Back
राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य में बाधा बने दरगाह पर चला योगी का बुलडोजर..
Moradabad, Uttar Pradesh
मुरादाबाद क़े भोजपुर क्षेत्र स्थित दरगाह पर चला बुलडोजर,दरगाह की मिनारे गिराई गई ..
निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने गांव सिरसवां दोराहा स्थित हजरत रहीम चिश्ती दरगाह की दो मिनारो को जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया। यह हिस्सा राजमार्ग के निर्धारित दायरे में आ रहा था, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में अधिग्रहित किया जा चुका था और दरगाह व मस्जिद प्रबंधन समिति को नियमानुसार मुआवजा भी दिया गया था। मस्जिद का एक भाग पहले ही हटाया जा चुका था, जबकि बरामदा हटाने के लिए प्रबंधन समिति से कई बार अनुरोध किया गया था।
बताया गया कि मिनार व बरामदे को न हटाने को लेकर कुछ संगठनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया और धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए प्रशासन से पुनर्विचार की मांग की थी। शहर के कुछ उलेमा ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। हालांकि, वैकल्पिक समाधान न निकलने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजपुर, भगतपुर,और डिलारी थानों की पुलिस के साथ पर्याप्त बल तैनात रहा। खुफिया एजेंसियों ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी।
प्रशासन का कहना है कि राजमार्ग निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है और विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अवरोधों को नियमानुसार हटाया जाएगा...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 19, 2026 07:30:270
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 19, 2026 07:30:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 07:19:120
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 19, 2026 07:18:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 07:17:590
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 19, 2026 07:17:000
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 19, 2026 07:16:470
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 07:16:250
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 19, 2026 07:15:42Noida, Uttar Pradesh:Oyebadul Haq, मुस्लिम मौलाना on Suvendu Adhikari Tweet - Saying- Suvendu ne galat tweet kiya hai
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 19, 2026 07:10:070
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 19, 2026 07:09:590
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:09:220
Report