Back
शंकराचार्य की छड़ी यात्रा: केदारखंड समाप्त, अब मानसखंड की यात्रा शुरू
JPJitendra Panwar
Oct 15, 2025 08:33:22
Karnaprayag, Uttarakhand
हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार व सनातन धर्म की मजबूती के लिए हरिद्वार के मायादेवी मंदिर से शुरू हुई जगत गुरु शंकराचार्य जी की छड़ी यात्रा देर रात कर्णप्रयाग पहुंची, यहां पहुंचने पर छड़ी यात्रा का उमा महेश्वर आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। छड़ी यात्रा में आए जूना अखाड़े के साधुओं ने कहा कि केदारखण्ड के अंतर्गत चार धामों सहित कुल 56 मंदिर मठों की यात्रा करने के बाद केदारखण्ड की यात्रा समाप्त हो गई है अब आज से मानस खण्ड की यात्रा शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है इसलिए इसे देवभूमि कहा जाता है। यहां के मंदिर मठ विश्व प्रसिद्ध है। हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा शुरू की गई छड़ी यात्रा हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए प्रति वर्ष केदारखण्ड व मानस खण्ड की यात्रा पर निकलती है। देर रात कर्णप्रयाग पहुंचने पर छड़ी यात्रा का उमा महेश्वर आश्रम में महंत ऐश्वर्य नाथ महाराज ने फूल मालाओं से स्वागत किया। छड़ी यात्रा में आए जूना अखाड़े के साधुओं ने महंत ऐश्वर्य नाथ जी महाराज का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म को मजबूत व सनातन संस्कृति की जागरूकता के लिए जगत गुरु शंकराचार्य जी की छड़ी यात्रा आज केदारखंड में समाप्ति के बाद अब मानस खण्ड के लिए की जा रही है। आज यात्रा बागेश्वर में विश्राम करेगी। यत्रा का मुख्य उद्देश्य हिन्दुओं में अपने धर्म-संस्कृति की जागृति दिलाना व धर्म का प्रचार करना है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 15, 2025 15:18:050
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowOct 15, 2025 15:17:430
Report
0
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 15, 2025 15:17:170
Report
0
Report
NJNeeraj Jain
FollowOct 15, 2025 15:16:420
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 15, 2025 15:16:270
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 15, 2025 15:16:120
Report
KCKashiram Choudhary
FollowOct 15, 2025 15:16:030
Report
0
Report
0
Report