284001
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: नयागांव में नाले की भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त, भू-म
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। नगर निगम प्रशासन ने भू-माफियाओं और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त के विशेष आदेश पर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौजा नयागांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ स्थित आराजी नंबर 813, जो राजस्व अभिलेखों में नाले की जमीन के रूप में दर्ज है, पर लंबे समय से अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। क्षेत्रीयनिवासियों और विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बूढ़ा निवासी एक दबंग इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां प्लाटिंग कर रहा था। आरोपी द्वारा नाले की जमीन को समतल कर उसे निजी प्लाट बताकर आम जनता को धोखाधड़ी से बेचने का काम किया जा रहा था। जैसे ही यह मामला नगर निगम के संज्ञान में आया, अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश कराई और पाया कि आराजी नंबर 813 पूरी तरह से सरकारी है। शुक्रवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम की जेसीबी ने अवैध रूप से किए गए निर्माण कार्य, नींव और बाउंड्री वॉल को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी और कानूनगो प्रकाश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने राजस्व संबंधी दस्तावेजों की पुष्टि की और मौके पर जमीन की सीमाओं का निर्धारण कराया। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि, विशेषकर नाले और तालाब की जमीनों पर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि नयागांव या आसपास के क्षेत्रों में जमीन खरीदने से पहले नगर निगम या तहसील कार्यालय से उसकी स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि वे भू-माफियाओं की धोखाधड़ी का शिकार न बनें। इस अभियान में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता और स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा, जिससे कार्रवाई बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।0
0
Report
284001
विधायक रवि शर्मा ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। स्मार्ट मीटर के कारण आ रही समस्यायों को दृष्टिगत रखते हुए नगर विधायक रवि शर्मा ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि उ0प्र0 सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचा, तथा कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जो उल्लेखनीय कार्य किये हैं, वे प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं परन्तु विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली के कारण सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। नगर विधायक रवि शर्मा ने लिखा कि झाँसी महानगर में लगाए जा रहे स्मार्ट विद्युत मीटरों के कारण आम उपभोक्ताओं में गहरा असंतोष एवं आक्रोश निरन्तर व्याप्त हो रहा है। विद्युत विभाग द्वारा बिना उपभोक्ता की सहमति के जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्थापित कराए जा रहे हैं, जो कि उपभोक्ता के अधिकारों का उल्लंघन है। जबरन मीटर स्थापित किये जाने की बाध्यता नहीं होना चाहिए। अगर यही स्थिति निरन्तर व्याप्त रही तो यह विकराल जन असंतोष का रूप भी ले सकती है। इन स्मार्ट मीटरों के सम्बन्ध में आ रही अनेक गम्भीर विषय उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाये, जो निम्नलिखित हैं- ऽ अत्यधिक एवं असंगत विद्युत बिल आना। ऽ बिना पूर्व सूचना के अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित होना। ऽ समाज के गरीब उपभोक्ताओं द्वारा प्रीपेड मीटर रीचार्ज करने के बाद भी बिजली न आना। ऽ नियमित रूप से विद्युत उपयोग न करने वालों पर विपरीत प्रभाव नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि यह स्थिति और भी चिंताजनक है कि जो उपभोक्ता पूर्व में नियमित रूप से समय पर अपने विद्युत बिल का भुगतान करते रहे हैं, उनकी भी बिना किसी स्पष्ट कारण के विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे आमजन में अत्यधिक असंतोष उत्पन्न हो रहा है। इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग के कार्यालयों में उपभोक्ताओं के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं एवं उनके साथ अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभाग के अधिकारियों का घेराव आदि भी किया जा रहा है और निरन्तर स्थिति विशम होती जा रही है। उपभोक्ताओं के साथ बातचीत में भी विद्युत विभाग के अधिकारियों का व्यवहार सामान्य नहीं है। विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारम्भ कराने हेतु अग्रिम धनराशि जमा करने का अनावश्यक दबाव भी बनाया जा रहा है, जबकि उपभोग की गई विद्युत का स्पष्ट एवं पारदर्शी विवरण देने में अधिकारी असमर्थ दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रीपेड व्यवस्था में मोबाइल की भांति रीचार्ज कराना होता है, जिसके लिए समस्त उपभोक्ता निपुण नहीं हैं। अधिकतर घरेलू महिलाएं अचानक विद्युत संयोजन कट जाने पर कठिनाई का सामना कर रही हैं। वर्तमान गर्मी के मौसम में यह स्थिति और भी खराब हो गयी है। प्रीपेड मीटर के बिल का एडवांश जमा करने के बाद भी लाइट काट दी जा रही है। जनसामान्य द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपना असंतोष व्यक्त किया जा रहा है, जिससे शासन एवं प्रशासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नगर विधायक रवि शर्मा ने स्मार्ट मीटर के कारण आ रही गम्भीर समस्याओं के निदान हेतु झाँसी महानगर में लगाए गए सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पुनः पोस्टपेड प्रणाली में परिवर्तित कराने एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने का अनुरोध माननीय मुख्यमंत्री जी से किया।0
0
Report
284001
कोचिंग शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
Jhansi, Uttar Pradesh:शहर के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्जनों छात्राओं ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक न केवल पढ़ाई के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें करता है, बल्कि उन्हें अपने धर्म के विपरीत विचार अपनाने के लिए भी दबाव बनाता है। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करता है और हलाला जैसी प्रथाओं को सही बताता है। साथ ही, यह भी आरोप है कि वह गौमांस खाने के लिए प्रेरित करता है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक उनसे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर मांगता है और रात में बात करने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर कोचिंग में आग लगवाने जैसी धमकी देने की बात भी सामने आई है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल है छात्राओं ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
284001
धानुक धानक धानका समाज ने होली मिलन समारोह में एक जुटता का संदेश दिया
Jhansi, Uttar Pradesh:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धानक धानुक धानका समाज के वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आर वर्मा मौजूद रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को कृतियों को समाज में नहीं पनपना देना चाहिए समाज को निरंतर बच्चों को पढ़ाई लिखाई करना बहुत जरूरी है भविष्य अगर बच्चों का अच्छा होगा तभी समाज का होगा संदेश दिया इस दौरान कार्यक्रम में मनीष कठेरिया सनी कठेरिया समाज बंधु मौजूद रहे।0
0
Report
284001
स्मार्ट मीटर की समस्या से जूझ रहे आम जनमानस
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जनपद के मंडी पावर हाउस में एक उपभोक्ता आया अपनी समस्या को लेकर जेल से समस्या बताते हुए कहा कि उसने समय पर बल भी भर दिया है लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है जिस पर जी साहब ने कहा कि एडवांस पेमेंट जमा करो तभी बिजली की आपूर्ति होगी स्मार्ट मीटर के कारण निरंतर आ रही लोगों को परेशानी।0
0
Report
