209801
पुलिस ने 15 घंटे में लापता 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र में लापता हुए 13 वर्षीय बालक को महज 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जानकारी के अनुसार ग्राम शिवदीन खेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह पटेल ने 7 मार्च 2026 को थाना बीघापुर में तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सुबह करीब 8 बजे पढ़ने के लिए लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल बीघापुर गया था। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य से जानकारी लेने पर पता चला कि बालक दोपहर करीब 2:40 बजे स्कूल से बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बीघापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम में थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल आदित्य कुमार, कांस्टेबल संजय यादव और चालक कांस्टेबल सरनाम यादव को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश के लिए कई संभावित स्थानों पर खोजबीन की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों और सघन खोजबीन के बाद पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बालक को हड़हा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने करीब 15 घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उन्नाव पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लापता बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: मृतकों के परिजनों को 35 लाख व नौकरी, घायलों को 15 लाख Vedanta Power
Sakti, Chhattisgarh:Vedanta Limited शक्ति जिले के छत्तीसगढ़ स्थित पावर प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हो गए। हादसे के बाद कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं घायलों के परिवारों को 15 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। प्लांट क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है।0
0
Report
भिलाई में सड़क पर ऑयल फैलने से हादसे की आशंका, ट्रैफिक जवान की सूझबूझ से टला बड़ा संकट
Durg, Chhattisgarh:भिलाई के गुरुद्वारा चौक के पास सड़क पर अचानक ऑयल फैल जाने से कई वाहन चालक फिसलकर गिर गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात ट्रैफिक जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चूना पाउडर डालकर सड़क को सुरक्षित किया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक जवान की सराहना करते हुए प्रशासन से ऐसी घटनाओं में त्वरित व्यवस्था की मांग की है।0
0
Report
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा,
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर:-धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, शोभायात्रा,जुलूस में हजारों की संख्या में युवक युवतियां औऱ नगर के नागरिक हुए शामिल, डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए युवाओं में दिखा उत्साह, जुलूस के दौरान निकाली गयी महापुरुषों की झाकियां, जुलूस में हाथी पर सवार होकर बसपा चेयरमैन ने किया नगर भ्रमण, अम्बेडकर जयंती पर जुलूस निकालकर बसपा चेयरमैन ने मिशन 2027 को लेकर संदेश देने का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था को जगह जगह मुस्तैद रहे यूपी पुलिस के जवान, हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में खड़ी ओला स्कूटी में अचानक धुआं उठने से लगी आग,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खड़ी ओला स्कूटी में अचानक धुआं उठने से लगी आग, सड़क किनारे खड़ी बैटरी स्कूटी में अचानक भयंकर धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी, आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट से बैटरी स्कूटी में आग लगने की जताई जा रही आशंका, लहार मध्य प्रदेश निवासी स्कूटी चालक इस्ताक बाजार से सामान खरीदने आया था कोंच नगर, सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर युवक सामान लेने में था व्यस्त, इतने में ही स्कूटी में निकलने लगा धुंआ, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बाबू पैलेस के पास का मामला।0
0
Report
भीषण अग्निकांड: बहादुरगंज और सिंगोती में 100 एकड़ गेहूं जलकर राख, किसानों पर टूटा संकट
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज व ग्राम सिंगोती में 13 अप्रैल 2026 को खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से करीब 100 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस भीषण अग्निकांड में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं एक ट्रैक्टर भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को साझा किया। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह, जिला महासचिव यामीन मलिक, युवा जिला उपाध्यक्ष करीम सैफी, तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ राजेश खन्ना, डॉक्टर राशिद खान, तहसील सचिव व ब्लॉक उपाध्यक्ष शाहरुख सैफी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भारी नुकसान से कुछ राहत मिल सके।0
0
Report
लखीमपुर खीरी मितौली डा. भीमराव जयंती कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पहुंचे अमन वर्मा।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली ग्राम पंचायत दतेली कला में संविधान प्रणेता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमन वर्मा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा बाबा साहब ने सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, उन्होंने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश धर्म जागरण प्रमुख प्रेम किशोर अवस्थी अनुराग दीक्षित अनूप कनौजिया शैलेंद्र अवस्थी रामासरे आदर्श त्रिवेदी प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
डीजल भरवाकर भागने लगा ट्रेलर चालक विरोध करने पर मैनेजर से मारपीट
Mahui, Uttar Pradesh:बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौंदी बाजार स्थित बहादुर सेट फ्यूल स्टेशन पर मंगलवार को एक ट्रेलर चालक द्वारा डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने और विरोध करने पर पंप मैनेजर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से पंप परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वाहन में डीजल भरवाया। तेल भरने के बाद जब पंप मैनेजर अमित कुमार प्रजापति ने भुगतान मांगा, तो चालक भड़क उठा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए मैनेजर के साथ अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक मौके से बिना भुगतान किए ही फरार हो गया। पीड़ित मैनेजर ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि अभी तहरीर की जानकारी नही है मिलने पर जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
*ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, तीन दिन से बाधित आपूर्ति, लोगों में नाराजगी*
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:*ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, तीन दिन से बाधित आपूर्ति, लोगों में नाराजगी* महराजगंज। श्यामदेउरवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में विद्युत विभाग के एलटी लाइन के पोल को ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परतावल क्षेत्र के अवर अभियंता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से निजी कार्य करते समय गांव में लगे एलटी लाइन के पीसीसी पोल में जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि घटना के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा नया पोल लगाने में सहयोग नहीं किया गया और फंड की कमी का हवाला देते हुए काम में बाधा उत्पन्न की गई। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनप्रतिनिधियों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तमंचे के दम पर दहशत फैलाने वाला शातिर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। थाना बहेड़ी पुलिस ने अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना पर कार्रवाई करते हुए किच्छा नदी पुल के पास से संजू उर्फ विपिन कुमार (23) निवासी ग्राम मोहनपुर ठिरिया, थाना देवरनिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बहेड़ी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे के बल पर लोगों में डर पैदा कर अपराध कर जीवन यापन करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल आवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, तीन दिन से बिजली बाधित आपूर्ति, लोगों में नाराजगी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विद्युत विभाग के एलटी लाइन के पोल को ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परतावल क्षेत्र के अवर अभियंता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से निजी कार्य करते समय गांव में लगे एलटी लाइन के पीसीसी पोल में जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि घटना के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा नया पोल लगाने में सहयोग नहीं किया गया और फंड की कमी का हवाला देते हुए काम में बाधा उत्पन्न की गई। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनप्रतिनिधियों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सरौरा धुमनगर में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती
Mahui, Uttar Pradesh:सरौरा धूम नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता राजू पाण्डेय और विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया तथा बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी इलाके में बांकेगंज दो गांव में अंबेडकर जयंती पर बवाल।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी- विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद,, अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त,, पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़,आगजनी पत्थर बाजी,, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल,एक महिला भी घायल,, मौके पर कई थाने की पुलिस बल तैनात,, मोके की स्थिति तनावपूर्ण,, मैलानी थाने के बांकेगंज पुलिस चौकी के बाबूपुर और मोतीपुर गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
सामाजिक समरसता और समानता स्थापित करने का लें संकल्प -धीरेंद्र प्रताप सिंह
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के भरखनी ब्लॉक के अंतर्गत सिलवारी गांव में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को मजबूत आधार देने के लिए संविधान का निर्माण किया, जो आज भी लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी लोगों को उनके सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक समरसता और समानता स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, के पी सिंह, सिलवारी प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह, सूरज, आशीष, विपिन आदि मौजूद रहे।0
0
Report
नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप मुकदमा दर्ज
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव के ही निवासी ललित पुत्र गोरीशंकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता की मां का कहना है कि जब वह आरोपी के घर अपनी बेटी की तलाश में पहुंची तो वहां मौजूद परिजनों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और धमकी दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को जानबूझकर छिपाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिले में पूरे हर्षोउल्लास् से मनाया जा बाबा साहब की 135 वीं जयन्ती
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहब की जयंती पर मुख्यालय समेत पूरे जिले में कार्यक्रम हुए हैं । वहीं जिला मुख्यालय पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें डॉक्टर अंबेडकर व भगवान बुद्ध की झांकी भी बनाई गई इस शोभायात्रा में हज़ारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान गाजे बाजे के साथ यह रैली मुख्यालय के डॉक्टर अंबेडकर परिवर्तन पार्क कृष्णानगर से निकाली गई। इसके अलावा इस पार्क में गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहाँ पर मौजूद लोगों द्वारा बाबा साहेब को लेकर उनके संघर्षो व अपने विचार को व्यक्त किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद गौतम ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी एवं बताया कि आज जिला मुख्यालय पर हज़ारों की संख्या में अनुयायी जुलूस के माध्यम से बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती को पूरे हर्षोल्लास से मना रहे हैं और आज रैली में विभिन्न प्रकार की झांकियां और लोगों ने अनेक प्रकार के प्रोग्राम प्रस्तुत कर बाबा साहब को नमन करने का कार्य किया । यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इसके अलावा सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने को लेकर सभी को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
