Back
रेलमंत्री ने गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के पुनः परिचालन को मंजूरी दी
AKAtul Kumar Yadav
Mar 10, 2026 19:00:29
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मिली रेलमंत्री की मंजूरी
विदेश राज्यमंत्री और कैसरगंज सांसद के पत्र पर रेल मंत्री ने दी चलाने की मंजूरी, COVID काल में बंद हो गई थी गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 55061 व 55062 की अनुमति।
अतुल कुमार यादव/गोंडा- gोंडा क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलवे मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है और जल्द ही यह ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी। विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह द्वारा इस ट्रेन के दोबारा परिचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के चलने से गोंडा, मनकापुर और करनैलगंज क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। इसको ले कर अब रेल मंत्री ने गोंडा और कैसरगंज सांसद को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
दरअसल बीते दिनों गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही दोनों लोगों द्वारा ट्रेन चलाए जाने को लेकर रेल मंत्री वैष्णव से पत्राचार भी किया गया था। रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है, ‘गोंडा से लखनऊ के मध्य पैसेंजर रेलगाड़ी परिचालन के संबंध में अपने दिनांक 5 जनवरी 2026 के पत्र का संदर्भ ग्रहण करें। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि गोरखपुर (नकहा जंगल) से लखनऊ (डालीगंज) वाया गोंडा नई पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल, लखनऊ पैसेंजर के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है।’
गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन वर्षों से आम जनता की यात्रा का एक सस्ता और सुलभ साधन रही है। कोरोना काल में इस सेवा को बंद कर दिया गया था। इस वजह से गोंडा, करनैलगंज, कैथौला, मैजापुर जैसे छोटे स्टेशन स्टेशनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय दोनों सांसदों ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस ट्रेन को दोबारा शुरू करवाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। गोंडा-लखनऊ पैसेंजर के दोबारा परिचालन से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों जैसे छात्रों, वकीलों, किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
गोंडा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे स्टेशन हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों की बड़ी असुविधा दूर हो जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report