icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209861
Sharad KakkarSharad KakkarFollow23 Dec 2024, 11:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी को बांधी राखी।

Madhubani, Bihar:Slug-CM RAKHI , LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी को बांधी राखी। पटना में मधुबनी पेंटिंग की कलाकार विनीता झा और निशा ने मखाना और मधुबनी पेंटिंग से तैयार राखी मधुबनी पेंटिंग से तैयार दोपटा के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कलाकार निशा झा ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी वहीं विनीता झा ने उन्हें अपनी बनाई हुई आकर्षक मधुबनी पेंटिंग और पेंटिंग की पुस्तक भेंट की साथ ही मिथिला की परंपरागत सम्मान मधुबनी पेंटिंग से बने दोपटा पहनाकर सीएम को सम्मानित की। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के इस स्नेह और उपहार के लिए आभार जताया। इस मौके पर मधुबनी कला और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लेकर भी चर्चा हुई।मधुबनी के रामनगर गांव निवासी विनीता झा और उनकी पुत्री निशा झा मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और राज्य पुरष्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।
0
0
Report

बिलासपुर में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी; पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। तनाव की स्थिति बनी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने हिंदू लोगों के ऊपर पत्थरबाजी कर दी, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ युवाओं पर दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकने के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की सूचना आई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात।
0
0
Report

3 घंटे में गोंडा: चोरी की बोलेरो बरामद, संतोष कुमार तिवारी गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की मोतीगंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र 3 घंटे के अंदर ही चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को शुक्रवार देर रात्रि बरामद कर आरोपी चोर संतोष कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कर के खिलाफ मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़हवा गांव के रहने वाले राम प्रकाश ने आज शाम 6:00 के करीब मोतीगंज थाने में तहरीर देकर अपने सफेद रंग की बोलेरो चोरी होने को लेकर के मुकदमा लिखवाया था। मुकदमा दर्ज करके तत्काल मोतीगंज पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करके चोरी की गई सफेद रंग की बोलेरो को वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमलापुर बाजार से बरामद करके आरोपी संतोष कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। बोलेरो चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष कुमार तिवारी जब लेकर के भाग रहा था तो जमालपुर बाजार पहुंचने पर आरोपी संतोष कुमार तिवारी ने एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट भी कर दिया था। जहां पकड़ करके लोगों ने इसकी पिटाई भी की थी उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि मोतीगंज पुलिस को और डायल 112 को रामप्रकाश द्वारा सूचना दी गई। कि उनकी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को चोरी कर लिया गया है तत्काल कहोबा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार यादव और मोतीगंज थाना अध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता को पूरे मामले में कठोर कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए थे। 3 घंटे के अंदर ही कहोबा चौकी और मोतीगंज थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर संतोष कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर चोरी की गई सफेद बोलेरो को बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के साइबर गैंग ने 6 गिरफ्तार, 403 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना की साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए लोगों के कब्जे से सात कीमती मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद की है; इस पॉकेट डायरी में लंबा चौड़ा हिसाब किताब लिखा हुआ मिला है। वैसे इस गिरोह के तीन और सदस्यों की तलाश पुलिस टीम जुटी है। संघर्षरत खातों के बारे में 56 खातों में 325 शिकायतों की जानकारी हुई, जिसमें समन्वय में पोर्टल के अनुसार USDT अकाउंट में करीब 403 करोड़ रुपए का फ्रॉड होना पाया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दीपक वर्मा, अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, जानपाल, अभिषेक चौधरी और अर्चित अग्रवाल को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सात कीमती मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद की है; इस पॉकेट डायरी में हिसाब किताब लिखा हुआ मिला है। वहीं इस गिरोह के फरार साथी अरमान, अर्श शेख और मो. फैज की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
0
0
Report

उज्जैन: महिला पुलिसकर्मियों के राखी बांधकर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षा और निष्ठा की मिसाल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री ने कहा रक्षाबंधन पर्व वर्ष में एक बार आता है परंतु पुलिस वर्ष भर रक्षा करती है, न्याय दिलाती है, लोगो के आंसू पोछने का काम करती है, ऑपरेशन सिंदूर को कोई नहीं भूलेगा, हमारी बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने वाले का परिणाम क्या होता है यह हमारी सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर बहनों के सुहाग का बदला लिया, उज्जैन के नागझिरी स्थित पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में आज रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उज्जैन पुलिस में सीएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्यतर महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला शक्ति और उनके समर्पण की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और पुलिस सेवा में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की। यहां मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर को कोई नहीं भूलेगा। हमारी बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने वालों का परिणाम क्या हुआ। हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर बहनों के सुहाग का बदला लिया । आज हम पुलिस भर्ती में 33 फीसदी हिस्सा बहनों को दे रहे हैं। वैसे तो रक्षाबंधन का पर्व वर्ष में एक बार मनाया जाता है। परंतु पुलिस इसे पूरे साल निभाती है । पुलिस लोगों के कष्ट में मदद करती है, उन्हें न्याय दिलाती है, उनके आंसू पोंछने का काम करती है।
0
0
Report

राखी के मौके पर दतिया में बाइक- पिकअप भिड़ंत, 2 युवक घायल

Datia, Madhya Pradesh:पिकअप लोडिंग वाहन और बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल दतिया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से राखी बंधवाने दतिया आ रहे दो युवकों की बाइक झांसी रोड पर पिकअप लोडिंग वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पुष्पेंद्र और संजय ठाकुर, निवासी पहाड़ी गांव, टीकमगढ़, घायल हो गए। बताया गया है कि दोनों युवक रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए दतिया आ रहे थे। इसी दौरान झांसी रोड पर उनकी बाइक की पिकअप लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

भिंड में राखी के मौके पर बदमाशों ने महिला से सोने के गहने लूटे

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। भाई की कलाई पर राखी बांधने मायके जा रही एक महिला को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर रोक लिया और सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाश महिला के गले से सोने के जेवर और नगदी लूटकर ले गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के चंदोखर की पुलिया के पास का है। ग्वालियर जिले के खेरिया मिर्धा गांव की रहने वाली उर्मिला अपने पति नरेश कुशवाहा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके सुज्जेपुरा जा रही थी। मकसद था भाई की कलाई पर राखी बांधना और रक्षाबंधन का त्योहार परिवार के साथ मनाना। लेकिन रास्ते में ही बदमाशों ने उनकी खुशियों पर डाका डाल दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही दंपती की बाइक चंदोखर की पुलिया के पास पहुंची, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। अचानक रास्ता रोककर बदमाशों ने कट्टा तान दिया और दंपती को धमकाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। महिला उर्मिला के गले से सोने का मंगलसूत्र, मनचली, कान के बाले और नगदी बदमाशों ने छीन ली और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से उर्मिला और उसके पति नरेश के होश उड़ गए। पीड़ित दंपती ने गोहद चौराहा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस वारदात वाले रास्ते और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। लेकिन इस वारदात ने गोहद इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ महीनों से बाइक सवार लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? और अगर एक महिला दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर लूट ली जाती है, तो आम राहगीरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब देखना होगा कि कानून के रखवालों के लंबे हाथ लुटेरों के गिरेबान तक पहुंच कर सलाखों के पीछे पहुँचायेंगे।
0
0
Report

आलीराजपुर के सैलून में दिनदहाड़े हमला: दो युवक मारपीट और तोड़फोड़ CCTV में कैद

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में सैलून में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कर्मचारी से मारपीट और तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद शहर के व्यस्त कोठारी मार्केट स्थित 'देव हेयर सैलून' में दो अज्ञात युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दुकान के कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की और पूरी दुकान में तोड़फोड़ कर सामान तहस-नहस कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। त्योहार के दिन वारदात: वारदात के समय सैलून संचालक रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने घर गया हुआ था। दुकान पर केवल कर्मचारी मौजूद था। ​अचानक हमला: दो युवक अचानक सैलून के अंदर घुसे और किसी बात को लेकर विवाद करते हुए कर्मचारी पर टूट पड़े। ​दुकान में तोड़फोड़: मारपीट के दौरान आरोपियों ने दुकान में रखे महंगे उपकरण, शीशे और फर्नीचर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ​सीसीटीवी में कैद करतूत: वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक कर्मचारी को पीटते और सामान फेंकते हुए साफ नजर आ रहे हैं। बाइट -दुकान का संचालक विजय देवड़ा
0
0
Report
Advertisement

चिलाचौंद में विवाहिता की संदिग्ध मौत; पिता ने हत्या के आरोप लगाए

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र के चिलाचौंद गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला। महिला का शव गांव के खेत में नीम के पेड़ के नीचे फंदे से लटका हुआ था। शरीर पर खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। सूचना मिलने पर आंगई थाना पुलिस और सरमथुरा सीओ दुलीचंद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान चिलाचौंद निवासी जानकी बाई के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहाँ परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता ने लगाए गंभीर आरोप मृतका के पिता मंगल सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में ससुराल पक्ष पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सरमथुरा सीओ दुलीचंद कर रहे हैं। मंगल सिंह सरमथुरा थाना क्षेत्र के खेमरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी बेटी जानकी बाई की शादी चिलाचौंद निवासी सुनील मीणा के साथ हुई थी। सुनील पेशे से कंपाउंडर है। पिता के मुताबिक शादी में उन्होंने दहेज के रूप में लाखों रुपए नकद दिए थे। शादी के करीब एक साल बाद से ही जानकी ने बताया था कि उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता। इस पर पीहर पक्ष ने उसे समझाया और वापस ससुराल भेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना जारी रही। परिजनों ने कई बार पति और ससुराल वालों से समझाइश भी की थी। घटना से पहले आया था आखिरी फोन -पापा वे नहीं बदले: मंगल सिंह ने बताया कि जानकी ने उन्हें फोन किया था। फोन पर रोते हुए उसने कहा था- पापा, वे नहीं बदले, आपने कहा था बदल जाएंगे। इसके बाद फोन पर उसके रोने की आवाज आई और कॉल कट गया। इसके बाद परिजन उससे संपर्क नहीं कर पाए। उन्होंने गांव के परिचित लोगों को ससुराल जाकर बेटी के बारे में पता करने के लिए भी कहा था। दूसरे दिन परिजनों को सूचना मिली कि जानकी बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला। शव पर खून के निशान देखकर पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा
0
0
Report
Advertisement

भंगड़ में CPI(M)-ISF के बीच हिंसक टकराव, आवास सर्वे को लेकर भारी तनाव

Baruipur, West Bengal:ভোটে একসঙ্গে জোট, ভোটের পর সংঘর্ষ! CPI(M)-ISF-এর বিবাদে ব্যাপক উত্তেজনা ভাংড়ে। আইএসএফের পার্টি অফিসের তালা লাগানোর অভিযোগ সিপিএমের বিরুদ্ধে। আবাস যোজনার ঘরের সার্ভেকে কেন্দ্র করে ISF ও CPI(M)-এর মধ্যে সংঘর্ষের ঘটনায় উত্তেজনা ছড়াল ভাঙড়ে। ঘটনাটি ঘটেছে ভাঙড়ের পোলেরহাট থানার অন্তর্গত ওয়ারি এলাকায়。 স্থানীয় সূত্রে জানা যায়, শুক্রবার ওই এলাকায় আবাস যোজনার ঘরের সার্ভে করছিলেন ISF-এর কর্মী-সমর্থকরা। অভিযোগ, সেই সময় CPI(M)-এর কর্মী-সমর্থকরা সেখানে এসে সার্ভের কাজে বাধা দেন। তাঁদের অভিযোগ, তাঁদের না জানিয়ে আবাস যোজনার ঘরের সার্ভে করা হচ্ছিল。 এই বিষয়কে কেন্দ্র করেই দুই পক্ষের মধ্যে বচসা শুরু হয় এবং পরে তা সংঘর্ষের আকার নেয়。 অভিযোগ, সংঘর্ষের পর ISF-এর একটি দলীয় কার্যালয়ে ভাঙচুর করা হয় এবং সেখানে তালা লাগিয়ে দেওয়া হয়। যদিও এই অভিযোগ সম্পূর্ণ অস্বীকার করেছে CPI(M)। সংঘর্ষের ঘটনায় ISF-এর বেশ কয়েকজন কর্মী-সমর্থক আহত হন। তাঁদের চিকিৎসার জন্য জিরেনগাছা হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছয় পোলেরহাট থানার পুলিশ। পরে পুলিশের হস্তক্ষেপে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আসে。 ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় এখনও উত্তেজনা রয়েছে.
0
0
Report

बाघ के हमले में किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Pilibhit, Uttar Pradesh:बाघ के हमले में किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के हजारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शांतिनगर में बाघ के हमले से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज ग्रामीणों ने मृतक का शव रामनगर तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।जानकारी के अनुसार, गांव शांतिनगर निवासी मुंशी प्रसाद पुत्र चौथी प्रसाद अपनी केले की खेती देखने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में मुंशी प्रसाद की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ और तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते आज एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद भी काफी समय तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने और क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report

सीडियास गाँव में भैंस बाड़े में वृद्ध को गोली: घायल अवस्था में Hospital रेफर

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद वृद्ध को मारी गोली, गंभीर घायल अवस्था में भीलवाड़ा रेफर, मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गाँव में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने भैंसों के साथ बाड़े में मौजूद एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात में शंकर पिता उदयराम दरोगा उम्र (70 वर्ष) के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शंकर दरोगा बाड़े में भैंसों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।परिजन एवं ग्रामीण घायल शंकर दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top