

Ajmer, Rajasthan:प्रदेश के जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके संरक्षण को लेकर जारी भजनलाल सरकार की योजना के तहत आज अजमेर में वरुण सागर झील के डिसेंटिंग का कार्य शुरू किया गया. राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर वासुदेव देवनानी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत की मौजूदगी में विधिवत इस कार्य की शुरुआत की गई. लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाले इस कार्य को लेकर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह योजना प्रदेश के लिए और जिले के लिए एक महत्ती योजना है. इस झील के पानी को पेयजल उपयोग में लिया जाएगा और इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पेयजल संकट का भी समाधान होगा. वही मौके पर मौजूद जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विपक्ष के आरोपी को नकारते हुए कहा कि झीलों के संरक्षण और उनकी खुदाई का कार्य पुराने समय से किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि झीलें सुरक्षित है और उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है. साथ ही इस झील के निकट एक मोह सागर बांध लगभग साढे 5 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा जिससे पेयजल की समस्या का भी पूर्ण निदान हो सकेगा.
0
0
Report

रात की पुलिस कार्रवाई से HPSC अभ्यर्थियों के संघर्ष को नया संकेत मिला

Noida, Uttar Pradesh:रात के 11:30 बजे हमारी बहनों और संघर्षरत अभ्यर्थियों को घसीटकर उठाना आखिर किस बात का सबूत है? क्या शांतिपूर्ण धरने और आमरण अनशन से सरकार इतनी डर गई है? कि आधी रात को पुलिस भेजकर आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है? पंचकूला में पिछले कई महीनों से अपने हक और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे HPSC अभ्यर्थियों पर कल आधी रात की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। सुमन प्रजापति, पल्लवी जांगड़ा, रमनदीप कौर, सुरेंद्र, राजेंद्र तंवर, विकास, प्रमोद और जसमिंदर सहित कई साथियों को डिटेन कर सरकार ने साफ कर दिया कि उसे युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि उनकी आवाज़ दबाना आता है। प्रदेश में HPSC के अंतर्गत 3500 से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने और युवाओं को रोजगार देने की बजाय संघर्षरत अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। याद रखिए, लाठियों, डिटेंशन और दमन से आंदोलन नहीं रुकते। युवाओं की आवाज़ दबाने की हर कोशिश जनआक्रोश को और बढ़ाएगी। हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से डिटेन किए गए सभी अभ्यर्थियों को रिहा करे, HPSC की भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करे और खाली पड़े सभी पदों पर शीघ्र भर्ती कर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करे। जननायक जनता पार्टी पहले दिन से संघर्षरत अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी उनके हक, न्याय और सम्मान की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। यह लड़ाई सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि हर उस युवा की है जो अपनी मेहनत के दम पर नौकरी, न्याय और सम्मान चाहता है। हक की आवाज़ को कुचलने की हर कोशिश नाकाम होगी, यह संघर्ष अपने अंजाम तक पहुंचकर रहेगा。
0
0
Report

पंचकूला में आमरण अनशन खत्म कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला में पिछले 9 दिनों से शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर बैठे HPSC PGT के OBC एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों से संवाद करने की बजाय भाजपा सरकार ने आधी रात पुलिस भेजकर धरना स्थल खाली कराया। महिला अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग, युवाओं को घसीटकर हिरासत में लेना और मोबाइल फोन तक जब्त किए जाने के आरोप भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता को उजागर करते हैं। जब अधिकार मांगने वाले युवाओं से सरकार बातचीत नहीं करती और आधी रात लाठियों के सहारे उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास करती है, तब यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का चेहरा होता है। भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि युवाओं की आवाज़ लाठियों से नहीं दबाई जा सकती। आरक्षण और न्याय संविधान प्रदत्त अधिकार हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर कुचला नहीं जा सकता।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top