Back
Siddharthnagar stabbing: 23-year-old killed; accused arrested
SASALMAN AMIR
Mar 10, 2026 18:31:03
Naugarh, Uttar Pradesh
सिद्धार्थ नगर जिले में मंगलवार की शाम 6:00 बजे एक 23 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हमला करने वाला युवक इसी गांव में अपने मामा के घर शादी में आया था। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया है। मामला जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे का है। नादेपार चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान पर मंगनवार शाम 6 बजे नादेपार निवासी शिवम अपने पिता इंद्रेश सबलू के पास कुछ काम के लिए आया था और उसके पिता और वह कही जाने के लिए कार से निकले थे। पिता इंद्रेश शिवम को कार लाने का कह कर पैदल कुछ दूर आगे बढ़ गए। मृतक के पिता ने बताया कि उनके पड़ोस में कल होने वाली शादी में कुछ दिन से अपने मामा के घर आए जिस जिले के मिश्रौलीया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी Prince Verma ने हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया। उनका बेटा शिवम यह पूछते हुए निकला कि शीशा क्यों तोड़ा। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता Prince ने चाकू से शिवम पर हमला कर दिया। चाकू उसके गले पर लगा। Prince घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। लोग घायल शिवम को लेकर स्थानीय डॉक्टर और जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही शिवम की मौत हो गई। पिता इंद्रेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व Prince और उनके बेटे की किसी बात पर कहासुनी हुई थी। आरोपी Prince के रिश्तेदार, पड़ोसी और लोगों ने मामला वहीं खत्म कर दिया था। अब फिर Prince ने ऐसा क्यों किया यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा कि आज शाम घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मुआयना और परिजनों की तहरीर और चश्मदीदों के बयान पर आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report