222180
जौनपुर में थाने के गेट पर महिला को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,वीडियो सोशल मिडिया में वायरल
Sultanpur, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति को मुंह चिढ़ाता यह वीडियो जिसमें थाने के सामने युवती की दौड़ाकर पीटता दिखा यूपी पुलिस का सिपाही,वीडियो वायरल* *जौनपुर में महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, सुरेरी थाने में सिपाही सस्पेंड; विभागीय जांच शुरू* *सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।* *बताया जा रहा है कि सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है।* *वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि के रिपब्लिक भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।* *वहीं पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।*0
0
Report
222180
जौनपुर में दिखा रफ्तार का कहर,खड़ी ट्रेलर में जा घुसी कार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर से बड़ी खबर आ रही है *नपुर में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर* जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन स्थित रामजानकी तिराहे के किनारे खड़ी ट्रेलर में अनियंत्रित होकर कार जा घुसी। वही कार सवार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा निवासी दीपक और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदत से दोनों घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।* उधर सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर क्रेन के माध्यम से कार को फोरलेन से हटवाते हुए पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी है।*0
0
Report
222002
जौनपुर पुलिस लाइंस में बम होने की सूचना के बाद एलर्ट हुई जौनपुर,एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने क्या
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर ब्रेकिंग जौनपुर में बम की सूचना पर पुलिस लाइन में भी मचा हड़कंप एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन में चल रही है सघन तलाशी अभियान। जौनपुर के पुलिस लाइन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है वहीं अगर सूत्रों की मानें तो दीवानी के बाद पुलिस लाइन परिसर को बम से उड़ाने की दी गई है धमकी। बाइट कुंवर अनुपम सिंह,एसपी0
0
Report
Advertisement
222180
जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप पुलिस ने खाली कराया परिसर
Sultanpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं तथा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे न्यायालय परिसर को घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय परिसर में मौजूद सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया गया। निर्देश मिलते ही अधिवक्ता अपने-अपने चैंबर बंद कर परिसर खाली कर घरों के लिए रवाना होने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे शहर में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई। फिलहाल पुलिस टीम परिसर की सघन जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
222002
जौनपुर ब्रेकिंग: रामपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सरसों के खेत में मिला कुचला हुआ शव
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आशापुर फेरूपुर गांव के पास वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पड़े शव का चेहरा ईंट से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और फॉरेंसिक टीम को तत्काल बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटनास्थल से बाइक और संदिग्ध सामान बरामद पुलिस को शव से कुछ दूरी पर एक बाइक भी लावारिस हालत में मिली है। बाइक के साइलेंसर पर पैरों के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल के पास शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक बोतल टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर ईंट व किसी धारदार हथियार से उसका चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल हत्या किस कारण से की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बाइक के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
