Back
गणतंत्र दिवस से पहले मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन कवच के तहत एसपी सिटी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर में आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह अभियान थाना कोतवाली नगर और खालापार क्षेत्र में चलाया गया, जहां संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान व विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी और सक्रिय कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ केo मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report