Sitapur - दिन दहाड़े चेन छीन फरार हुए बाइक सवार बदमाश
महमूदाबाद के सरावगी टोला की रहने वाली श्यामा देवी पत्नी कृष्ण कुमार सिंह मंगलवार की सुबह मां संकटा देवी धाम से दर्शन कर घर जा रही थी. बाइक सवार बदमाशों ने नगर के चिकमण्डी चौराहे उनकी चेन छीन ली. दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है. सूचना पर पहुॅंची पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे छानने शुरू किए किन्तु फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी. कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पुत्र अमित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजापुर डांडी में युवाओं ने होली पर जमकर ठुमके लगाए और कॉमेडी करते हुए युवाओं ने सभी का मन मोह लिया शांति पूर्ण तरीके से होली का पर्व बीता।
