icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
212645
Ravi SinghRavi SinghFollow26 Mar 2026, 04:47 am

गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95 वी पुण्यतिथि का शुभारंभ SDM बिन्दकी प्रियंका प्रियंका अग्रवाल ने किया

Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:बकेवर/फतेहपुर। जिला पत्रकार एसोसिएशन संघ के पत्रकार साथियों ने अमर शहीद, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार पुरोधा पण्डित गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95 वीं पुण्यतिथि जनपद के बिन्दकी तहसील के बकेवर कस्बे में एक गेस्ट हाउस में मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियंका अग्रवाल उप जिलाधिकारी बिन्दकी व अजय सिंह भदौरिया अध्यक्ष जिला पत्रकार एसोसिएशन संघ फतेहपुर ने दीप प्रज्वलन कर विद्यार्थी जी की फोटो में माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कामता तिवारी ने किया और जिला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमलेश त्रिवेदी ने संचालक की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रियंका अग्रवाल उप जिला अधिकारी बिंदकी ने विद्यार्थी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि बुराई को दूर करने और समाज में सृजनात्मक भावना बढ़ाने में पत्रकारिता अहम हिस्सा है।अन्य वक्ताओं रवीन्द्र त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी आदि सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने के गुण सिखाई गए। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा पत्रकार साथियों के साथ समाजसेवियों, डॉक्टर, शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें समाज में अच्छे कार्य कर रहे लोगों व पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया। अंत में जलपान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदर, खागा, बिन्दकी तहसील के पत्रकार साथियों के साथ साथ अन्य पत्रकार साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह भदौरिया अध्यक्ष, वसीम अख्तर संरक्षक, विमलेश त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष , रईस उद्दीन उपाध्यक्ष, अवनीश सिंह चौहान मंत्री, धीरेन्द्र वाजपेई खागा तहसील अध्यक्ष, निरंजन सिंह खागा तहसील महामंत्री, शैलेष सिंह सदर तहसील अध्यक्ष, आशीष सिंह सदर तहसील महामंत्री, नरसिंह संयुक्त मंत्री, शैलेन्द्र बिंदकी तहसील अध्यक्ष, राजेन्द्र सोनी महामंत्री बिन्दकी तहसील, ललित मिश्रा संरक्षक बिन्दकी तहसील सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
212645
Ravi SinghRavi SinghFollow25 Mar 2026, 04:25 pm

थाना थरियांव क्षेत्र के अंतर्गत हंसवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्या की तेज तर्राट कार्यवाही

Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:थरियांव/फतेहपुर हसवा चौकी पुलिस ने आटा चक्की/रईस मील से चोरी करने वाले शातिर चोर को धर दबोचा चौकी इंचार्ज के तेज तर्राट कार्यवाही से चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया क्षेत्रीय लोगों ने हंसवा चौकी पुलिस की प्रशंसा की दिनांक 24.03.2026 को वादी रिंकू पुत्र संतोष कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना दिनांक 23.03.2026 की मध्य रात्रि में आटा चक्की ,राइस मील के बरामदे में रखे अल्टीनेटर व उसके साथ रखा अन्य सामान चोरी कर लेने के संबंध में थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अलोक प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति 2. दिलीप दिवाकर पुत्र प्रेम दिवाकर निवासीगण एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर के पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारी का विरवण-* श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के कुशल नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0-53/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 25.03.2026 को थाना थरियांव पुलिस द्वारा परदेशी ढाबा के पीछे रेजीमेंट बाउण्ड्री के पास, एकारी मोड़ पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 बताया । जिसके कब्जे से थाना थरियांव पर दिनांक 24.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक अदद रोटर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना थरियांव पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके घर के सामने रिंकू प्रजापति की आटा चक्की की दुकान है,जहां पर बरामदे अल्टीनेटर खोल कर रखा हुआ था,जहां से अभियुक्त आलोक प्रजापति उपरोक्त व उसके दोस्त दिलीप दिवाकर ने मिलकर अल्टीनेटर का पार्ट रोटर व मोटर चोरी किया गया । मोटर दिलीप दिवाकर लेकर पहले चला गया था जिसके अंदर कॉपर का तार लगा हुआ था और अभियुक्त आलोक प्रजापति द्वारा रोटर अपने पास छुपाकर बेचने फतेहपुर जा रहा था। जिसे मौके पर मय माल के साथ पकड़ा गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1. आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद रोटर *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 32/24 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना थरियांव जनपद फतेहपुर 2. मु0अ0सं0 53/26 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना थरियांव जनपद फतेहपुर *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 अरूण कुमार मौर्या चौकी प्रभारी हसवा थाना थरियांव, फतेहपुर 2. उ0नि0 अवध बिहारी 3. का0 अंकित कुमार 4. का0 अवनीश कुमार
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
212622
Ravi SinghRavi SinghFollow18 Mar 2026, 11:41 am

CO वीर सिंह व थरियांव SHO राजेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ व् संदिग्ध इलाको में गश्त किया

Rampur Thariyanw, Uttar Pradesh:फतेहपुर थरियांव आज दिनांक 17.03.2026 को क्षेत्राधिकारी द्वारा हंसवा कस्बा में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भारी पुलिस बल के साथ थाना थरियांव चौकी हंसवा अंतर्गत पैदल गस्त किया गया। तथा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी वीर सिंह थरियांव प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य द्वारा भारी पुलिस बल के साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top