Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

खबर के लिए उपयुक्त सामग्री नहीं मिली

RSRAhul Sisodia
Feb 17, 2026 12:35:52
Noida, Uttar Pradesh
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KMKuldeep Malwar
Feb 17, 2026 14:08:00
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-खुशखेड़ा(खैरथल) 0488- removed metadata भिवाड़ी रीको औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सोमवार को हुई हुई आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन के द्वारा शुरू किए गए जांच अभियान के तहत आज को दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। रीको से मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर रजिस्टर्ड इन दोनों फैक्ट्रियों में भी पटाखा बनाने का काम किया जाता था। फेक्ट्री के अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण मिलने से कह सकते है कि भिनाड़ी का खुशखेड़ा इलाका बारूद के ढेर पर बसा हुआ था। दोi फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार मिले। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। फेक्ट्री परिसर में भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। वही अवैध पटाखा फेक्ट्री की सूचना पर जयपुर रेंज आईजी आर सुहास खुशखेड़ा पहुंचे और दोनों अवैध फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया, आईजी ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस लगातार कार्रवाई करने और फेक्ट्री मालिकों को नामजद करने में लगी हुई है。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 14:06:59
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर में अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक मार्ग कराया मुक्त शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए छावनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर परिषद की टीम ने सार्वजनिक रास्ता बंद कर लगाए गए अवैध गेट को हटाया और मौके पर बने टीन शेड भी हटवा दिए। जानकारी के अनुसार क्षेत्रवासियों ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे आमजन की आवाजाही बाधित हो रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और नियमनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परिषद अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग, नालों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शहरभर में चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ चरणबद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में सुचारु यातायात और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 17, 2026 14:06:46
Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के औंटा पंचायत रामटोला गांव में अचानक दर्जनों कौवों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी इसी तरह सैकड़ों कौवों की मौत हुई थी। मोकामा टाल के क्षेत्रों में अब किसान अपने खेतों में जहरीले कीटनाशक का प्रयोग करने लगे हैं। कौवे फसल में लगे कीड़ों को खाने के दौरान संक्रमित होकर अचेतन हो जाते हैं। थोड़ी देर जमीन पर सिर नीचे किए पड़े रहते हैं और फिर दम तोड़ देते हैं। वहीं उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में बर्ड फ्लू के कारण कौवों के अचानकर गिरकर मरने की भी पुष्टि हुई है। हालत यह है कि ग्रामीणों ने बर्ड फ्लू की आशंका से अब खेतों में जाना भी छोड़ दिया है। जब राम टोला में बगीचों में दर्जन भर से अधिक कौवे गिरकर मरने लगे, तब ग्रामीण सतर्क हुए। ग्रामीणों की मांग है कि सरकारी स्तर पर शीघ्र कौवों का सैंपल लेकर मामले की जांच की जाए。
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 17, 2026 14:06:11
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव का बयान आर्थिक विकास दर बहुत अच्छी है दो वर्ष के बीच २३- २४ २४- २५ 46 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढोतरी हुई हैं बेहतर कनेक्टिविटी रोजगार सृजन और औघोसरंचना विकास के कारण हुई है सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक जैसा विकसित राज्य जहां कांग्रेस की सरकार है उसे हमने आर्थिक स्थिती के मामले में पछाड़ दिया है एमपी में प्रति व्यक्ति आय १ लाख ६९ हजार रुपये ज्यादा हुई हैं अलग अलग सेक्टर की बात करें तो पशुधन के क्षेत्र में आय 7.2 दर से बढ़ी हैं 9 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरा है एमपी एक मात्र राज्य जिसकी विकास दर ३० प्रतिशत से ज्यादा हैं हर क्षेत्र में एमपी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं टूरिज्म के क्षेत्र १३ करोड़ से ज्यादा यात्रियों को प्रदेश में लाने में सफल हुए है राजकोषिय घाटे को भी हमने संतुलित रखते हुए प्रदेश को विकसित बना रहे हैं मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में भी काफी सुधार हुआ है आर्थिक सर्वेक्षण के आंकडे बता रहे है कि वित्तिय अनुशासन के साथ हम तेजी आगे बढ रहे है कल का बजट एक नवाचार के साथ आएगा इसमें एक साल के साथ आगामी तीन साल के विकास की आउट लाइन भी होगी बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्रदेश पर है, हम लगातार प्रगति कर रहे हैं हमारी सरकार सकारात्मक रूप से कम कर रही है आंकड़े उसका उल्लेख है
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 14:05:57
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर डिस्कॉम के बूंदी सर्किल की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया है। नोडल अधिकारी बी.एस. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 102 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि जो उपखंड निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले उपखंडों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। डीसी और पीडीसी उपभोक्ताओं से बकाया वसूली तेज करने और स्मार्ट मीटर के आवंटित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। बैठक के बाद विभागीय अमले में राजस्व वसूली को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। अधीक्षण अभियंता CP गुप्ता, अधिशासी अभियंता डिस्कॉम आर के बेरवा सहित अभियंता रहे मौजूद
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 17, 2026 14:05:38
Jammu, :हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) अंबाला और STF हरियाणा को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा स्थित ऑब्जर्वेशन होम से सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग कर फरार हुए दो आतंकियों को STF हरियाणा ने अंबाला रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए STF के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आर.एस. पुरा ऑब्जर्वेशन होम से कुल तीन आतंकी फरार हुए थे, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल था। STF अंबाला ने रेलवे स्टेशन परिसर से दोनों पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार कर उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तर्त आतंकीयों की पहचान मोहम्मद सनाउल्लाह (20 वर्ष) और अहसान अनवर (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के निवासी हैं। इनमें से एक वर्ष 2019 से और दूसरा वर्ष 2021 से ऑब्जर्वेशन होम में बंद था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं इनका तीसरा साथी और इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड करमजीत उर्फ गुग्गा, जो भारतीय नागरिक है, इनके साथ ही फरार हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करमजीत ने ही पूरी साजिश रची थी और वह दोनों आतंकियों को उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल बॉर्डर के जरिए देश से बाहर भेजने की योजना बना रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 17, 2026 14:05:21
New Delhi, Delhi:लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने की मुंबई में फायरिंग... एक्शन में यूपी पुलिस...पहचाने गए लॉरेन्स के स्पेशल 26...पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के बाद लॉरेन्स गैंग की यूपी में एंटी...क्या यूपी में लॉरेन्स गैंग चला रहा है शूटरों की ऑनलाइन भर्ती मुंबई में हुई रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पकड़े गए 4 आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन सभी से सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क किया गया था। अब गैंगस्टर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों की ऑनलाइन भर्ती हो रही है। इस काम को अंजाम भी गैंगस्टरों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग कर रहे है। जो ऐसे नए लड़को पर नज़र रखती है जो गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पोस्ट या वीडियो पर लाईक या कॉमेंट करते है। यूपी के ऐसे ही 200 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्विलांस रखने के बाद ऐसे 26 अकाउंट की पहचान की है जिनकी लॉरेन्स गैंग में ऑनलाइन भर्ती लगभग पूरी हो चुकी थी। पीटीसी :- दरअसल यूपी एसटीएफ की एक यूनिट ऐसे ही लड़को की लिस्ट बना रही है। जिन्होंने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लॉरेन्स बिश्नोई या उसकी गैंग से जुड़ी हुई किसी पोस्ट या वीडियो को लाइक किया हो या उसपर कमेंट किया हो। पुलिस की नज़र अब ऐसे अकाउंट की पूरी चैट पर है कि आखिर ये 26 लोग लॉरेन्स गैंग के किन लोगों से संपर्क में थे और कितने दिनों से किस तरह की चैट अभी तक कि जा चुकी है। सोशल मीडिया… जहां लोग दोस्त बनाते हैं, करियर बनाते हैं… लेकिन अब यही प्लेटफॉर्म अपराध की नई पाठशाला बनता जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि लॉरेन्स गैंग के नाम पर USA में बैठे आरज़ू बिश्नोई और शुभम लौंकर ने उत्तर प्रदेश के 26 युवकों को ऑनलाइन माध्यम से अपने जाल में फंसाया। अब सवाल उठता है कि आखिर ये ऑनलाइन भर्ती कैसे हो रही थी? आइए समझते हैं इस पूरे नेटवर्क को। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गैंग से जुड़े लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होते है और हथियारों, दबंग छवि और गैंगस्टर लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट डाले जाते थे। जो युवक इन पोस्ट पर लाइक, कमेंट या शेयर करते उनकी पूरी पहचान की जाती है। पहचान के बाद ऐसे लोगों से चैटिंग के ज़रिए हो रही बातचीत को शिफ्ट कर दिया जाता था एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप पर। यहां चैट, कॉल और फाइल शेयरिंग पूरी तरह सुरक्षित बताई जाती है। इसी प्लेटफॉर्म पर युवाओं को गैंग में शामिल होने का ऑफर दिया जाता था। सूत्रों के अनुसार, युवाओं को जल्दी पैसा, गैंगस्टर की पहचान, विदेश भेजने और गैंग में बड़ा नाम देने का लालच दिया जाता था। गैंगस्टरों को जब लगता है कि उनका शिकार गैंग में सहमिल होने के लिए तैयार हो गया है तो उसको दिया जाता है एक टास्क जिसको पूरा करने के लिए उसतक हथियार और पैसे पहुंचाए जाते है। लेकिन अब यूपी पुलिस ऐसे ही 16 से 20 साल के लड़कों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र रख रही है जिनका झुकाव गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर होता है। प्रमोद शर्मा का वॉक थ्र्यू
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 17, 2026 14:04:40
Sasaram, Bihar:आयरकोठा थाना में तैनात एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयरकोटा थाना को सूचना मिली कि एक युवक शराब पहुंचाने का धंधा करता है। ऐसे में जब स्कूटी सवार रोहित कुमार पाल नामक 28 वर्षीय युवक को पकड़ा गया तो उस स्कूटी पर ही थाना के एक जवान आफताब आलम को बैठा दिया गया, ताकि आरोपी रोहित भाग नहीं पाए। लेकिन खुद स्कूटी चला रहे आरोपी रोहित पाल एक बिजली के खंभा से टकरा गया तथा गंभीर चोट लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुलिस के जवान आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि मृतक रोहित पाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक की शादी 30 अप्रैल को होनी थी। उसके परिजन भी पहुंच गए हैं तथा पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने जानकारी दी है कि पूरे मामले की जांच डेहरी के एएसपी कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ अधिकृत रूप से कहा जा सकता है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Feb 17, 2026 14:03:49
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों की सघन जांच की। मंडावा मोड़ पर परिवहन, शिक्षा और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह स्कूलों की ओर जा रही बाल वाहिनियों को रोककर जांच पड़ताल की। कार्रवाई से स्कूल संचालकों और बस चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने किया। जांच के दौरान सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों को आधार बनाया गया। टीम ने बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, स्पीड गवर्नर, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, चालक-परिचालक के दस्तावेज और बच्चों की सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की। कार्रवाई के दौरान कुल 46 बाल वाहिनियों की जांच की गई। इनमें से 15 वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर चालान काटे गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन के एक मामले में परिवहन विभाग ने एक बस को मौके पर ही सीज कर दिया।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 17, 2026 14:03:33
Churu, Rajasthan:सरदारशहर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। चूरू. सरदारशहर में प्रस्तावित राजकीय अस्पताल मय ट्रोमा सेंटर के निर्माण को लेकर सरदारशहर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सरकार की ओर से स्वीकृत और आवंटित भूमि पर 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस अस्पताल को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने बताया कि अस्पताल जीवन देने का केंद्र होता है, न कि प्रदूषण के बीच बीमारियों को बढ़ाने का स्थान। प्रस्तावित नई जगह रीको एवं इंडस्ट्रीज एरिया के भीतर बताई जा रही है, जहां फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण का प्रभाव रहता है। लोगों का तर्क है कि रीको क्षेत्र के भीतर अस्पताल बनाना लाखों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। इस अस्पताल की स्वीकृति के बाद से ही वे इसके शीघ्र संचालन की प्रतीक्षा कर रहे थे। बीते दो वर्षों में कई बार आंदोलन, आमरण अनशन और मशाल जुलूस निकाले गए, तब जाकर अस्पताल की स्वीकृति मिली थी। अब यदि स्थान परिवर्तन किया जाता है तो यह जनता के विश्वास के साथ धोखा होगा। जनता की मांग है कि पूर्व में आवंटित भूमि, जो बाबाअ सेवा सदन के पास स्थित है, वहीं पर अस्पताल निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाए। सरदारशहर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि समय में पूर्व आवंटित भूमि पर अस्पताल निर्माण शुरू करने का निर्णय नहीं लिया गया तो तहसील कार्यालय पर कब्जा कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top