274309
पकवाइनार चौराहा से झुगवां तक एक माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें
Padrauna, Uttar Pradesh:पकवाइनार चौराहा से झुगवां तक एक माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें अंधेरे में सफर करने को मजबूर राहगीर, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत कसया, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पकवाइनार चौराहा से झुगवां तक सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब एक माह से बंद पड़ी हैं। रोशनी के लिए लगाए गए बिजली के पोल और एलईडी लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। शाम होते ही मार्ग पर अंधेरा छा जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मार्ग काफी व्यस्त है। रात के समय पैदल यात्रियों, छात्रों और दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही बनी रहती है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। साथ ही राहगीरों में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन करीब एक माह बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। नागरिकों ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभाग से पकवाइनार चौराहा से झुगवां तक बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर जल्द रोशनी की व्यवस्था बहाल होने से रात में आवागमन सुरक्षित हो सकेगा0
0
Report
274304
सुकरौली चेयरमैन पर छेड़छाड़ का मुकदमा
Padrauna, Uttar Pradesh:सुकरौली चेयरमैन पर छेड़छाड़ का मुकदमा कुशीनगर के सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं चेयरमैन ने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए राजनीतिक साजिश करार दिया है। सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। एक महिला ने चेयरमैन पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...महिला का आरोप है कि उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। वीओ - वहीं,सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। चेयरमैन का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा फर्जी है और इसके पीछे राजनीतिक साजिश है। बाइट - राजनेति कश्यप,चेयरमैन,नगर पंचायत,सुकरौली चेयरमैन के मुताबिक, कुछ सपा नेताओं के इशारे पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद के बाद महिला ने यह मुकदमा दर्ज कराया,चेयरमैन का दावा है कि जिस जमीन पर सड़क निर्माण कराया जा रहा था, उसे लेकर महिला पक्ष से विवाद चल रहा था। चेयरमैन ने महिला पर सड़क की जमीन पर कब्जे का आरोप भी लगाया है। हालांकि इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है...चेयरमैन का यह भी आरोप है कि महिला उनके घर में घुसकर गाली-गलौज कर चुकी है। वहीं महिला की शिकायत में चेयरमैन पर छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं,फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सके0
0
Report
274304
तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार का कहर दो छात्राओं की मौके पर हुई मौत
Padrauna, Uttar Pradesh:तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन छात्राओं समेत चार को रौंदा, दो छात्राओं की मौके पर हुई मौत कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। माधोपुर कट के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी मारुति कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक हादसे के बाद भागने लगा और आगे जाकर एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर को भी टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, राहगीरों ने पीछा कर कार चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर कट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटहेरवा थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से छुट्टी के बाद तीन छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही छात्राएं माधोपुर कट के पास पहुंचीं, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक लग्जरी मारुति कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा सड़क पर गंभीर हालत में तड़पती रही। मृतक छात्राओं की पहचान 22 वर्षीय निशा गिरी पुत्री ओम प्रकाश, निवासी एराजीपुर, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज तथा 18 वर्षीय अनामिका पुत्री हरेंद्र ठाकुर, निवासी सुखदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा। लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार कमलेश यादव पुत्र जगदीश यादव, निवासी सीकर, राजस्थान को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल कार के पहियों में फंस गई, जिससे कार का पहिया भी फट गया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार का पीछा किया और चालक को कार समेत पकड़ लिया। बाद में उसे तमकुहीराज पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, घायल छात्रा और मोटरसाइकिल सवार को प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दो छात्राओं की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तमकुहीराज पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।तमकुहीराज के माधोपुर कट पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं0
0
Report
Advertisement
274304
संबिलियन विद्यालय में चोरों ने बोला धावा
Padrauna, Uttar Pradesh:कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर स्थित संबिलियन विद्यालय में चोरों ने बोला धावा। 21 अगस्त की रात चोरों ने विद्यालय के मुख्य गेट समेत कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर बैटरी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, भगोना, साउंड सिस्टम, खेल सामग्री समेत कई सामान उठा ले गए। तहरीर के मुताबिक चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 19 हजार 350 रुपये है। विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि यहां लगातार आठवीं बार चोरी की घटना हुई है। सुबह विद्यालय पहुंचने पर टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर मामले की जानकारी हुई। विद्यालय प्रबंधक ने तरयासुजान थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल—बार-बार हो रही चोरी के बावजूद चोरों पर कब लगेगा शिकंजा?0
0
Report
274304
अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत
Padrauna, Uttar Pradesh:इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप कसया। नेशनल हाईवे-28 स्थित हंसराज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 28 वर्षीय अन्नू यादव की मौत हो गई। मृतका बलिया जिले के धनपालिया गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर उचित उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
