Back
आंगनबाड़ी कर्मी गांधी पार्क में प्रदर्शन, मानदेय व सेवानिवृत्ति लाभ जैसी मांगें
DBDEVENDRA BISHT
Feb 16, 2026 07:48:35
Almora, Uttarakhand
Almora
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन
जिले के 11 ब्लॉकों से मुख्यालय पहुंचीं कार्यकत्रियां
सरकार के खिलाफ नारेबाजी, बाजार में निकाला जुलूस
मानदेय वृद्धि व सेवानिवृत्ति लाभ प्रमुख मांग
बायोमेट्रिक, कटौती और लंबित भुगतान पर जताई नाराजगी
मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के सभी 11 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां मुख्यालय पहुंचीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकत्रियों ने पूरे बाजार में जुलूस निकालकर अपनी मांगों को दोहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें भारी रोष है।
कार्यकत्रियों की प्रमुख मांगों में राज्य सरकार द्वारा मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन वृद्धि का प्रस्ताव भेजना शामिल है। इसके अलावा बिना अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश जारी करने, 300 रुपये मासिक कटौती पर रोक लगाने और 60 वर्ष की आयु पर एकमुश्त धनराशि दिए जाने की मांग की गई।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने, केवाईसी और फेस कैप्चर प्रक्रिया को सरल बनाने, मोबाइल रिचार्ज की धनराशि बढ़ाने, खराब मोबाइल उपकरण बदलने तथा भवन किराया बढ़ाकर सीधे खाते में जमा करने की मांग भी उठाई। साथ ही अन्य विभागों के कार्य कराने पर अतिरिक्त मानदेय, सुपरवाइजर पदों पर सीनियरिटी के आधार पर विज्ञप्ति, नंदा गौरा योजना का लाभ और लंबित मातृत्व योजना की धनराशि जारी करने की बात कही।
कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowMar 10, 2026 10:01:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 10, 2026 10:01:040
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 10, 2026 10:00:380
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowMar 10, 2026 09:50:260
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 10, 2026 09:50:070
Report
HECS, Jharkhand:
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए.
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 09:49:490
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 10, 2026 09:48:410
Report
SNShashi Nair
FollowMar 10, 2026 09:48:250
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 10, 2026 09:48:140
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 10, 2026 09:47:560
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 09:47:150
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 09:46:580
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 10, 2026 09:46:440
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 10, 2026 09:46:200
Report