Kushinagar: मुस्लिम समुदाय ने दिखाया देशभक्ति का अनोखा नजारा
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के रामकोला नगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देशभक्ति का अनोखा नज़ारा पेश किया। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पटाखे फोड़े और भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए मिठाइयां भी बांटी।
लोगों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर "भारत माता की जय", "पाकिस्तान मुर्दाबाद" और "आतंकवाद मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए। मुस्लिम समाज ने कहा कि "भारत का मुसलमान हमेशा भारत के साथ है।" मस्जिद में नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए दुआ भी मांगी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
