261401
मिश्रिख नगर पालिका परिषद में लगा स्वास्थ्य कैंप, सफाई कर्मियों की हुई जांच
Jasrathpur, Uttar Pradesh:मिश्रिख/ जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार दोपहर नगर पालिका परिषद मिश्रिख-नैमिषारण्य परिसर में सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के सफाई कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई और नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। आयोजित कैंप के दौरान स्वास्थ्य टीम ने सफाई कर्मचारियों का शुगर, बीपी सहित अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने कर्मचारियों को कार्य के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। जिन कर्मचारियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें मौके पर ही दवाइयां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी विकास आनंद तथा चेयरमैन प्रतिनिधि अजय भार्गव विशेष रूप से मौजूद रहे। ईओ विकास आनंद ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की मुख्य भूमिका होती है इसलिए उनके उत्तम स्वास्थ्य की चिंता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। वहीं, नगर पालिका के दर्जनों कर्मचारियों व सफाई कर्मियों ने शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग टीम डा अनूप राजवंशी,डा सृष्टि गुप्ता व सभासद जैनेंद्र कुमार,कमाल, श्याम किशोर, नगर पालिका बाबू राजेश कुमार सहित काफी संख्या में सभासद व कर्मचारी मोजूद रहें।0
0
Report
261401
नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, भैंस को नहर पार करते समय हुआ हादसा
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर में शनिवार शाम को नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक भैंसों को नहर पार करते समय हुआ हादसा। जानकारी अनुसार रामनरेश यादव पुत्र सियाराम उम्र 50 वर्ष शनिवार दोपहर घर से भैंस चराने के लिए निकले थे। शाम को वह भैंस को नहर पार करते समय पैर फसने से वह भैंस की रस्सी में फंसकर नहर में गिर गए और डूब गए। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। परिजनों ने बताया कि रामनरेश नहर में शव के रूप में पड़े थे। लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बताया मृतक दिव्यांग थे वह भैंस को नहर पार करते समय घटना घटित हुई है।0
0
Report
261401
गड्ढों में तब्दील सड़क, करोड़ों की लागत से बने नाले फिर भी रोड पर जल भराव..
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख कस्बे के सीतापुर हरदोई मुख्य मार्ग के महंत पुलिया के पास मार्ग बदहाली की मिसाल बन गई है। करोड़ों रुपये की लागत से नाले तो बन गए लेकिन जल निकासी न होने से मार्ग पर जल भराव हो जाता हैं कई जगह नाले को बंद कर दिया गया हैं जिससे जल निकासी नहीं हो पाती हैं जिससे बरसात होते ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।जबकि ऑटो भी पलट रहे हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता हैं थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।स्थानीय लोगों विश्वनाथ शुक्ला, रामजी व शोभित तिवारी ने बताया कि कई सालों से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। करोड़ों की लागत से नाले बनाए गए हैं लेकिन आज तक वे शुरू नहीं हो सके। नतीजा यह है कि घरों का गंदा पानी नालों में ही जमा हो रहा है। पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होते ही ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं। ई-रिक्शा, बाइक और साइकिल सवार आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मार्ग से रोज गुजरते हैं लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी कस्बे वासियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। तहसीलदार महिमा मिश्रा ने बताया कि मेरे पास नगर पालिका का चार्ज नहीं है लेकिन में संबंधित विभाग से बात करती हूं।0
0
Report
Advertisement
261401
बिजली कटौती व अवैध वसूली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस में किया हंगामा
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख (सीतापुर) कस्बे में बिजली कटौती और लाइनमैनों द्वारा अवैध वसूली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम मिश्रिख पावर हाउस पर हंगामा किया।भाजपा कार्यकर्ता देवेश पांडेय ने कहा कि कस्बे में रोजाना घंटों बिजली कट रही है। लाइनमैन फॉल्ट के नाम पर बिजली काटकर वसूली करते हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ता कमलकांत ने कहा कि पावर हाउस का सीयूजी नंबर बंद रहता है और रात में एसडीओ-जेई भी नहीं रुकते। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो विद्युत विभाग के खिलाफ धरना देंगे। एसडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि लाइन फॉल्ट और ओवरलोड से समस्या आ रही है। लाइन सुधार के लिए सप्लाई रोकी जाती है। अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं। जल्द सभी दिक्कतें दूर की जायेंगी।0
0
Report
261401
बीती रात चोरों ने एक मकान से लाखों की चोरी
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख (सीतापुर) कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंघौली पुलिया के पास रहने वाली संगीता देवी पत्नी स्व. प्यारेलाल डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही थीं। रविवार सुबह भतीजे ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा पड़ा है और सामान सड़क किनारे स्कूल के पास बिखरा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर संगीता देवी ने देखा कि अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे सामान को बाहर फेंक दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार चोर लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। संगीता देवी ने बताया कि चार साल पहले उनके पति प्यारेलाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उनके दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी है।0
0
Report
