242001
शाहजहांपुर में पिता के जन्मदिन पर व्यापारी ने की 101 बहनों की शादी, खुद भाई बनकर किया कन्यादान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक व्यापारी में अपने स्वर्गीय पिता के जन्मदिन को कुछ इस अंदाज में मनाया कि वो यादगार बनकर रह गया। यहां व्यापारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तर्ज पर अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 101 करीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। खास बात यह रही की सभी 101 बेटियों को भरपूर उपहार दिया गया और एक भाई की तरह अपने हाथों से सभी का कन्यादान भी किया। व्यापारी द्वारा 101 गरीब कन्याओं की धूमधाम से शादी करवाने को लेकर लोगों ने व्यापारी विनय अग्रवाल की खूब सराहना की है। शहर के प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी विनय अग्रवाल के स्वर्गीय पिता अशोक अग्रवाल का आज जन्मदिन था। इस दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का फैसला लिया। खिरनी बाग रामलीला मैदान को बेहतरीन ढंग से सजाया गया। 101 मंडप बनाए गए। दहेज के रूप में मिलने वाले सभी उपहार दिए गए। इसके अलावा लजीज खाने का भी इंतजाम किया गया। कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए जिले के तमाम जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। व्यापारी और समाजसेवी विनय अग्रवाल ने भाई बनकर अपने हाथों से सभी कन्याओं का कन्यादान भी किया। उनका कहना है कि उनकी कोई बहन नहीं है, ऐसे में उन्होंने अपनी 101 बहनों की शादी करके अपने पिताजी के जन्मदिन को बेहद यादगार बनाया है। वही कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों ने और बेटियों के परिवार वालों ने व्यापारी और समाजसेवी विनय अग्रवाल की जमकर सराहना की।0
0
Report
No more articles to load
