271831
Shravasti - तेंदुए ने हमला कर दो गायों को बनाया अपना निवाला
Bhinga, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में सिरसिया इलाके के बालू घोलिया गाँव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गाँव में घुसे तेंदुए ने दो गायों पर हमला कर दिया. जहां दोनो की मौत हो गई. वहीं गायों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जब हाथों में लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ भाग गया. वहीं गाँव में तेंदुए के इस हमले से लोगों में हड़कम्प मच गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सकालो जंगल में MSc छात्र ने आत्महत्या, गांधीनगर पुलिस जांच में जुटी
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग सकालो जंगल में MSc की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। जशपुर के दुलदुला निवासी निखिल रंजन एक्का, पिता अजय एक्का 24 वर्षीय ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। अंबिकापुर के साईं बाबा कॉलेज में मृतक MSc की कर रहा था पढ़ाई। अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम। घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले शुरू कर दी है जाँच। थाना गांधीनगर क्षेत्र के सकालो जंगल का मामला。0
0
Report
हुड्डा का मेवात में भाजपा पर जबरदस्त हमला; भेदभाव के आरोप तेज
Nuh, Haryana:हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका खंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जमकर हमला बोला और मेवात के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद व फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान इंजीनियर भी मौजूद रहे। फिरोजपुर झिरका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आदेश पर वो देश और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा और भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। हरियाणा कांग्रेस इन दिनों बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए सम्मेलन और बैठकों का आयोजन कर रही है। हुड्डा ने कहा कि मेवात की धरती का कांग्रेस और उनके परिवार से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि मेवात से हमारी सरकार आने पर पहली कलम से बूच़डखानों को हटवा दिया जाएगा। मेवात के लोगों ने देश के लिए हमेशा कुर्बानी दी है। अपने परिवार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में उनके दादाजी का महात्मा गांधी से जुड़े प्रसंग में मेवात से संबंध रहा था। महात्मा गांधी के साथ आकर उनके दादा स्वर्गीय रणबीर सिंह हुड्डा ने मेवात आकर मेवात के लोगों को पाकिस्तान जाने से रोका था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान मेवात में मेडिकल कॉलेज, आईटीआई और आईएमटी सहित कई विकास कार्य करवाए गए। दीपेंद्र हुडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रेनीवेल परियोजना के माध्यम से करीब 500 गांवों तक पीने का पानी पहुंचाने का प्रयास किया। इसके अलावा मेवात में रेल लाइन लाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन उनके अनुसार भाजपा सरकार आने के बाद कई परियोजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को फिर से सरकार बनाने का अवसर मिला तो मेवात के बच्चों की शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी तथा क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेवात के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि मेवात की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा। अपने संबोधन में हुड्डा ने मेवात के दो विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि यदि उनमें दम है तो चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने कांग्रेस के साथ धोखा किया है और जनता इसका जवाब देगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह भाजपा के विधायकों और सांसदों का हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े कार्यालय बना रहे हैं, जबकि आम जनता विकास कार्यों की बाट जोह रही है। उन्होंने कहा कि हमने मेवात को रेल लाइन जोड़ने के लिए परियोजना चालू की लेकिन भाजपा सरकार आते ही मेवात से रेल की परियोजना पर लगाम लग गई। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और प्रदेश के अंदर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।0
0
Report
जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की पालकी यात्रा सुलताना में श्रद्धालुओं की भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में जलझूलनी एकादशी पर नगर भ्रमण पर निकले श्री गोपीनाथजी मुख्य बाजार स्थित मंदिर से निकली ठाकुरजी की भव्य सवारी पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले ठाकुरजी मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने किए आराध्य देव के दर्शन गणमान्य नागरिकों और मंदिर के पुजारियों ने सवारी में लिया हिस्सा विशेष पूजा-आरती के साथ मनाई गई जलझूलनी एकादशी जलझूलनी एकादशी के अवसर पर झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर से ठाकुरजी की सवारी निकाली गई। नगरदेव श्री गोपीनाथजी की सवारी मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के दर्शन किए। ठाकुरजी के श्रीविग्रह को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। सवारी में मंदिर के पुजारियों के साथ गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी शामिल हुए। मार्ग में लोगों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।आचार्य नरेश जोशी ने बताया कि जलझूलनी एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु इस दिन शयन करते हुए करवट बदलते हैं।उन्होंने बताया कि इस दिन बालकृष्ण से जुड़ी जलवा पूजन की परंपरा भी मानी जाती है। जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी के श्रीविग्रह को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है और जलाशय पर स्नान कराया जाता है। इस अवसर पर ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती भी की जाती है。0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ पुलिस ने गुंडों का जुलूस निकाला, बदमाशों के नारे लगते दिखे
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने गुंडों का जुलूस निकाला, बदमाशों से लगवाये नारे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाने का है, जहां अपराधी प्रवत्ति के लोग लंबे समय से गिरोह बनाकर कस्बे में लोगो को बेवजह ना सिर्फ परेशान करते थे बल्कि उनके साथ मारपीट करते और फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते थे, ताकि कस्बे में आम लोगों के दिलों में उनका खौफ पैदा हो जाये, लंबे समय से इस तरह की बदमाशी कर रहे इन बदमाशों का भय लोगों में धीरे धीरे व्याप्त भी होने लगा था और लोग अपने साथ घटित घटनाओं की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने से कतराने भी लगें थे, लेकिन जब सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो लगातार वायरल होने लगे तो पुलिस ने इस बात को संज्ञान में लेकर इन सभी आरोपियों को ना केवल धरदबोचा बल्कि उनका नारे लगाते हुए कस्बे में जुलूस निकाल कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।0
0
Report
हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति सोनू बंसल बनीं, भाजपा को हराया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति बनीं सोनू बंसल, बैंक की नौकरी छोड़ चुनाव लड़ा, भाजपा प्रत्याशी को हराया हनुमानगढ़ नगर परिषद की उपसभापति निर्दलीय पार्षद सोनू बंसल चुनी गई हैं। वह निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल की पुत्री हैं। सोनू ने बैंक की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में कदम रखा था और वार्ड-11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। उपसभापति चुनाव में सोनू बंसल को 34 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुनीता पारीक को 15 और कांग्रेस प्रत्याशी चंदन मोंगा को 11 वोट मिले। इस तरह सोनू ने सुनीता पारीक को हराकर पद संभाला। नवनिर्वाचित उपसभापति सोनू बंसल ने सभी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने बिना डर के मतदान किया और घबराये नहीं। उन्होंने जनता का भी धन्यवाद किया।0
0
Report
GL Bajaj कॉलेज धोखाधड़ी: ग्रेटर नोएडा छात्रों ने मथुरा ब्रांच के खिलाफ प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने आज जमकर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उनका एडمिशन मथुरा स्थित ब्रांच में कर दिया। इस बात से नाराज छात्रों और समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने कॉलेज के बाहर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रा निरुपमा यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। ग्रेटर नोएडा स्थित संस्थान के नाम पर एडमिशन लेकर उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा स्थित ब्रांच में कर दिया गया,जोकि गलत है , उन्होंने कहा कि मैं कॉलेज की फीस के साथ हॉस्टल की फीस 172000 रुपए जमा कर चुकी हूं। छात्र प्रिंस ने कहा कि मैने 172000 जमा किए थे उसके बाद उन्होंने बताया कि तुम्हारा एडमिशन मथुरा ब्रांच में हुआ है,जब मैने बातचीत की तो कहा कि तुम्हें वहां केवल पेपर देने जाना होगा बाकी सारी फैसिलिटी यहीं मिलेगी। अब छात्र मथुरा स्थित ब्रांच में जाने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा कैंपस के लिए फीस जमा की है, इसलिए उनका एडमिशन भी यहीं होना चाहिए। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर का कहना है कि जीएल बजाज कॉलेज ने छात्रों के साथ बहुत बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को ग्रेटर नोएडा कैंपस में ही एडमिशन दे। ऐसा नहीं होने पर कॉलेज में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसे छात्र करीब डेढ़ सौ से ज्यादा है जिनके एडमिशन यहां पर हुए हैं लेकिन उन्हें मथुरा कैंपस भेजा जा रहा है। वही आज छात्रों की प्रतिनिधि मंडल ने कालेज प्रबंधन से बातचीत की है इसके बाद उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया है और 26 सितंबर तक का समय दिया गया है। 26 सितंबर के बाद समाजवादी पार्टी ने समाधान न होने पर कॉलेज पर ताला लगाने की बात कही है。0
0
Report
Advertisement
भीम आर्मी ने LL.B. फीस बढ़ोतरी के विरोध में चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर स्थित शासकीय विधि महाविद्यालय में LL.B. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की फीस में भारी बढ़ोतरी को लेकर भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मंगलवार को राष्ट्रीय हाईवे 52 पर चक्का जाम करते हुए कलेक्टर एवं कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार राकेश चौहान, लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ पहुंचे। हाईवे पर चक्का जाम समाप्त कराकर बढ़ी हुई फीस को लेकर निर्णय न होने तक फीस जमा न करने की राहत दी गई है। वहीं इस मामले में प्राचार्य ने बताया विगत 20 वर्षों से विधि संकाय की फीस नहीं बढ़ाई गई है, अब विधि संकाय के लिए अनुमति फीस लाखों रूपए में जमा करनी पड़ रही है, इसलिए विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा फीस में वृद्धि की गई है।0
0
Report
निकाय चुनाव के बीच वन भूमि कब्जे के आरोप बने घमासान
Vijayapura, Karnataka:निकाय चुनाव की लड़ाई अब जमीनों के कब्जे तक! कांग्रेस का भाजपा नेताओं पर वन भूमि कब्जाने का आरोप, प्रशासन ने कहा—नए नामों की भी होगी जांच भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव के बीच सियासी घमासान अब कथित वन भूमि कब्जे के आरोपों तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं को चुनिंदा तरीके से नोटिस जारी कर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, जबकि भाजपा से जुड़े13 नेताओं समेत अन्य लोगों के कथित कब्जों की भी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंतराव ताटी को जारी नोटिस का मुद्दा उठाया। कांग्रेस का दावा है कि एक ही जमीन के मामले में बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जबकि दूसरे मामलों में कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी समेत कई लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए कथित वन भूमि कब्जे की जांच की मांग की है। प्रशासन का जवाब—सभी मामलों की होगी जांच तहसीलदार राठिया ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पहले मिले नामों का जांच प्रतिवेदन आगे भेजा जा चुका है। ज्ञापन में सामने आए नए नामों पर भी पटवारी से जांच रिपोर्ट मंगाई जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अब चुनावी सियासत के बीच जमीनों के इन आरोपों पर प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार है.0
0
Report
NSUI strikes frenzy at Bundelkhand University EC meeting, fake notes hurled
Chhatarpur, Madhya Pradesh:EC यानि कार्य समिति की बैठक से पहले NSUI ने जमकर हंगामा कर दिया। छात्रों ने कुलपति और कुलसचिव पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कुलगुरु की टेबल पर नकली 100-और 500 सौ रुपये के नोट फेंक दिए। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि छात्र कुलगिरु कार्यालय के अंदर टेबल को घेरे हुए हैं। बल्कि नकली 100 और 500 रुपये के नोट हैं, जो छात्रों ने भ्रष्टाचार के विरोध में फेंके हैं। छात्र नेताओं का आरोप है कि आज EC मीटिंग में कई भ्रष्ट प्रस्ताव पास कराने की तैयारी थी। पहली मांग है कि एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती UGC नियम के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन निकालकर की जाए। आरोप है कि प्रशासन ऑफलाइन भर्ती करके प्रति भर्ती 40 से 50 लाख रुपए वसूलना चाहता है। दूसरा आरोप अतिथि विद्वानों को लेकर है। 5-6 साल से पढ़ा रहे अतिथि विद्वानों को सिर्फ 2 साल का अनुभव प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इसके अलावा 2025 में 60 ई-लाइब्रेरी के लिए घटिया क्वालिटी के कंप्यूटर खरीदे गए थे, जिन्हें फरवरी में वापस करना पड़ा। स्टॉक में कॉपियां मौजूद होने के बाद भी 1 से 1.5 करोड़ का बजट सिर्फ कॉपी खरीदी के लिए निकाला जा रहा है। इसी के विरोध में छात्रों ने टेबल पर रुपये फेंककर सांकेतिक प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लूटने नहीं दिया जाएगा, नहीं तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।0
0
Report
Advertisement
राजिम महानदी पुल हादसे: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा....पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत....राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग...महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर...टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे,हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत....साथ मे मौजूद दूसरा ब्यक्ति सुनील जैन घायल...दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं...पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही....चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है...पुलिस मौके परपहुचकर मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
अलवर नगर निगम में भाजपा का दबदबा, अजय पूनिया उप महापौर निर्वाचित
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में भाजपा का दबदबा कायम, अजय पूनिया बने उप महापौर अलवर। अलवर नगर निगम के उप महापौर पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय पूनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतदान के बाद हुई मतगणना में अजय पूनिया को 40 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ममता सैनी के पक्ष में 24 मत पड़े। एक मत निरस्त किया गया। जीत के साथ ही अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड और मजबूत हो गया है। उप महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से 25 पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया था, लेकिन मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 24 मत ही मिले। वहीं महापौर चुनाव में भाजपा को 42 और कांग्रेस को 23 मत मिले थे। उप महापौर चुनाव में भाजपा के मत दो कम हुए, जबकि कांग्रेस के मतों में एक की बढ़ोतरी हुई और एक मत निरस्त रहा। भाजपा के नवनिर्वाचित उप महापौर अजय पूनिया वार्ड नंबर 49 से पार्षद हैं और लगातार पांचवीं बार पार्षद चुने गए हैं। महापौर चुनाव के दौरान भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। भाजपा ने उन्हें उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। मतदान और मतगणना के बाद उनकी जीत से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 34 की पार्षद ममता सैनी को प्रत्याशी बनाया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा पार्षदों और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। बाइट: अजय पूनिया, नवनिर्वाचित उप महापौर, अलवर नगर निगम0
0
Report
यूपी में 18 IPS के ट्रांसफर से प्रशासनिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में 18 IPS के ट्रांसफर से प्रशासनिक हलचल तेज0
0
Report
Advertisement
सुमेरपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, वीणा देवड़ा विजयी
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार, वीणा देवड़ा बनीं सुमेरपुर नगरपालिका की नई उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की वीणा देवड़ा और कांग्रेस की मंजू मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला हुआ, भाजपा की वीणा देवड़ा को 23 मत, जबकि कांग्रेस की मंजू मेघवाल को 12 मत मिले, वीणा देवड़ा ने 11 मतों से जीत दर्ज की, परिणाम घोषित होने के बाद मंत्री जोराराम कुमावत ने जनता का आभार जताया ।0
0
Report
रतनगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष बनी भाजपा की सरिता प्रजापत
Churu, Rajasthan:रतनगढ़ भाजपा की सरिता प्रजापत बनीं नगरपालिका उपाध्यक्ष रतनगढ़। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सरिता प्रजापत निर्वाचित हुईं। उन्हें 25 मत मिले, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार बुनकर को 19 मत प्राप्त हुए। 1 मत निरस्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाईट_ सरिता प्रजापत, नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष。0
0
Report
एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम के गोल्ड पर घुवारा में जश्न
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के घुवारा में एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में भारत के गोल्ड मेडल जीतने पर जश्न का माहौल है। घुवारा निवासी भारतीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर पर परिवार और स्थानीय लोगों ने जीत का जश्न मनाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारत की जीत के बाद घुवारा में खुशी की लहर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के घर पर परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सबसे पहले घर के बाहर खुले मैदान में बड़े-बड़े पटाखे फोड़े गए। उसके बाद सभी लोग घर की छत पर इकट्ठे हुए और हाथ उठाकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर क्रांति गौड़ के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे सभी ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।0
0
Report
Advertisement
