228001
देव दीपावली पर शिवधाम बेलवाई में 1 लाख 21 हजार दीये जलाए गए, भव्य रामकथा का मंचन
Dihwa, Uttar Pradesh:देव दीपावली के अवसर पर शुक्रवार शाम शिवधाम बेलवाई में घाट को दीयों से सजाया गया। यहां 1 लाख 21 हजार 111 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा भव्य रामकथा का मंचन किया गया। कलान महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप जलाए और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ इस आयोजन में भाग लिया। इसके अलावा, 45 लाख स्वनिधि से निर्मित रामकथा मंच का लोकार्पण भी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादाबाद डीएम ने कुष्ट और वृद्ध आश्रम में राखी बांधी, परिवारों में खुशी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने कुष्ट आश्रम और वृद्ध आश्रम पहुंच मनाया रक्षाबन्धन, महिलाओं और बच्चों ने बाँधी जिलाधिकारी को खूब राखियाँ, अपने बीच जिलाधिकारी को पाकर परिवारों मे खुशी की लहर, जिलाधिकारी डॉ पेंसिया ने परिवारों के बच्चों और महिलाओं से राखियाँ बंधवाईं, राखी के बदले डीएम ने सभी को गिफ्ट दिए, इस दौरान डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने सभी के साथ बैठकर समय बिताया और जानी समस्याएं, जिलाधिकारी ने सभी को समस्याएं जान उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार वैगनआर ने ऑटो को टक्कर, 7 घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अनियंत्रित वैगनआर कार ने ऑटो में टक्कर, तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में बच्ची-महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टरों ने 2 लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल उरई किया रेफर, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कदौरा रोड की घटना।0
0
Report
फतेहपुर में बाइक भिड़ंत, एक की मौत; परिजनों में कोहराम
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में दिखा रफ्तार का कहर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हादसे में बाइक सवार एक शख़्स की मौत ससुराल से रखी देकर वापस लौट रहा था घर तभी हुआ हादसा शख्स की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम हुसैनगंज थाने के बेला मोड़ के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
गोगामेड़ी मेले का ध्वजारोहण, 40 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गोगामेड़ी मेले का ध्वजारोहण के साथ विधिवत शुभारंभ, गोगाजी महाराज की समाधि पर चादर चढ़ाई,गोगामेड़ी मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना,प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम,मेले की सुरक्षा के लिए 255 हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे लगाए गए,पूरे मेला क्षेत्र पर रहेगी निगरानी,गोगामेड़ी मेले में 932 से अधिक पुलिसकर्मी,आरएसी,होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस का जाब्ता तैनात,श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रैन बसेरे,पेयजल,चिकित्सा,शौचालय, कूलर-pंखे और पार्किंग की व्यवस्था0
0
Report
उत्तराखंड: मुफ्ती के धमकी बयान पर सीएम धामी की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मुफ्ती के धमकी वाले बयान के बाद सीएम धामी के बेहद सख्त तेवर सामने आये हैं... उन्होंने भड़काऊ बयान देने वाले इस मुफ्ती पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है... और दूसरे मौलानाओं को भी कानून के दायरे में रहने की सीधी चेतावनी दे दी है...0
0
Report
बारिश से टहरौली के खोह नाले में एम्बुलेंस फंसी, ग्रामीणों ने बाहर निकाला
Noida, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी जनपद के टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदवारी रमपुरा रोड से निकला खोह नाला बारिश के पानी से उफना गया। नाले के पानी की धार सड़क पर 3-4 फीट ऊपर चल रही थी, इसी दौरान सड़क पर भरे पानी में एंबुलेंस फंस गई, गनीमत रही की एम्बुलेंस मे कोई मरीज सवार नहीं था, वहीं यह नजारा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला फिर ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को भी नाले के पानी की धार से बाहर निकाला, तब जाकर एंबुलेंस चालक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वही पानी में फंसी एंबुलेंस का किसी ग्रामीण ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयो आनंद योजना शुरू करेगी; केंद्रों में सुविधाएं
New Delhi, Delhi:*दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करेगी दिल्ली सरकार* वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्रों में मिलेंगी कई सुविधाएं लूडो, कैरम, टीवी, कंप्यूटर, किताबें और समाचार पत्र की होगी व्यवस्था योग-ध्यान, स्वास्थ्य एवं फिटनेस कक्षाओं का भी होगा आयोजन मनोरंजन केंद्रों में हर महीने चिकित्सा शिविर और प्राथमिक उपचार किट की सुविधा आउटडोर टूर, कहानी सुनाने, पेंटिंग, क्राफ्ट और पॉटरी जैसी गतिविधियां भी होंगी केंद्र सप्ताह में कम से कम 5 दिन और रोजाना न्यूनतम 7 घंटे खुले रहेंगे केंद्रों के संचालन के लिए दिल्ली सरकार देगी ₹2.40 लाख सालाना यानी ₹20 हजार प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सहायता राशि दो बराबर छमाही किस्तों में जारी की जाएगी योजना के तहत केंद्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के कम से कम 200 सदस्य होना जरूरी RWA, CGHS और सामुदायिक स्थानों में संचालित केंद्र भी योजना में शामिल हो सकेंगे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सक्रिय जीवन और सामाजिक जुड़ाव सरकार की प्राथमिकता: CM रेखा गुप्ता0
0
Report
कैथल बस स्टैंड पर राखी ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को किया शानदार उजागर
Kaithal, Haryana:कैथल: रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर कैथल बस स्टैंड से भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। ड्यूटी पर तैनात रोडवेज चालक भाई महावीर को राखी बांधने के लिए उनकी बहन बाला खुद बस स्टैंड पहुंचीं। बहन को अचानक सामने देखकर भाई महावीर के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई। मूल रूप से सफीदों निवासी महावीर हरियाणा रोडवेज में बस चालक हैं और रक्षाबन्धन के दिन असंध रूट पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। जब उनकी बस कैथल बस स्टैंड पहुंची, तो ग्योंग गांव में रहने वाली उनकी बहन बाला राखी लेकर वहां पहुंच गईं। बहन को बस स्टैंड पर देखकर महावीर बेहद खुश हुए और बस से नीचे उतरकर बहन से राखी बंधवाई। बाला ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, उनका मुंह मीठा कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाई महावीर ने भी बहन की रक्षा का वचन दिया। रक्षाबन्धन के दिन जहां अधिकांश भाई-बहन अपने घरों में इस पावन पर्व को मना रहे थे, वहीं ड्यूटी पर तैनात भाई तक राखी पहुंचाने के लिए बहन का बस स्टैंड आना भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और प्रेम को बयां कर गया। इस भावुक पल को देखकर बस स्टैंड पर मौजूद यात्री भी भावुक हो उठे।0
0
Report
जोधपुर के ओसियां SBI शाखा में आग कैसे लगी? शॉर्ट सर्किट से नुकसान, आग बुझाने में साहसिक प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर ओसियां SBI बैंक शाखा में आगजनी का मामला, तीन घंटो की मसकत के बाद आग पर पाया काबू प्रथम दृष्टया AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है आशंका आग बुझाने के दौरान कांस्टेबल भाकरराम बेल्ट नं. 779 ने साहस का दिया परिचय कांस्टेबल भाकरराम ने जान की परवाह किए बिना बिल्डिंग के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का भी आग बुझाने में रहा महत्वपूर्ण सहयोग आग से हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की जा रही है जांच समय रहते आग पर काबू पाने से नहीं हुआ और कोई नुकसान बैंक के ऊपर वाली बिल्डिंग में LIC ऑफिस तो बेसमेंट में बिल्डिंग में चलती है कोचिंग लाइबेरी संस्थान।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव से पहले नागौर पुलिस ने खाटूबड़ी में हथियार सप्लायर समेत 4 गिरफ्तार
Nagaur, Rajasthan:नागौर पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कारवाई, निकाय चुनाव से पहले नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; खाटूबड़ी में हथियार सप्लायर समेत 4 गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 24 कारतूस बरामद नागौर एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में नागौर पुलिस की डीएसटी और खाटूबड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने अवैध हथियार सप्लायर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। नागौर एसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली थी कि ढेहरी निवासी ओमप्रकाश अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हथियार खरीदने वाले श्रवणराम, सुरेश और ओमप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया। करीब 2 साल से हथियार सप्लाई करने की बात सामने आई प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ओमप्रकाश करीब 2 साल से अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। हालांकि वह हथियार कहां से लाता था और अब तक कितने लोगों तक हथियार पहुंचा चुका है, इसका खुलासा जांच के बाद होगा। पुलिस सप्लायर से लेकर हथियार खरीदने वालों तक पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 27 अगस्त से शुरू हुई कार्रवाई डीएसटी की सूचना के आधार पर 27 अगस्त को कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की आगे की जांच पुलिस थाना रोल को सौंपी गई है। चुनाव से पहले हथियारों पर पुलिस की नजर निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस की ओर से अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी वारदात या चुनाव के दौरान किसी आपराधिक गतिविधि में किया जाना था या नहीं।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में त्रिनेत्र ऑपरेशन: 515 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र पासिंग महिंद्रा XUV-500 कार से 515 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार गांजा 125 पैकेट में भरा हुआ था, जिसकी बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कार सवार शिवलाल गाडरी, उम्र 22 साल, निवासी चटावटी को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। पुलिस अब फरार चालक और गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार इस वर्ष गांजे के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है।0
0
Report
बांसवाड़ा में पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार ब्लेड हमला, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान आरोपी ने युवक पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ और पेट पर चोटें आई हैं। हमले में राजू पुत्र शंभू घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक और हमलावर के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते अचानक कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद युवक पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राखी पर श्रीचंद कृपलानी ने परंपरा निभाई, क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
Begun, Rajasthan:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने वर्षों पुरानी परंपरा निभाई। विधायक कृपलानी ने अजमेर निवासी मंजूलता माहेश्वरी से राखी बंधवाई। मंजूलता माहेश्वरी ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान विधायक कृपलानी ने विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राखी महज धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। विधायक ने हर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।0
0
Report
चारमा में बस यात्रा के दौरान गांजा तस्करी: महिला समेत दो गिरफ्तार
Kurustikur, Chhattisgarh:पुलिस को गांजा तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिला भी शामिल है। घटना चारामा थानाक्षेत्र की है। गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग राजधानी बस में गांजा लेकर जा रहे हैं। चारामा पुलिस ने बस को रोका और तलाशी ली जिसमें उनके झोले से चार लाख रुपए कीमत के पांच किलो गांजा बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिला और पुरुष को एनडीपी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इनसे गांजा तस्करी के और मामलों में खुलासा हो सकती है।0
0
Report
ANTF ने जोधपुर में टॉप माफिया श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया को दबोचा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के टॉपमोस्ट वांछित और एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात तस्कर श्यामसुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवरिया को एएनटीएफ ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। नार्को-25 में सूचीबद्ध सांवरिया करीब 15 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था और राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एएनटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन वंशीधर 2.0 चलाया और करीब 10 महीने की लगातार मेहनत के बाद सफलता हासिल की। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सांवरिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुख्यात तस्करों से सीखे तस्करी के गुर पुलिस के अनुसार सांवरिया लंबे समय तक कुख्यात तस्कर बिरदाराम और गोवर्धन के संपर्क में रहा। उनके साथ रहकर उसने मादक पदार्थों की खरीद, परिवहन और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तौर-तरीके सीखे। बाद में उसने अपना अलग नेटवर्क खड़ा कर लिया। वर्ष 2024 में वह जोधपुर रेंज की साइक्लोनर सेल के हत्थे भी चढ़ा था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर तस्करी में सक्रिय हो गया。 मणिपुर से राजस्थान तक फैलाया नेटवर्क सांवरिया ने राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र से तस्करी शुरू की। वर्ष 2026 में जैसलमेर के एक तस्कर के जरिए उसका संपर्क मणिपुर के तस्करों से हुआ। इसके बाद वह मणिपुर और मिजोरम के आइजोल क्षेत्र से अफीम की बड़ी खेप लाकर मारवाड़ में सप्लाई करने लगा। पुलिस के मुताबिक वह सेकंड हैंड वाहनों का इस्तेमाल कर 30 से 60 किलो तक की खेप राजस्थान लाता था。 तीन बार बच निकला, चौथी बार दबोचा एएनटीएफ ने पिछले 10 महीनों में उसे पकड़ने के तीन प्रयास किए, लेकिन हर बार वह बच निकला। रिश्तेदार की बारात, सांचौर में तस्कर साथियों के ठिकाने और बारां के पास कार्रवाई के दौरान वह टीम को चकमा देकर फरार हो गया। चौथी बार सूचना मिली कि सांवरिया बाड़मेर से कार में जोधपुर आ रहा है। एएनटीएफ टीम ने धवा और बोरानाडा क्षेत्र में घेराबंदी की। करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसने नारनाडी गांव के कच्चे रास्ते में कार दौड़ाई। टीम की कार से टक्कर के बाद वह पैदल झाड़ियों की ओर भागा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में मणिपुर से मध्यप्रदेश और राजस्थान तक फैले तस्करी नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है。 बाईट विकास कुमार महानिरीक्षक ANTF0
0
Report
Advertisement
