Back
डीआईओटी सर्वर फेल: जयपुर समेत कई शहरों में सरकारी सेवाएं बाधित
DGDeepak Goyal
Feb 17, 2026 12:36:24
Jaipur, Rajasthan
प्रदेशभर में डीओआईटी का सर्वर ठप होने से सरकारी सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा। जयपुर समेत कई शहरों के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी–आईपीडी की व्यवस्था चरमरा गई, वहीं नगर निगमों में जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र से जुड़े जरूरी काम भी रुक गए। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में IHMS सर्वर की खराबी के चलते ओपीडी पर्चियां बनाने और जांचों के बिल जनरेट करने का काम बाधित रहा। सर्वर की गति बेहद धीमी होने से मरीजों और उनके परिजनों को एक-एक पर्ची के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यही स्थिति आईपीडी में भी देखने को मिली, जहां मरीजों को भर्ती करने, डिस्चार्ज देने और अन्य औपचारिकताओं में काफी देरी हुई। एसएमएस अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ओपीडी पर्चियां नहीं बन पाने की स्थिति में मरीजों को बिना पर्ची ही डॉक्टरों के पास भेजा गया, ताकि इलाज में कोई बाधा न आए। हालांकि व्यवस्थागत परेशानियों से मरीजों और स्टाफ दोनों को जूझना पड़ा। वही जयपुर नगर निगम में ‘राजकाज’ सर्वर और ‘पहचान’ पोर्टल के ठप होने से जन्म, मृत्यु और विवाह रजिस्ट्रेशन का काम सुबह से ही ठप रहा। नगर निगम के रजिस्ट्रार जन्म–मृत्यु विक्रम सिंह ने बताया कि सर्वर बंद रहने के कारण दोपहर करीब तीन बजे तक काम प्रभावित रहा। इस दौरान आवेदकों से ऑफलाइन फॉर्म भरवाकर जमा किए गए, जिन्हें बाद में सर्वर चालू होने पर ऑनलाइन अपलोड किया गया। राजकाज’ सर्वर की खराबी का असर केवल प्रमाण पत्र सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। नगर निगम और अन्य विभागों में फायर एनओसी, टेंडर फाइलें और कई प्रशासनिक काम भी कुछ समय के लिए ठप पड़े रहे। लंबे समय तक सर्वर बंद रहने से पूरे सरकारी तंत्र की रफ्तार सुस्त पड़ गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 17, 2026 14:08:000
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 17, 2026 14:07:170
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 14:06:590
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 17, 2026 14:06:460
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 17, 2026 14:06:220
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 17, 2026 14:06:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 14:05:570
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 17, 2026 14:05:380
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 17, 2026 14:05:210
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 17, 2026 14:04:470
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 17, 2026 14:04:400
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 17, 2026 14:03:490
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 17, 2026 14:03:330
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 17, 2026 14:03:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 14:02:540
Report