icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow31 Jul 2025, 11:44 am

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष , दो गंभीर रूप से जख्मी, जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ।जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटे आई दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है । प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पट्टी तहसील क्षेत्र के जलालपुर रहने वाले जगदीश वर्मा का गांव के ही रहने वाले शिवा तथा काशी पुत्रगण रामदेव से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में तकरार हुई थी। गुरुवार की दोपहर जगदीश अपने खेत की तरफ गया तो देखा कि विपक्षीगण उसके खेत को जोत रहे थे उसने मना किया तो दूसरे पक्ष से लाठी और राड से हमला कर दिया गया। इस दौरान संदीप वर्मा तथा विद्या देवी को गंभीर चोटे आई। दोनों के सिर फट गए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की सुरक्षा चौकस, कार्रवाई जारी

Barabanki, Uttar Pradesh:लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बाराबंकी जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर तहसील नवाबगंज क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी की जांच का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस, राजस्व एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने भवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। जांच में महिंद्रा संस्थान एवं प्राइम लाइब्रेरी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके चलते दोनों संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने कोचिंग संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग ने कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों और विनियमित क्षेत्र संबंधी नियमों के उल्लंघन पर पांच से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अन्य कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का بھی निरीक्षण किया जाएगा。
0
0
Report

तारातला गोदाम ढहने से 5 की मौत, 20 घायल; भाजपा नेता मदद की मांग

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): 5 DEAD AND 20 INJURED DUE TO UNDER-CONSTRUCTION GODOWN SHED COLLAPSE IN TARATALA / VISUALS / FAYAZ AHMAD KHAN (CPIM, WB) / HUMAYUN KABIR (MLA) / LOCKET CHATTERJEE (BJP) S/B & REAX यह बहुत दुखद घटना है। इतने सारे लोग यहां काम करने आए थे और फिर यह हादसा हो गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस त्रासदी के बारे में क्या कहूं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मदद मिलनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से अनुरोध करूंगा कि वे उन्हें पूरी मदद दें... कोलकाता: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर कहा, "बहुत ही दुखद ये घटना है हम मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। लेकिन पिछली सरकार भ्रष्टाचार करते-करते बेकार हो गए थे और ये पैसे लेकर प्लान किया था ठीक से बनाया नहीं था..हमारी सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। सब लोगों का इलाज अच्छे से हो रहा है।"
0
0
Report
Advertisement

झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन से 7 साल के बच्चे की आंखें खो दीं

Aligarh, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर ने छीन लीं मासूम की आँखों की रौशनी, पेट दर्द का इलाज कराने गए परिजन, गलत इंजेक्शन ने मासूम को कर दिया अंधा, 7 साल के बच्चे का अब नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में चल रहा है उपचार, हॉस्पिटल में एडमिट 7 साल का मासूम की हालत चिंतजनक बनी हुई है, उक्त झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के खर्चे का दिया भरोसा, और क्लिनिक बंद करके भाग गया, पीड़ित परिवार ने पहले सीएम पोर्टल पर शिकायत की, पीड़ित परिवार ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध थाने में भी दी लिखित शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर दीपक को उसके माधव नामक क्लिनिक पर दिखाया था, टप्पल थाना इलाके के माधव क्लिनिक का मामला.
0
0
Report

अंधविश्वास से 11 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज न मिल पाया

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में अंधविश्वास की कीमत एक 11 वर्षीय बालिका को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी को देर रात सांप ने काट लिया, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और स्थानीय उपचार के लिए भटकते रहे। हालत बिगड़ने पर जब बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवबंद क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में रह रहा था। देर रात उनकी 11 वर्षीय पुत्री रामभतेरी अपनी बड़ी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे वह अचानक चीख पड़ी और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार झोपड़ी के पास काले-सफेद रंग का सांप दिखाई दिया, जिसे बाद में मार दिया गया। इसके बावजूद परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए दूसरे गांव ले गए। कई घंटे तक स्थानीय उपचार और अंधविश्वास आधारित तरीकों का सहारा लिया जाता रहा। सुबह होते-होते रामभतेरी की हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद परिजन उसे विभिन्न स्थानों पर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आखिरकार बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मृतका के पिता उपेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से भट्टों पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटियाँ और दो बेटे हैं। मासूम की मौत के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में गौकशी पर मुठभेड़: घायल शातिर गिरफ्तार, एक साथी फरार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराध और गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से जिंदा गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी शेखपुरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में दो व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गन्ने के खेत के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आकिल पुत्र शकील निवासी बड़तला चौक, शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। गिरफ्तारी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, कुल्हाड़ी, दाव, दो छुरे, लकड़ी का गुटका, रस्सी समेत अन्य गौकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आकिल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओखला के गोदरेज बिल्डिंग में प्रोग्राम हादसे पर परिवार ने एंबुलेंस के सामने किया हंगामा

New Delhi, Delhi:एंकर पोकलैंड इंडस्ट्रियल एरिया गोदरेज बिल्डिंग में प्रोग्राम के चलते हाथ से नहीं पीड़ित परिवार में बॉडी को एंबुलेंस में गेट के आगे रखा लोकेशन साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक् (ओखला इंडस्ट्रियल एरिया) विजुअल गोदरेज की बिल्डिंग के, मूर्ति की बॉडी के एंबुलैंस के अंदर प्रोग्राम में इंस्टॉल लगाने वाले युवक की हादसे में गई जान जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने बिल्डिंग के आगे एंबुलेंस में बॉडी को रख कर के हंगामा घटना को लेकर इलाके में हड़कंप परिवार का कहना है ना तो हमें अंदर बिल्डिंग के जाने दिया जा रहा है नहीं हमें बॉडी दी जा रही है पीड़ित परिवार के अंदर घटना को लेकर काफी गुस्सा और रोष घटना को लेकर पीड़ित परिवार का रो रो के बुरा हाल यह पूरा मामला साउथ डिस्ट्रिक्ट के ओखला इंडस्ट्री ले लिए थाने का है जहां पर हाल ही में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साउथ डिस्ट्रिक्ट एरिया में गोदरेज बिल्डिंग के अंदर का है
0
0
Report

IDFC फर्स्ट बैंक में सरकारी धन की गड़बड़ी: CBI ने सौरव शर्मा को गिरफ्तार किया

Chandigarh, Chandigarh:IDFC और AU स्मॉल बैंक के फ्रॉड से जुड़ी खबर के बारे में जानकारी दी गई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) में वित्तीय गड़बड़ी के कारण गिरफ्तारी हुई है। CBI ने HSPCB के डेटा एंट्री ऑपरेटर सौरव शर्मा को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने सौरभ शर्मा को पंचकूला सीबीआई कोर्ट में पेश किया और 4 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। सीबीआई ने विशेष CBI अदालत पंचकूला में दायर आवेदन में आरोप लगाया है कि सौरव शर्मा ने निजी बैंकों को फायदा पहुंचाने और सरकारी धन के दुरुपयोग की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई। सीबीआई के मुताबिक सौरभ शर्मा से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने वित्त विभाग की निवेश सीमा संबंधी हिदायतों की जानकारी होने के बावजूद IDFC फर्स्ट बैंक में निर्धारित सीमा से अधिक सरकारी धन निवेश कराने में भूमिका निभाई। जांच एजेंसी दावा करती है कि जुलाई 2025 में बैंक में निवेश राशि 50 करोड़ रुपये की सीमा के मुकाबले बढ़कर 67.9 करोड़ रुपये पहुंच गई; इसके बाद जून 2025 में यह राशि 105.68 करोड़ और अक्टूबर 2025 में 113.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सीबीआई ने अदालत को बताया कि 13 मार्च 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न शेल कंपनियों के जरिए राशि खातों से निकासी हुई, हालांकि कुछ क्रेडिट ट्रांजैक्शन भी हुए, लेकिन कुल वित्तीय नुकसान लगभग 169.35 करोड़ रुपये आंका गया है। सीबीआई का आरोप है कि सौरब शर्मा निजी बैंकों के प्रतिनिधियों से नियमित और अनधिकृत संपर्क में था और बोर्ड निवेश प्रस्तावों और सरकारी फाइलों की गोपनीय जानकारी साझा की गई। सौरभ शर्मा पर निवेश प्रक्रिया में निजी पक्षों को अनुचित लाभ पहुंचाने के अलावा मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण चैट और डिजिटल साक्ष्य डिलीट करने के भी आरोप हैं। सीबीआई ने कहा है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

ताला टूटते ही खुला खौफनाक सच: नवजात वार्मर पर तड़पता मिला, दो अस्पताल सील

Motihari, Bihar:ताला तोड़ते ही सामने आया खौफनाक सच: वार्मर पर तड़पता मिला नवजात, दो अवैध अस्पताल सील पूर्वी चंपारण के चकिया में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। व्यापार मंडल स्थित एक ताला बंद हॉल को जब प्रशासन ने तोड़ा, तो अंदर अंधेरे कमरे में वार्मर पर एक नवजात शिशु तड़पता मिला। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो कोई चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम के नेतृत्व में व्यापार मंडल स्थित लाल गोपाल क्लिनिक और पुराना बाइपास स्थित संजीवनी चाइल्ड केयर में छापेमारी की गई। टीम में अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. चंदन कुमार तथा पुलिस बल भी शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बंद हॉल से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान वहां से लाल गोपाल क्लिनिक का प्रिस्क्रिप्शन भी बरामद हुआ, जिस पर डॉ. पी. कुमार और डॉ. के.के. पाठक का नाम अंकित था। वहीं, पुराना बाइपास स्थित संजीवनी चाइल्ड केयर में छापेमारी के दौरान चार बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती पाया गया। लेकिन यहां भी कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। बच्चों के परिजन अस्पताल के बाहर बैठे मिले। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्रशासन ने दोनों अस्पतालों को तत्काल सील कर दिया तथा वार्मर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण जब्त कर लिए। संजीवनी चाइल्ड केयर के चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रंजन कुमार भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन ने अस्पताल संचालकों और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध और मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top