271003
देवेंद्र के 10सेकेंड में 28 राज्यों का नाम बताने के कारण इंडियाबुकऑफरिकॉर्ड में दर्ज होने की तैयारी
Thhourhans, Uttar Pradesh:गोंडा। प्राथमिक विद्यालय जेनी पकड़िया शिक्षा क्षेत्र झंझरी जनपद गांव के छात्र देवेंद्र प्रताप यादव ने 10 सेकेंड में भारत के 28 राज्यों का नाम बता कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है इसके पूर्व विश्व में सबसे तेज़ 28 राज्यों को बताने का रिकॉर्ड कर्नाटक के विराट संतोष के नाम था जिन्होंने 16.36 सेकेंड मे देश के 28 राज्यों का नाम बता कर इंडियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड मे 17 जुलाई 2025 को नाम दर्ज कराया था l देवेंद्र के इस रिकॉर्ड को इंडियन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मे दर्ज करने के लिए आवेदन कर दिया गया है l विद्यालय के प्रधानाध्यापक आज़ाद बेग, सहायक अध्यापक फौजदार, मनी अग्रवाल, पूजा सिंह गौर, सुनैना चौहान आदि ने छात्र देवेंद्र प्रताप यादव की इस उपलब्धि पर शुभकामनायें दी l0
0
Report
271003
" न्याय पंचायत पिपरा पदुम के शिक्षकों की संकुल बैठक पूर्व मा0 विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न "
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षकों की शिक्षक संकुल बैठक आज 15 सितंबर 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों में वंदना शुक्ला,किरण सिंह, रेणु सिंह, विभा सिंह, शबाना मसूद समें दर्जनों शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वालित कर म सरस्वती की पूजा अर्चना की ।परियोजना कार्यालय के घोषित एजेंडे के अनुसार शिक्षक संकुल पिपरा पदुम संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए तदनुरूप अपने अपने विद्यालयों में शासन के मंशा के अनुकूल शैक्षिक संप्राप्ति की बात की। इस अवसर पर राहुल देव वर्मा , ज्योति तिवारी , दीपक चौधरी, अनिल पाण्डेय, तेजेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा , साबिर अली, अरविंद यादव, शिक्षक राम प्रताप वर्मा ने अपने विद्यालय में सभी शिक्षकों का स्वागत किया।0
0
Report
271003
"राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल के माध्यम से मेजर ध्यान चंद हाकी के जादूगर को किया गया याद।"
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद को उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पी. एम. श्री कम्पो० वि० लक्ष्मणपुर जाट झंझरी में खेल का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक तथा नायब तहसीलदार सदर गोण्डा ने किया खेल के निर्णायक तेजेंद्र द्विवेदी, रवि यादव , ज्योत्सना यादव तथा दुल्लापुर खालसा से आये तीनाें अध्यापको ने किया। कुमकुम श्रीवास्तव के साथ मंच संचालन खुशबू सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए पूरे आयोजन की मेजबानी करते हुए बच्चों का हौसला अफजाई किया।0
0
Report
Advertisement
271001
गोंडा में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न, सरस्वती पूजा के साथ प्रारंभ हुई पिपरा पदुम मेंशिक्षकों की बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षकों की एक बैठक होना सुनिश्चित है। बैठक का एजेंडा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से प्रति माह के लिए जारी होता है। यह एजेंडा बच्चों की विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति, शत प्रतिशत पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं के वितरण , एस एम सी खाते में भेजे गए मदवार धन का ससमय आहरण और व्यय, बच्चों का आधार निर्माण से लेकर मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत पौष्टिक और गुणवत्तापूर्त भोजन की आपूर्ति के अतिरिक्त बच्चों की शैक्षिक समस्याओं में गुणवत्ता संवर्धन में ए आर पी के साथ मिल कर उच्चतम शैक्षिक संप्राप्ति करना । इसके क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा अमित कुमार सिंह के दिशा निर्देश व खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी मनीष कुमार सिंह की देखरेख में आज झंझरी विकास खंड के सभी न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल शिक्षकों के नेतृत्व में संकुल बैठक सम्पन्न हुई। आज न्याय पंचायत पिपरा पदुम में शिक्षक संकुल बैठक कन्या प्राथमिक विद्यालय थोड़ाहंस में सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुई। शिक्षक संकुल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक अजय कुमार शुक्ला , साबिर अली , वंदना शुक्ला , शबाना मसूद, किरन सिंह , अनिल कुमार पाण्डेय , तेजेन्द्र कुमार द्विवेदी, पूनम शुक्ला , रेणु सिंह , सुधा सिंह , राहुल देव वर्मा, विभा सिंह , राम प्रताप वर्मा समेत आदि बहुत सारे शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।0
0
Report
271003
" पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पत्रकों को किया संबोधित"
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। आज 30 सितंबर 2026 को टाउन हॉल नगरपालिका में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तरफ से पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र तिवारी समेत जनपद सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पत्रकारों को सम्मानित किया और अपने संबोधन में पत्रकारिता के द्वारा निर्दोषों , गरीबों और पीड़ितों का पक्ष लेने की बात की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गोंडाक्वा उप जिलाधिकारी गोंडा सदर मौजूद रहे।0
0
Report
