Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

Mar 18, 2026 16:04:59
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश शहजाद मारा गया। घटना उस समय हुई जब सहारनपुर पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पेशेवर गौकश शहजाद क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जैसे ही संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें शहजाद गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो सिपाही कुलदीप और सुमेंद्र भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बदमाश शहजाद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शहजाद सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गन्देवड़ा का रहने वाला था और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहजाद एक शातिर और पेशेवर गौकश था, जो कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRohit Kumar
Mar 18, 2026 17:01:27
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क में शामिल चार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी के आधा दर्जन बाईक बरामद किया गया। जबकि इस गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी सीमावर्ती नालंदा जिले के सरमेरा और चेरो थाना क्षेत्र के निवासी है। पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने एक बिना नंबर के बाईक संदेह पर रोका और पूछताछ किया तब अंतरजिला बाइक चोर के बड़े नेटवर्क तक पुलिस पहुंच सकी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। और पुलिस ने नालंदा पुलिस के सहयोग से बड़े नेटवर्क के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के घरयारी गांव में छापेमारी की, जहां से हीरो होंडा और पल्सर समेत छह चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। चार को गिरफ्तार किया गया है छह बाईक भी बरामद हुआ है, सभी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदनों और चोरी के बड़े नेटवर्क खुलासा होने की संभावना है। जबकि पुलिस अन्य स्थानों पर भी लगातार छापेमारी कर रही है। इस बड़े नेटवर्क पर पुलिस की करवाई से अंतरजिला बाइक चोर गिरोह में दहशत है, जबकि चोरी की घटना में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 18, 2026 17:01:07
Kota, Rajasthan:हाड़ौती को बड़ी सौगात, भामाशाह मंडी विस्तार को मिली मंजूरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास लाए रंग वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी के बाद 96 हैक्टेयर में होगा मंडी का विस्तार लम्बे अरसे से था इंतजार, वन विभाग की आपत्ति के कारण अटका था मामला हाड़ौती क्षेत्र के लाखों किसानों औऱ व्यापारियों को मिलेगा फायदा विस्तार से भंडारण, विपणन और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से जुड़े सड़क कार्यों को भी मिली स्वीकृति रामेश्वर चौराहा–NH-148D सड़क सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी मंजूर मण्डावरा-झोटोली सड़क के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, स्पीकर बिरला का कहना-भामाशाह मंडी का विस्तार हाड़ौती क्षेत्र के किसानों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंडी के विस्तार से किसानों को सुविधा के साथ व्यापार सुगम होगा साथ ही क्षेत्र की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। आने वाले वर्षों में कोटा की भामाशाह मंडी देश की सबसे आधुनिक कृषि मंडियों में शामिल होगी और हाड़ौती के लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 18, 2026 17:00:45
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में राप्ती नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल लगभग पूरी होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महेवा और कटनिया नाले के पानी को अब बिना ट्रीटमेंट के नदी में नहीं जाने दिया जाएगा। लगभग 53 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यह पूरी तरह तैयार हो जाएगी। गोरखपुर शहर का सीवेज लंबे समय से महेवा और कटनिया जैसे बड़े नालों के जरिए सीधे राप्ती नदी में गिरता रहा है, जिससे नदी का पानी लगातार प्रदूषित होता रहा। लेकिन अब इस समस्या के समाधान के लिए इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट की आधुनिक परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत नाले के पानी को नदी में गिरने से पहले ही रोककर पाइपलाइन के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक भेजा जाएगा। यहां 10 एमएलडी क्षमता का एसटीपी और 27 एमएलडी का मास्टर पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे पानी को साफ करने के बाद ही नदी में छोड़ा जाएगा। इस परियोजना से महेवा, रुस्तमपुर और महुईसुघरपुर वार्ड की करीब 50 हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा और राप्ती नदी की धारा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने में मदद मिलेगी। अधीक्षक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि “परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य है कि इसे मानसून से पहले पूरी तरह चालू कर दिया जाए, और संभावना है कि मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।”
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 18, 2026 17:00:33
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां बोरी थाना क्षेत्र के हीर्री गाँव में एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने विपरीत दिशा से आ रही चार मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक भिड़ंत में 9 युवक घायल हो गए जिसमे 16 वर्षीय जगमोहन यादव की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. दरअसल घटना बोरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव के पास की एक राइस मिल के सामने हुआ सभी युवक अपने काम से घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया हादसे में घायल होने वालों में प्रहलाद, संस्कार, माही, मोहित, करण, चेतन और हिमांशु शामिल हैं जिन्हें प्रार्थमिक उपचार के बाद छुट्टि दे दी गई फिलहाल दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जारी है पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 18, 2026 17:00:21
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करीब 30 घंटे तक चला प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया। यह प्रदर्शन दोसी गांव में पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद शुरू हुआ था, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच का प्रयास किया पूलिस ने क़ानून व्यवस्था बनाते हुए सभी को डोसी गाव मे फोरलेन पर रोक लिया प्रदर्शनकारियों ने अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हर संभव प्रयास किए जाएंगे। खास बात यह रही कि बिना सीधे मुलाकात के ही प्रशासन ने कई मांगों पर न सिर्फ आश्वासन दिया, बल्कि ठोस प्लान तैयार करते हुए कुछ मांगों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी। प्रशासन की इस पहल के 30 घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला लिया। पूरी घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 18, 2026 16:45:54
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोसूक गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराती हुई एक झोपड़ी में जा घुसी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि "जय मां विंध्यवासिनी" नामक बस बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर राजगीर की ओर जा रही थी। तभी दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसूक गांव के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में बस अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बस बिजली के खंभे से टकराते हुए सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसी। बस के टकराते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय झोपड़ी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक और उपचालक घायल हो गए और बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल क्रेन की मदद से झोपड़ी में फंसी बस को बाहर निकालने का काम जारी है। ऐतिहातन इस इलाके विद्युत सेवा बातचीत कर दी गई है। ऋषिकेश, संवाददाता, नालंदा
274
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 18, 2026 16:45:34
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के उझारी सरकारी अस्पताल परिसर में गाड़ी में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा: गैस रिफिलिंग के दौरान भड़की आग, गाड़ी जलकर खाक अमरोहा जनपद के उझारी स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्राइवेट गाड़ी में गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
409
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 18, 2026 16:45:18
285
comment0
Report
Mar 18, 2026 16:44:21
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच चल रहे विवाद ने अब सियासी रंग और गहरा कर लिया है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे एवं अधिवक्ता विक्रांत सिंह ने मंत्री अनिल कुमार को लेकर तीखा बयान दिया है। विक्रांत सिंह एडवोकेट ने कहा कि मंत्री अनिल कुमार द्वारा पहले समाजवादी पार्टी को “गुंडों की पार्टी” बताना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस बयान पर विधायक पंकज मलिक ने प्रतिक्रिया दी, तो अब मंत्री इसे जातिवाद का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंकज मलिक दलित विरोधी नहीं हैं, बल्कि अनिल कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। विक्रांत सिंह ने वर्ष 2015 के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय अनिल कुमार, जो तब बसपा विधायक थे, उन्होंने उन्हें हराने के लिए बसपा के छह जिला पंचायत सदस्यों के वोट भाजपा को दिलवाए थे। कांशीराम के सम्मान के मुद्दे पर भी उन्होंने मंत्री को घेरा और कहा कि जिस पार्टी में अनिल कुमार हैं, वहां के बैनर-पोस्टरों में कांशीराम का फोटो तक नहीं दिखता। उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई और कहा कि अगर मंत्री उन्हें सम्मान देते हैं तो इस दिशा में पहल करें। इसके अलावा उन्होंने मंत्री के विकास कार्यों पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि अनिल कुमार तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहने के बावजूद दलित समाज के लिए ठोस काम नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और बुनियादी विकास जैसे मुद्दों की अनदेखी की गई है, जिसमें पुरकाजी को तहसील का दर्जा दिलाना और सोनाली नदी पर बांध निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। विक्रांत सिंह ने अंत में कहा कि पंकज मलिक सर्वसमाज के नेता हैं और उनकी छवि को जातिवाद के जरिए धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
1007
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 18, 2026 16:33:34
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने फागी उप जिला अस्पताल में दी लाखों की सौग़ात, फागी उप जिला अस्पताल में कान, नाक और आंख संबंधी बीमारी के दिए उपकरण। रोज सैकड़ों मरीज़ों को मशीनों के अभाव में नहीं मिल रहा था इलाज, अब मरीज़ों को कान, नाक और आंख की बीमारी का मिलेगा फ्री इलाज। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक मनोज गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने CSR पहल के तहत 50 लाख रुपए की मशीनें देकर आर्थिक सहयोग किया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने अस्पताल का जाएगा लिया और भविष्य में भी अन्य बीमारियों की जांच मशीनें देने का आश्वासन दिया।
901
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 18, 2026 16:33:15
862
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 18, 2026 16:33:02
Sikar, Rajasthan:सीकर आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद आगामी ईद,रामनवमी,गणगौर,भगवा वाहन रैली को देखते हुए प्लेग march का हुआ आयोजन रामलीला मैदान से शहर के प्रमुख मार्गो से निकली प्लेग मार्च सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह सीओ सिटी संदीप चौधरी एवं शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में हुआ प्लेग मार्च सीकर में आज आगामी बड़े त्योहारों को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा प्लेग मार्च निकला गया जिसमें गणगौर,ईद,रामनवमी,भगवा वाहन रैली सहित विभिन्न बड़े कार्यक्रमों को देखते हुए व्यवस्थााओं का जायजा लिया गया जिसमें सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह सीओ सिटी संदीप चौधरी एवं शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने शहर के रामलीला मैदान से घंटाघर सूरजपोल गेट जाट बजार सहित मुख्य मार्गो का जायजा लिया
958
comment0
Report
Mar 18, 2026 16:32:56
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने किया। इस मौके पर चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने कहा कि यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों, खासकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जागरूक होकर इस वैक्सीन का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एआरओ महिपाल गंगवार, दिनेश शाह (आईओ), स्टाफ नर्स प्रियंका और बीपीएम पुनीत शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी है। इसके लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
999
comment0
Report
Advertisement
Back to top