icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
203408
Pawan SharmaPawan SharmaFollow2d ago

बुलंदशहर गुलावठी में 73वें श्री रामलीला महोत्सव का किया गया भूमि पूजन

Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर गुलावठी में श्री रामलीला समिति के नेतृत्व में आयोजित हो रहे 73वें श्री रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन नरेंद्र सिंह नागर एम डी पारस ग्रुप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया समेत नगर के सभी प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। प्राचीन बड़ा महादेव मन्दिर के पण्डित अनिल शर्मा व आचार्य कामता प्रसाद मिश्र ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया। इस मौके पर श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरित शर्मा, महामंत्री जय तेवतिया, कोषाध्यक्ष विशाल सिंघल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
203408
Pawan SharmaPawan SharmaFollow25 Apr 2026, 02:32 am

बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Gulaothi, Uttar Pradesh:मेरठ से प्रयागराज चलने वाली संगम एक्सप्रेस (14163/14164) का अब गुलावठी रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव (Halt) शुरू हो गया है। ​इस नई सुविधा का शुभारंभ 24 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद (भाजपा) श्री सुरेंद्र सिंह नागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। ​यह ठहराव अब नियमित रूप से प्रभावी हो गया है। मेरठ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन रात 8:05 बजे गुलावठी आएगी और 8:07 बजे प्रस्थान करेगी। ​प्रयागराज से मेरठ आने वाली ट्रेन सुबह 4:51 बजे गुलावठी पहुंचेगी और 4:53 बजे रवाना होगी। ​अब गुलावठी और आसपास के यात्रियों को संगम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए हापुड़ या बुलंदशहर स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। ​क्षेत्रीय लोगों ने लंबे समय से इस ठहराव की मांग की थी, जिसे राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के प्रयासों से पूरा किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top