Back
Jhansi284001blurImage

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा चिरगांव में, प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

Praveen Bhargav
Aug 12, 2024 05:59:33
Jhansi, Uttar Pradesh

भाजयुमो के नेतृत्व में अमित सिंह जादौन के निर्देशन में चिरगांव मंडल में सैंकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि रामतीर्थ सिंघल एमएलसी और हेमंत परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा ने भी भाग लिया। यात्रा चिरगांव नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए स्टेशन मार्ग स्थित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|