Back
विंध्याचल मंडलायुक्त के सोनभद्र दौरे में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
ADArvind Dubey
Feb 16, 2026 14:07:08
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार पहुंचे सोनभद्र।वार्षिक निरीक्षण के क्रम में कमिश्नर ने जिले के प्रमुख सरकारी कार्यालयों और विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने सदर तहसील रॉबर्ट्सगंज,नगर पंचायत चुर्क,निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय लोढ़ी और कलक्ट्रेट पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।निरीक्षण का फोकस साफ था—जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता,समयबद्ध निस्तारण और कर्मचारियों की जवाबदेही।
VO: विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण के तहत सोनभद्र का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष,रिकॉर्ड रूम,आपदा विभाग समेत तमाम अनुभागों का गहन परीक्षण किया।फाइलों के निस्तारण की स्थिति,लंबित प्रकरणों और आम जनता से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए जहां भी खामियां नजर आईं,वहीं तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति,रिकॉर्ड प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था तक को परखा गया।कमिश्नर ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए,किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राजस्व,विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के पश्चात मंडलायुक्त ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य कलक्ट्रेट समेत सभी विभागों में कार्यप्रणाली,रिकॉर्ड रख-रखाव और शिकायत निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानना होता है।साथ ही धान खरीद में किसानों को हुई दिक्कतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक समेत सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report