Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845454

प्रशासन की देखरेख में पुराने बाजार को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

Aug 14, 2025 12:27:16
Majhaulia, Bihar
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया बाजार में प्रशासन की देखरेख में पुराने बाजार को कराया गया अतिक्रमण मुक्त,पुराने बाजार का होगा नए जमाने के अनुसार मॉडलिंग,बनेगा मनरेगा पार्क अमृत सरोवर और सौंदर्यकरण,मझौलिया स्थित पुराने बाजार की भूमि को अंचलाधिकारी राजीव रंजन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार पांडे मुखिया सत्य प्रकाश की उपस्थिति में प्रशासन की देखरेख में अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
13
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 14, 2025 14:47:02
Belhar, Basia, Uttar Pradesh:
गोरखपुर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार, उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी क्रम में आज आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 एवं सेक्टर-2 की संयुक्त टीम ने ग्राम चकरा आयुल, थाना राजघाट में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। ज़िला आबकारी अधिकारी ने महेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी
0
comment0
Report
Aug 14, 2025 14:17:46
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है, क्योंकि 15 अगस्त को भारत ने ब्रिटिश शासन से आज़ादी प्राप्त की। यह आज़ादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, त्याग और संघर्ष का परिणाम है। अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की तरह इस बार भी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा सुबह 10:00 बजे एस एम टावर झोकन बाग से प्रारंभ होकर सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, गंज, बड़ा बाजार से सिंधी तिराहा होते हुए शहर कोतवाली के बगल में स्थित पत्रकार भवन पर स्वतंत्रता सेनानी सीताराम आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात भोजन वितरण के साथ समाप्त हुई।
4
comment0
Report
Aug 14, 2025 14:08:59
Bettiah, Bihar:
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया के जौकटिया गांव में नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक की पहचान कर उस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है,थानाध्यक्ष अवनिश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो 12 अगस्त की रात का है,जिसमें जौकटिया निवासी इजहार आलम का पुत्र सरेयाज आलम नर्तकी के साथ मंच पर डांस करते हुए पिस्टल लहराता नजर आ रहा है।
8
comment0
Report
Aug 14, 2025 14:02:18
Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, ललितपुर, उरई तथा बांदा स्टेशनों पर “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशनों पर विभाजन से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 14 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक विभाजन के दर्द और परिस्थितियों को दर्शाया गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उन्हें सम्मानित किया। प्रदर्शनी में विभाजन के समय रेल यात्राओं के दौरान हुए पलायन, कठिनाइयों और जन-जीवन पर पड़े प्रभाव को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
9
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:57:30
Bettiah, Bihar:
धूमनगर बडोरिया टोला गाँव में दामाद ने सास और साली पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना में 55 वर्षीय रामावती देवी और उनकी पुत्री यशवन्त कुमारी घायल हुई हैं। पीड़ित महिला रामावती देवी ने बताया कि उनकी बेटी को दामाद हमेशा मारता-पीटता था। विरोध करने पर बेटी पिछले चार-पांच महीने से मायके में ही रह रही थी। इससे नाराज दामाद नागेंद्र राम (निवासी खाप टोला) अपने एक सहयोगी के साथ देर रात अचानक आया और ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर फरार हो गया। दोनों घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में इलाज चल रहा है
8
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:50:13
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर जिले के रामपुर ब्लाक प्रमुख के आवाहन पर बाल्टर डिग्री कॉलेज से लेकर रामपुर विकास खंड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई,इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों में देश भक्ति के नारे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारो से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया,वही तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ जिला अधिकारी जौनपुर डॉक्टर दिनेश चंद्र ने किया,वही इस यात्रा की सफलता पर बोलते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के अंदर कितनी देश भावना है वो साफ साफ देखने को मिली,वही कल के तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर भी डीएम ने ज
6
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:48:21
Ashta, Madhya Pradesh:
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के द्वारा बापचा धाम से आष्टा अलीपुर बाईपास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेन पाटीदार एवं जिला महामंत्री महेंद्र ठाकुर बादशाह धाम एवं सभी भारतीय जनता े पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे
9
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:47:57
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर आज सुबह से भारी बारिश में भी जौनपुर के लोगों को देशभक्ति देखने को मिलीजहां आज जौनपुर के पुलिस लाइंस से जिला जज ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *वही तिरंगा यात्रा शुरू होते ही मानो इन्द्र भगवान खुश होकर आसमान से पानी की बौछार करने लगे लेकिन युवाओं,छात्रों और पुलिस कर्मियों का जोश नहीं हुआ कम* *कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर डीएम, एसपी,भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा का किया पूर्ण* *भारी बार
7
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:45:33
Bettiah, Bihar:
आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शहीद पार्क से शहीदों के सम्मान में मौन जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व बेतिया सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने किया। सांसद ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए दर्दनाक यादों से भरा है। देश के विभाजन में लाखों निर्दोष लोगों की हत्या हुई, ट्रेनों में हिंदुओं के शव भरकर आते थे, और कई हिंदुओं को मजबूरी में पलायन या धर्म परिवर्तन करना पड़ा। उन्होंने कहा— हम उन सभी पीड़ितों से क्षमा मांगते हैं और संकल्प लेते हैं कि ऐसी त्रासदी अब नहीं होगी दुबारा
6
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:23:10
Kharoha, Uttar Pradesh:
रेउसा थाने में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार शाम 6 बजे एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। थाना परिसर से शुरू हुई यह रैली अटल चौक चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों ने सड़क किनारे खड़े होकर तिरंगे को सम्मान दिया। पुलिस कर्मियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस रैली में थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेन्द्र पांडे, शेषनाथ दुबे और हरेराम यादव शामिल रहे। महिला कॉन्स्टेबल शिल्पा, सुषमा, पूजा, मीरा के साथ कॉन्स्टेबल रामबहादुर पटेल, सुमित सिंह, राना, संजय वर्मा, राहुल और विपुल सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। रैली का समापन थाना परिसर में हुआ।
12
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:21:04
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां आज 14अगस्त गुरुवार करीब दो बजे विभागीय निर्देश के तहत चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय और बड़ा रमना मैदान में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने 500 से अधिक नगर निगम कर्मियों और सफाईकर्मियों को तिरंगा वितरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा स्टेडियम से हुई, जहां महापौर ने स्वयं तिरंगा लेकर सैकड़ों स्वच्छता सेनानियों के साथ स्वच्छता मार्च निकाला। महापौर ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने है
10
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:18:40
Manpur, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में रेतेगांव कारेकट्टा पहाड़ पर डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में 90 लाख रुपये के इनामी विजय रेड्डी और 25 लाख रुपये के इनामी लोकेश सलामे शामिल हैं। यह ऑपरेशन डीआरजी की सटीक रणनीति और साहस का परिणाम है। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। इस सफलता से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
12
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:17:46
Janjgir, Chhattisgarh:
जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में चार पुलिस मितान बूथ और अकलतरा में SOOP कार्यालय का शुभारंभ किया। जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप के मांग पर ये बूथ नैला गायत्री मंदिर, पुटपुरा चौक जांजगीर, लछनपुर चौक जांजगीर और तरौद चौक अकलतरा में स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस की पहुंच को और तेज़ बनाना है।
12
comment0
Report
Aug 14, 2025 13:08:11
Kanpur, Uttar Pradesh:
UP News- उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शातिर चढ़े पुलिस के हतथे उन्नाव में गाडियों को बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का उन्नाव पुलिस ने किया भंडाफोड़, वाहन मालिकों से एग्रीमेन्ट पर गाड़ी लेकर धोखाधड़ी से देते थे बेंच एसओजी, सर्विलांस व थाना गंगाघाट पुलिस ने 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, करीब 02 करोड़ रुपये कीमत की 13 चार पहिया वाहन बरामद। आजाद मार्ग के साईं गैलेक्सी होटल के पास से युवकों को पकड़ा गया।
11
comment0
Report
Aug 14, 2025 12:56:43
Raipur, Chhattisgarh:
रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक सनसनीखेज घटना घटी। एक युवक ने वकील को चाकू दिखाकर धमकाने की कोशिश की, जिसके बाद वकीलों और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए वकील संघ के सदस्यों ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। वकील संघ ने सुरक्षा कड़ी करने की मांग की।
14
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top