262001
दिल्ली पब्लिक स्कूल पर डीएम के सख्त तेवर, स्कूल में किताबें बिकने पर भड़के डीएम
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में दिल्ली पब्लिक स्कूल की मनमानी पर डीएम ने सख्त तेवर दिखाया। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में सैकड़ों प्रिंसिपलों के सामने DPS प्रिंसिपल सुदेशना सिन्हा को खड़ा कर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूछा की स्कूल परिसर में किताबें क्यों बिकवा रही थी। इस सवाल पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल को सफाई देना भारी पड़ गया। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर दिल्ली पब्लिक स्कूल नहीं माना तो अभी एक लाख का जुर्माना का नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। दोबारा में 5 लाख का जुर्माना वसूल किया जाएगा और फिर भी dps नही माना तो तीसरी बार में सीबीएसई से मान्यता खत्म करवा दी जाएगी। इसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल के होश उड़ गए। दरअसल पिछले दिनो दिल्ली पब्लिक स्कूल अपने स्कूल परिसर में ही दुकान खोलकर बच्चों को किताबें बेच रहा है जिसका डीएम ने संज्ञान लिया और dios को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में आरोपो की पुष्टि हो गई इसके बाद आनन फानन दिल्ली पब्लिक स्कूल को नोटिस देकर में जिले के सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल की डीएम ने बैठक बुलाई। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुदेशना सिंहा को सभी के सामने खड़ा कर उनसे जवाब चाहा कि वह कानून का उल्लंघन क्यों कर रही थी इसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि पुस्तकालय के लिए किताबें मंगाई गई थी इस पर डीएम ने कहा की dios की जांच में किताबे बिकने की पुष्टि हुई है। डीएम ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की जांच की जा रही है दिल्ली पब्लिक स्कूल पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। साथी उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि विद्यालय में किताबें नहीं बिकेंगी। साथ ही बच्चों का शोषण नहीं होगा। किसी भी बुक सेलर की दुकान से अभिभावकों को किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो तीसरी शिकायत के बाद उन स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के यह तेवर देख सभी प्रिंसिपल के होश उड़ गए हैं।0
0
Report
262001
9वीं क्लास की तनिष्का राणा बनी CBSE अंडर-17 इंडिया टीम की बॉलर, DM ने किया सम्मानित
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बेन-हर गुरुकुल की 9वीं कक्षा की छात्रा तनिष्का राणा का चयन सीबीएसई इंडिया की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तनिष्का कि इस उपलब्धि पर अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया। तनिष्का ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे यूपी का नाम रोशन किया है। तनिष्का टीम में बॉलर की भूमिका निभाएगी। तनिष्का ने नोएडा और भोपाल में हुई जोनल व नेशनल प्रतियोगिताओं में कमाल का खेल दिखाया। भोपाल में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार भी मिला। अब वे 29 अप्रैल से 3 मई तक हरियाणा के रोहतक में होने वाली एस.जी.एफ.आई. नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीबीएसई इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। बेन-हर गुरुकुल के कोच रामनदीप सिंह और गुरसेवक सिंह के मार्गदर्शन में तनिष्का की मेहनत रंग लाई है। कॉलेज ने तनिष्का की प्रैक्टिस के लिए दो एकड़ में बने कॉलेज ग्राउंड में लाखों रुपए की महंगी लाइट लगवाई थी ताकि तनिष्का रात में भी अभ्यास कर सके। इसी का नतीजा है कि तनिष्का का इंडिया की टीम में चयन हुआ है स्कूल की एमडी सैहमी ने तनिष्का को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात है और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
262001
पीलीभीत में फोरलेन हाइवे से पहले ही कब्जे की कोशिश,हाइवे की जमीन पर हो रहा निर्माण
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर पालिका परिषद ने नकटेदाना चौराहे पर लगभग 50 लाख की लागत से हो रहे तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर नेशनल हाईवे 731K की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल और टिकट काउंटर बना दिया। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट से तत्काल रिपोर्ट मंगवाई। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी और संबंधित जेई को मौके पर जांच के सख्त निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
262001
पीलीभीत में बीएसए कार्यालय केम्पस पर कब्जे का आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बीएसए कार्यालय कैंपस में फिल्मी अंदाज़ में अचानक जेसीबी लेकर कुछ लोग सरकारी ज़मीन पर घुस आए और निर्माण शुरू कर दिया। बाकायदा जेसीबी से आनन फानन में नीव खोदकर निर्माण शुरू कर दिया गया। बीएसए रोशनी सिंह मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने ज़मीन को अपना बताकर झगड़ा शुरू कर दिया! स्थिति बेकाबू होने लगी, तब बीएसए ने फोन पर डीएम को सूचना दी जिसके बाद पुलिस दौड़कर पहुंची और अवैध कब्ज़ा रुकवाया। बीएसए ने फोन पर बताया कि बीएसए कार्यालय की जमीन सरकारी है और सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं चलेगा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वही कब्जा करने वाले संदीप पुरी ने बताया कि उनकी 4000 गज जमीन है जिस पर बीएसए कार्यालय से मुकदमा चल रहा था और मुकदमा में फैसला अब उनके पक्ष में आया है।0
0
Report
262001
पीलीभीत- विजिलेंस टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बीसलपुर तहसील में विजिलेंस टीम ने लेखपाल संजीव गंगवार को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गांव महादेव के सरताज खान को रोड किनारे अच्छी जमीन की रिपोर्ट उनके हक में लगाने के बदले लेखपाल ने रिश्वत मांगी थी। सरताज ने बरेली विजिलेंस से शिकायत की, जिस पर टीम ने तहसील कार्यालय में जाल बिछाकर आरोपी को रकम लेते पकड़ा। टीम लेखपाल को बरेली ले जाकर विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
