Sitapur - मिश्रिख में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन
कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतकंवादी संगठन लश्कर - ए -तैयबा के आतंकियों द्वारा की गयी घटना को लेकर शुक्रवार को मिश्रिख बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पहलगाम हिंसा में मारे गए पर्यटकों के शोक में तहसील चौराहे पर आतंकवादी व पाकिस्तान का पुतला फूंकने के अलावा पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने के लिए सौंपा। इस मौके पर बार अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व सुरेश सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय,अजय कुमार मिश्र ,हरगोविन्द शुक्ला, अजय पाल सिंह, सुरेश सिंह, मनोज अवस्थी,गौरव बाजपेई, मनोज अवस्थी, विनीत तिवारी, रामबक्स सिंह के अलावा दर्जनों वकीलों की मौजूदगी रही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|