icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालोद: चक्रवात अरनव ने standing धान को भारी नुकसान पहुँचाया

Raipur, Chhattisgarh:बालोद चक्रवात ‘अरनव’ की रफ्तार भले ही दो दिनों की तबाही के बाद अब धीमी पड़ गई हो, लेकिन छत्तीसगढ़ के बालोद में यह तूफान किसानों के हौसले पूरी तरह पस्त कर गया है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने हजारों एकड़ में खड़ी तैयार फसलों को जमीन पर बिछा दिया है। खेतों में पानी भरा है और बालियां सड़ने की कगार पर हैं। देखिए बालोद के खेतों से यह ग्राउंड रिपोर्ट。 बालोद जिले में हजारों एकड़ में लगी धान की फसल इस तूफान की भेंट चढ़ चुकी है। खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी जमा है। किसानों पर यह दोहरी मार है। पहली—फसल गिरने से दाने काले पड़ने और अंकुरित होकर सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। दूसरी मार—लागत की। हार्वेस्टर या मशीनें अब इन दलदली खेतों में नहीं उतर सकतीं। ऐसे में फसल को बचाने के लिए किसानों को अब महंगे मजदूरों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे कटाई का खर्च दोगुना से तीन गुना बढ़ जाएगा。 तूफान गुजर चुका है, लेकिन नुकसान का खौफनाक मंजर अब साफ दिखने लगा है। जिले भर के प्रभावित किसान अब टकटकी लगाए प्रशासन की ओर देख रहे हैं कि कब राजस्व अमला खेतों में पहुंचेगा और नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।
0
0
Report

सूरजपुर में बिना पंजीकरण पैरामेडिकल कॉलेज सील, छात्रों का भविष्य सवालों के घेरे में

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में बिना रजिस्ट्रेशन पैरामेडिकल कोर्स चलाने वाले एक संस्थान पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है..ग्राम तिलसिवां में संचालित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है... इस संस्थान में डीएमएलटी और बीएमएलटी कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलने की शिकायत सामने आई थी..इसके बाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े ने मामले की शिकायत की, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की..जांच में पता चला कि संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल, रायपुर में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है..यानी छात्र यहां दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन संस्थान के पंजीयन की स्थिति ही सवालों के घेरे में थी..जाँच टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर रेना जमील को सौंपी, जिसके बाद उनके निर्देश पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की गई..जाँच में बिना वैध पंजीयन के फीस वसूले जाने की बात भी सामने आई है..अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चिंता उन छात्रों की है, जिन्होंने इस संस्थान में दाखिला लिया और अब उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है... आखिर छात्रों ने फीस देकर पढ़ाई की, तो अब उनकी परीक्षा और भविष्य का क्या होगा? यह सवाल अब भी बना हुआ है... इधर, प्रशासन ने जिले के दूसरे पैरामेडिकल संस्थानों की भी जांच करने का फैसला लिया है... कलेक्टर ने अगले सात दिनों के भीतर ऐसे सभी संस्थानों का वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं..स्वास्थ्य विभाग की टीम संस्थानों के रजिस्ट्रेशन और मान्यता की जांच करेगी..जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां कार्रवाई की जाएगी..गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई... फिलहाल संस्थान पर ताला लग चुका है, लेकिन यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल बरकारार है...अब देखना होगा कि प्रशासन की अगली कार्रवाई में इन विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा को लेकर क्या समाधान निकलता है..
0
0
Report
Advertisement

शामली में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

Amit TararAmit TararFollow2m ago
Shamli, Uttar Pradesh:रिपोर्ट:- अमित तरार दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने भी कमर कस ली है। शामली जनपद में लखनऊ से आई खाद्य विभाग की 15 टीमों ने डेरा डाल दिया है। अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। रसगुल्ला, रबड़ी और अन्य मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। लखनऊ से आई खाद्य विभाग की करीब 15 टीमें शामली जनपद में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं ! खाद्य विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों, प्रतिष्ठानों और मिठाई तैयार करने वाले स्थानों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। इस दौरान रसगुल्ला, रबड़ी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि मिठाइयों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति का पता लगाया जा सके ,! खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से शामली के मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। टीमों की लगातार छापेमारी से दुकानदारों में भी हलचल देखने को मिल रही है। वहीं, शामली की प्रसिद्ध सैनी घेवर स्वीट्स पर भी खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। यहां से रबड़ी और रसगुल्ला के सैंपल लिए गए हैं। त्योहार के मौके पर मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों को मिलावट से बचाने के लिए खाद्य विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। दीपावली पर मिठाइयों की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए खाद्य विभाग की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के लिए भेजे गए मिठाइयों के सैंपल की रिपोर्ट में क्या सामने आता है और जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करता है ! फिलहाल शामली जनपद में खाद्य विभाग की छापेमारी लगातार जारी है।
0
0
Report

झुंझुनूं के हीरवा केंद्र में आरओ-पुलिस बहस, वीडियो वायरल

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर - चुनावी माहौल में पक्ष-विपक्ष नहीं, हीरवा में पुलिसकर्मी-आरओ भिड़े - मतदान केंद्र पर दोनों के बीच काफी देर तक हुई बहसबाजी - चाय-पानी के लिए रुका मतदान दल, मतदाताओं की लगी लंबी कतार - भीड़ देखकर पुलिसकर्मी ने मतदान शुरू करवाने की कही बात - आरओ बोले— यहां बीच में हीरो बन रहे हो, नौकरी ढंग से करो - अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर दोनों के बीच मामला शांत करवाया - बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुष्टि नहीं करते हम चुनावी माहौल में पक्ष और विपक्ष के नेताओं व समर्थकों को बहसबाजी करते हुए तो अक्सर देखा होगा। लेकिन झुंझुनूं के हीरवा स्थित मतदान केंद्र पर आज पुलिसकर्मी और निर्वाचन अधिकारी (आरओ) ही आपस में उलझ गए। दोनों के बीच मतदाताओं के सामने काफी देर तक तीखी बहसबाजी होती रही। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। दरअसल, सुबह मतदान के दौरान मतदान दल के कर्मचारी चाय-पानी के लिए रुक गए। इस दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ देखकर वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाने की बात कही। इसी बात को लेकर आरओ और पुलिसकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में आरओ पुलिसकर्मी से कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप यहां बीच में हीरो बन रहे हो, अपनी नौकरी ढंग से करो। ड्यूटी नहीं करनी है तो उधर जाकर बैठ जाओ। वहीं पुलिसकर्मी भी पूरे तैश में बार-बार मतदान केंद्र पर भीड़ होने का हवाला देते हुए चाय-नाश्ता बाद में करने की बात कहता नजर आ रहा है। इस पर आरओ जवाब देते हुए कहते हैं कि मतदानकर्मी भी इंसान हैं। वीडियो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और एक-दूसरे को काम करने की नसीहत देने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। चुनाव के दौरान जहां प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान करवाने में जुटा है, वहीं मतदान केंद्र पर जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच इस तरह की बहसबाजी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हरियाणा पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया

Sonipat, Haryana:बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में जांच एक बार फिर से सोनीपत के रोहणा गांव तक पहुंच गई है। मुंबई पुलिस की जांच के दौरान सामने आए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के आधार पर हरियाणा पुलिस की क्राइम यूनिट खरखौदा ने अमन नाम के युवक को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में क्राइम यूनिट खरखौदा और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके रोहणा निवासी कुणाल ने कथित तौर पर अमन के बैंक खाते में कुछ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा, उसके खाते में अन्य खातों से भी पांच-पांच हजार रुपये आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन लेनदेन के पीछे के उद्देश्य और फायरिंग की वारदात से इनके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि अमन को रकम किसने भेजी, उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और क्या उसे कथित साजिश की जानकारी थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों को मुंबई की विशेष अदालत ने 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसियां कथित वित्तीय नेटवर्क, डिजिटल बातचीत और वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून यानी मकोका के प्रावधान भी लागू किए गए हैं। अब अमन से पूछताछ और उसके बैंक खाते से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के जरिए पुलिस मामले की बाकी कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। इस पूरे घटनाक्रम में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस के बीच समन्वय जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है।
0
0
Report

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सतर्कता अभियान: यात्रा रणनीति और ठगी से बचाव के उपाय

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेलवे स्टेशन पर पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर मुख्यालय के सतर्कता विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को रेलवे में नौकरी दिलाने, कन्फर्म टिकट कराने और सीनियर सिटीजन कोटा के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान यात्रियों से किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में नहीं आने और अधिकृत माध्यमों से ही टिकट लेने की अपील की गई। धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। सतर्कता विभाग ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व रेलवे में सीधी नौकरी दिलाने, कन्फर्म टिकट कराने और सीनियर सिटीजन कोटा का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। अभियान के संबंध में सतर्कता जागरूकता टीम के सदस्य अरुण कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर मुख्यालय की ओर से पांचों डिवीजनों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे में भर्ती के लिए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अधिकृत माध्यम हैं। नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। अरुण कुमार ने यात्रियों से अपील की कि वे टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदें और किसी के बहकावे में न आएं। रेलवे की सतर्कता टीम धनबाद समेत सभी बड़े स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि यात्री ठगी से बच सकें।
0
0
Report
Advertisement

छोटानागरा में सुरक्षा बलों ने दो जिंदा आईईडी बरामद किए

Chaibasa, Jharkhand:छोटानागरा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दो जिंदा आईईडी बरामद बहदा गांव के पास नाले के समीप जमीन में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से टली संभावित घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दो शक्तिशाली जिंदा आईईडी बम बरामद किए हैं। दोनों विस्फोटकों को बहदा गांव के समीप एक नाले के पास जमीन में छिपाकर रखा गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की संभावित साजिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गुप्त सूचना पर छोटानागरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की 193वीं बٹालियन ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों को जमीन में छिपाए गए दो सक्रिय आईईडी मिले। बम निरोधक दस्ते की सहायता से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। पश्चिम सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। जंगलों में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री की तलाश जारी है। नक्सलवाद मुक्त घोषित होने के बाद भी चुनौती गौरतलब है कि पश्चिम सिंहभूम पुलिस जिले को नक्सलवाद मुक्त घोषित कर चुकी है। इसके बावजूद सारंडा और आसपास के जंगलों से लगातार हथियार और विस्फोटक बरामद हो रहे हैं। शुक्रवार को दो जिंदा आईईडी मिलने से स्पष्ट है कि पुराने विस्फोटकों की तलाश और जंगलों में सुरक्षा अभियान अभी भी महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

बारिश में भीगी सीढ़ी पर करंट: 22 वर्षीय अनुज कुमार की मौत

Banka, Bihar:बिहार डिस्ट्रिक्ट- अमरपुर थाना क्षेत्र के विशंभरचक गांव में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक अनुज कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीत राम के पुत्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, खाना खाने के बाद अनुज सोने के लिए छत पर जा रहा था। बारिश के कारण सीढ़ी भीगी हुई थी। प्रथम तल पर चढ़ने के दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़ा। भाई रितेश कुमार उसे बचाने पहुंचे, तो उन्हें भी करंट का झटका लगा। इसके बाद बिजली का कनेक्शन काटकर अनुज को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक मुकेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। वहीं, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

ढोल-नगाड़ों के बीच संपत्ति देवी खटीक ने संभाला सरपंच पद, गांव में स्वागत

Jaipur, Rajasthan:ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संपत्ति देवी खटीक ने संभाला सरपंच का पदभार 229 वोटों से जीत के बाद ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत लांबिया कला ग्राम पंचायत में शुक्रवार को नवनिर्वाचित सरपंच संपत्ति देवी खटीक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ ग्राम पंचायत पहुंचे。 पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट भी पदभार ग्रहण समारोह में रहे मौजूद नौ नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का भी माला और साफा पहनाकर किया सम्मान。 सरपंच संपत्ति देवी खटीक ने कहा – गांव की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में नहीं आने दूंगी कोई कमी, सबका साथ-सबका विकास की भावना से करूंगी काम。 लांबिया कला में ग्राम पंचायत, नए विकास की उम्मीदों के साथ शुरू हुआ नया कार्यकाल!
0
0
Report

दिल्ली पहुँच रोकने को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, मोदी-शाह और चुनाव आयोग पर आरोप

Noida, Uttar Pradesh:अगले दिन, हमारा रामलीला मैदान तक एक मार्च है। इसमें पूरा विपक्ष और जो भी आना चाहे - चाहे वे राजनीतिक हों, गैर-राजनीतिक हों, सामाजिक कार्यकर्ता हों, समाज सेवा से जुड़े लोग हों, नागरिक समाज के सदस्य हों या पत्रकार - सभी शामिल हो सकते हैं। ये दोनों कार्यक्रम इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और चुनाव आयोग में ज्ञानेंद्र कुमार व उनकी टीम भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं वे यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब और अन्य जगहों से आने वाले हमारी पार्टी के सदस्य और आम लोग दिल्ली न पहुँच सकें। और वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं...
0
0
Report

SC directs EC to action in UP voter list irregularities case

Noida, Uttar Pradesh:यूपी SIR: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में Form 7 जमा करने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को ज़रूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की जांच और सुधार के लिए चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में Form 7 जमा कर वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे उन मामलों की जानकारी चुनाव आयोग को दें, जिनमें गड़बड़ी की शिकायत अभी तक दूर नहीं हुई है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से इन मामलों की जांच करने, जरूरी सुधार करने और कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि उत्तर प्रदेश के एक विधानसभा क्षेत्र में एक खास समुदाय के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए 32 Form 7 जमा किए गए थे। वकील ने कहा कि कुछ फॉर्म पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के हस्ताक्षर भी हैं और चुनाव आयोग के हलफनामे में दी गई जानकारी में कई अंतर हैं। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में ऐसे मामलों में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश में कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिला। चुनाव आयोग की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट डीएस नायडू ने माना कि बड़ी संख्या में Form 7 जमा किए गए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि आयोग के अधिकारियों ने इन फॉर्म की जांच की और उन्हें गलत पाया। इसलिए इन पर कार्रवाई करते हुए किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि अगर किसी शिकायत में सच्चाई है, तो संबंधित पक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराए। इसके बाद आयोग मामले की जांच कर सकता है इसी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केरल में SIR की जांच प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों के नाम शामिल होने या वोटर लिस्ट में सुधार से जुड़े मामले बाकी हैं, वे चुनाव आयोग के सामने अपनी शिकायत रख सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top