847211
मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग।
Madhubani, Bihar:CM., MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। उनका हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग।सीएम ने राजनगर के राज परिसर स्थित ऐतिहासिक कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना किये। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजामा किया गया। कार्यक्रम स्थल सहित चौक चौड़ाहे पर मजिस्ट्रेट के साथ एसएसबी और बिहार पुलिस की तैनाती की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया यह कामख्या मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है और ऐतिहासिक है।जहां सीएम ने पूजा अर्चना किये।राज परिसर से फिर चॉपर से पिलखवार गांव पहुंचे। पिलखवार गांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीए के घर पहुंचे और उनके चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,मंत्री लेसी सिंह स्थानीय विधायक सुजीत कुमार जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा सहित कई नेता मौजूद थे।सीएम पटना के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
847211
निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत,घटना झंझारपुर थाना के मोहना चौक की है।
Madhubani, Bihar:DEATH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी में निजी नर्सिंग होम में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिले में संचालित दर्जनों अवैध नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत आम बात हो गयी है। निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप।मामला झंझारपुर थाना के मोहना चौक स्थित कथित नर्सिंग होम की है।मृतिका की पहचाना मोहना गांव निवासी 25 वर्षीय गुड़िया देवी के तौर पर हुई है।परिजनों की माने तो महिला को डिलेवरी के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था और ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ।ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गयी।नर्सिंग होम संचालक ने मरीज के बिगड़ते हालत को देख डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया जहां प्रसूता की मौत हो गयी।परिजनों का आरोप है कि निजी नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन की वजह से महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।बहरहाल जिले में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम फर्जी चिकित्सक के सहारे चलाया जा रहा है। दलालों के माध्यम से अवैध नर्सिंग होम फलफूल रहा है और भोले भाले लोग शिकार हो रहे हैं।जरूरत है ऐसे मौत के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की।0
0
Report
847211
मधुबनी के फुलपरास में तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत।
Madhubani, Bihar:ACCIDENT, MADHUBANI, BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत। आक्रोशित लोगों ने एनएच सड़क किया जाम,घटना फुलपरास थाना के पुवारी टोला के पास की है। मृतक की पहचान फुलपरास थाना के वार्ड नम्बर 8 निवासी ब्रजनंदन यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।परिजनों ने बताया कि ब्रजनंदन यादव सुबह चाय पीने के लिए अपने घर से सड़क के दूसरी ओर स्थित दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पार करने के क्रम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने घटनास्थल से दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है हालांकि चालक फरार हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।परिजनों ने बताया मृतक ब्रजनंदन यादव पूर्व में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। निधन की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
847211
मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी को बांधी राखी।
Madhubani, Bihar:Slug-CM RAKHI , LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी पेंटिंग कलाकारों ने सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी को बांधी राखी। पटना में मधुबनी पेंटिंग की कलाकार विनीता झा और निशा ने मखाना और मधुबनी पेंटिंग से तैयार राखी मधुबनी पेंटिंग से तैयार दोपटा के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कलाकार निशा झा ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी वहीं विनीता झा ने उन्हें अपनी बनाई हुई आकर्षक मधुबनी पेंटिंग और पेंटिंग की पुस्तक भेंट की साथ ही मिथिला की परंपरागत सम्मान मधुबनी पेंटिंग से बने दोपटा पहनाकर सीएम को सम्मानित की। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के इस स्नेह और उपहार के लिए आभार जताया। इस मौके पर मधुबनी कला और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लेकर भी चर्चा हुई।मधुबनी के रामनगर गांव निवासी विनीता झा और उनकी पुत्री निशा झा मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और राज्य पुरष्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।0
0
Report
847211
कलाकार विनीता झा ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग,मखाना से सजी राखी भेजी।
Madhubani, Bihar:PM RAKHI,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग की कलाकारों ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मधुबनी पेंटिंग से सजी खास राखी भेजी है। मधुबनी के रामनगर गांव निवासी विनीता झा ने बिहार के प्रसिद्ध मखाना, मधुबनी पेंटिंग और रेशम के धागों से राखी तैयार की है। कलाकारों को पूरी उम्मीद है कि रक्षाबंधन के मौके पर भेजी गई यह राखी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जरूर पहनेंगे। मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में विनीता झा और उनकी बेटी निशा झा को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। विनीता झा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार हैंl आर्टिस्ट विनीता झा ने बताया कि बिहार की पहचान मखाना और मधुबनी पेंटिंग को रेशम के धागों के साथ पिरोकर यह खास राखी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि देश के रक्षक के लिए यह राखी एक बहन के रक्षा सूत्र के रूप में भेजी गई है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इसे जरूर पहनेंगे।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मधुबनी पेंटिंग वाला दुपट्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा था, जिसे प्रधानमंत्री ने पहना था। इस बार भी उन्होंने पूरे अरमान के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए मधुबनी पेंटिंग से तैयार राखी भेजी है। बिहार का प्रसिद्ध उत्पाद मखाना, विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग और भागलपुर का रेशम के धागों से तैयार यह राखी न सिर्फ रक्षाबंधन की भावना को दर्शाती है, बल्कि बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति को भी देश के शीर्ष तक पहुंचाने का संदेश देती है।0
0
Report
