अतिवृष्टि से दलहन-तिलहन क्षति का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे, पशु और मकान हानि का मुआवजा भी होगा वितरित
Jhansi, Uttar Pradesh:विकास भवन सभागार में DM अविनाश कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। DM ने किसानों से कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण दलहन और तिलहन फसलों के नुकसान का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे शुरू हो गया है, जिसमें मोंठ और गरौठा के गाँव पहले सर्वेक्षण में शामिल हैं। यह सर्वे बीमा कंपनी द्वारा 25% आपदा राहत राशि प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को बेहतर खेती के लिए आवश्यक वातावरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
