icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470113
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow18 Sept 2024, 12:28 pm

बुंदेलखंड की समृद्धि के लिए सहकारिता क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण: डॉ प्रवीण

Bina, Madhya Pradesh:

नगर पालिका परिषद बीना मे बुंदेलखंड महापरिषद के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन का अभिनंदन परिषद के अध्यक्ष, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़े हर्ष उत्साह के साथ स्वागत किया। डॉ जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास की दिशा में नए अवसर प्रदान करना बुंदेलखंड महापरिषद की प्राथमिकता है। विभिन्न सहकारी संस्थाओं और किसानों के साथ मिलकर इस क्षेत्र की कृषि और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई के व्यापारी के खाते से साइबर ठगी में 5.86 लाख की चोरी

Jamui, Bihar:जमुई शहर के बोधवन तालाब रोड स्थित छड़-सीमेंट व्यवसायी अरुण कुमार वर्णवाल साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। हैरानी की बात यह है कि उनके पास न तो कोई फ्रॉड कॉल आया, न उन्होंने कोई संदिग्ध एप डाउनलोड किया और न ही किसी लिंक के साथ छेड़छाड़ की। इसके बावजूद उनके पंजाब नेशनल बैंक के सेविंग खाते से अलग-अलग खातों में 14 बार ट्रांजेक्शन कर कुल 5 लाख 86 हजार 670 रुपये निकाल लिए गए। व्यवसायी के अनुसार, अचानक उनके मोबाइल पर पहले 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले लगातार 30 से 35 हजार रुपये के कई ट्रांजेक्शन के मैसेज के आने लगे। देखते ही देखते खाते से 5 लाख 86 हजार 670 रुपये गायब हो गए। खाते में अब महज 1348 रुपये शेष दिख रहा है। अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि उनका घर और दुकान बोधवन तालाब रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने ही है। वह फोन-पे या गूगल-पे का इस्तेमाल नहीं करते हैं और उनके पास एटीएम कार्ड भी नहीं है। इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। उनके अनुसार, खाते में पहले करीब 6 लाख 59 हजार 445 रुपये थे। उन्होंने बताया कि ट्रांजेक्शन के मैसेज के मुताबिक 5 लाख 86 हजार 670 रुपये कटने की जानकारी मिली है, जबकि करीब 71 हजार 427 रुपये की राशि कटने का कोई मैसेज नहीं आया। लिहाजा खाते से कुल कितनी राशि और किस माध्यम से निकाली गई, इसकी पूरी जानकारी बैंक खुलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद व्यवसायी में दहशत का माहौल है। बैंक बंद रहने के कारण तत्काल खाते से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
0
0
Report

स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बहेड़ी परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, सक्रिय सहभागिता निभाने और सराहनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, सभासदों, कर्मचारियों, आईईसी टीम के सदस्यों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों और लाल बहादुर शास्त्री के कर्म एवं अनुशासन के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाकर बहेड़ी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

पोषण जागरूकता से बनेगा स्वस्थ समाज: श्रुति गंगवार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील सभागार में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं, पांच सुपोषित बच्चों के अभिभावकों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को पोषण की शपथ दिलाई गई तथा प्रधानमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए पत्र को पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ ही ‘विकसित भारत के कप्तान’ पुस्तिका का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वस्थ समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने परिवारों से बच्चों के खानपान, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीएम गोपाल शर्मा, प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, स्वाति कुमार, दिवाकर सिंह, सीडीपीओ मनोज वर्मा, मुख्य सेविकाएं कोशिकी, स्वाति और सुनीता, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजकुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा शर्मा, सुमन गुप्ता, अमरजीत कौर, कविता, यासमीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

परिवार की रजामंदी नहीं मिली तो प्रेमी संग बरेली पहुंची युवती, सनातन रीति से रचाई शादी

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow12m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। रामपुर में चार साल पहले हुई एक मुलाकात दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। परिवार की रजामंदी नहीं मिलने पर शाहबाद क्षेत्र की युवती मेहताब ने मुरादाबाद निवासी अपने प्रेमी जागेशपुरी के साथ शादी करने का फैसला किया। दोनों बरेली पहुंचे, जहां युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने और अपना नाम ममता रखने की बात कहते हुए हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी मेहताब के मुताबिक वह चार भाई-बहन हैं और आठवीं तक पढ़ी हैं। करीब चार साल पहले मुरादाबाद के मूढ़ापांडे क्षेत्र के रोंडा गांव निवासी जागेशपुरी काम के सिलसिले में उनके गांव आए थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। परिवार ने शादी से किया इनकार मेहताब के अनुसार जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ। परिवार को मनाने की कोशिश के बावजूद बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा से जागेशपुरी के साथ शादी करने का निर्णय लिया। युवती ने बताया कि उनके ताऊ से बरेली के आचार्य केके शंखधार के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह जागेशपुरी के साथ बरेली पहुंचीं, जहां हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह कराया गया।शादी के बाद युवती ने अपना नाम ममता रखने की बात कही। ममता का कहना है कि वह कई वर्षों से सनातन धर्म में आस्था रखती हैं और धर्म परिवर्तन का फैसला उन्होंने अपनी इच्छा से किया है।ममता ने अपने व्यक्तिगत विचार बताते हुए तलाक, हलाला और एक से अधिक विवाह जैसी प्रथाओं पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से जागेशपुरी के साथ विवाह कर नई जिंदगी शुरू करना चाहती हैं।चार साल पहले गांव में हुई मुलाकात से शुरू हुआ यह रिश्ता परिवार के विरोध के बावजूद शादी तक पहुंच गया। बरेली में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
0
0
Report

प्रेमानंद आश्रम से जुड़े लापता नोएड़ा युवती मामले में दावा, परिवार मदद मांग रहा

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-वृन्दावन ब्रेकिंग एक के बाद एक लापता लोगों के परिजन प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच रहे, अब नोएडा की बेटी को लेकर परिवार ने लगाई मदद की गुहार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। नोएडा निवासी उमेश सिंह का दावा है कि उनकी बेटी 15 अगस्त को घर से यह कहकर निकली थी कि वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही है, लेकिन इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक, युवती पहले भी घर से गई थी, लेकिन बाद में वापस लौट आई थी। इस बार कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने नोएडा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है。 बेटी की तलाश में पिता उमेश सिंह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे और श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर जानकारी लेने का प्रयास किया। पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को आश्रम में देखा नहीं है, लेकिन उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी, जो प्रेमानंद महाराज की बड़ी भक्त थी, आश्रम में हो सकती है。 उमेश सिंह ने कहा कि परिवार लगातार बेटी की तलाश कर रहा है और उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। उन्होंने पुलिस और संबंधित लोगों से बेटी को तलाशने में मदद की अपील की है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े हाथरस निवासी 18 वर्षीय अनुज चौधरी के करीब तीन महीने से लापता होने का मामला भी सामने आया है। उसके परिजन भी आश्रम के बाहर पहुंचे और धरना दिया। इस मामले में परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर बेटे से मुलाकात नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, नोएडा की युवती के आश्रम में होने की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिवार की शिकायत और उसके बाद पुलिस जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

सीएम साय की स्मृति ईरानी से सौजन्य मुलाकात: बस्तर विकास और योजनाओं पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकातबस्तर के विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्र ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार, किसानों की आय एवं कृषि आधारित गतिविधियों तथा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया।
0
0
Report

चारधाम यात्रा के बाबा के कमरे से शराब बरामद, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चारधाम यात्रा पर 145 तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर आए यात्रा संचालक बाबा केवल राम के चमोली जिले के मायापुर स्थित संभाव आश्रम के कमरे से पुलिस ने शराब की बोतलों समेत नशे से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान बाबा कथित तौर पर चोरी-चिपे शराब का सेवन करता था। आरोप है कि शराब पीने के बाद खाली बोतलों को कागज आदि से ढककर अपने सामान में रख देता था। पुलिस द्वारा बाबा के कमरे की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में शराब की हॉफ और क्वार्टर बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद सामग्री का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कमरे में शराब की कई बोतलें दिखाई दे रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

नीतेश राणे बोले: अभिजीत दिपके के बयानों की स्क्रिप्ट पाकिस्तान से

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर मंत्री नितेश राणे कहते हैं, "अगर कोई भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ़ ऐसी अपमानजनक बातें कह रहा है, तो उनकी स्क्रिप्ट ज़रूर पाकिस्तान से आ रही होगी। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ़ ऐसी अपमानजनक बातें सिर्फ़ पाकिस्तान की संसद और पाकिस्तान के उन लोगों की तरफ़ से आती हैं जो हमेशा भारत से नफ़रत करते हैं। नफ़रत की ऐसी राजनीति और नफ़रत भरी भाषा सिर्फ़ पाकिस्तान से ही आ सकती है। इसीलिए, जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूँ, यह मामला अभिजीत दिपके का नहीं है। हम उन्हें केंद्र में नहीं रख रहे हैं, बल्कि अभिजीत दिपके जिस आवाज़ में बोल रहे हैं, वह उमर खालिद की है। और पाकिस्तान में बैठे जो लोग उमर खालिद का समर्थन करते हैं, यह उन्हीं की स्क्रिप्ट है जिसे अभिजीत दिपके पढ़ रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

कोटा रेल मंडल के 44 रेलकर्मी पूर्वोत्तर में कर्मचारी शिविर के लिए रवाना

Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा रेल मंडल के 44 रेलकर्मियों का दल कर्मचारी शिविर के लिए पूर्वोत्तर भारत रवाना हुआ है। कर्मचारी हित निधि समिति की ओर से 1 से 8 अक्टूबर तक इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दल में कोटा मंडल के 35 शिविरार्थियों के साथ एक शिविर अधिकारी, एक चिकित्सक, कर्मचारी हित निधि के चार सदस्य, एक कल्याण निरीक्षक और दो कर्मचारी शामिल हैं। यह दल गुवाहाटी, शिलॉन्ग और चेरापूंजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। यात्रा के दौरान कोटा से जयपुर और वापसी सड़क मार्ग से, जबकि जयपुर से गुवाहाटी और वापसी हवाई मार्ग से होगी। रेलवे के मुताबिक इस शिविर का मकसद रेलकर्मियों को नियमित ड्यूटी के बीच भ्रमण और आपसी सहभागिता का मौका देना है।
0
0
Report

जोधपुर में अवैध कपड़ा रंगाई इकाई पर कार्रवाई: 14 जीगर मशीनें हटाकर ध्वस्त

Jodhpur, Rajasthan:बिना अनुमति संचालित 14 जीगर मशीनें हटाईं, अवैध निर्माण एवं हौद-गड्ढे किए ध्वस्त जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम केरू में अवैध रूप से संचालित कपड़ा रंगाई, छपाई एवं धुलाई इकाई के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग एवं पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण एवं इकाई से संबंधित ढांचागत व्यवस्थाओं को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान ग्राम केरू स्थित खसरा संख्या 288 के उत्तरी भाग में पत्थरों एवं सीमेंट-पट्टियों से निर्मित अवैध छप्पर, अन्य संरचनाओं तथा भट्ठियां,पानी के गड्ढों एवं हौद को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। साथ ही कपड़ा रंगाई-छपाई में प्रयुक्त कुल 14 जीगर मशीनों, जिनमें 7 जंबो जीगर एवं 7 सामान्य जीगर शामिल हैं, को हटाया गया तथा मशीनों से संबंधित विद्युत कनेक्शन एवं ढांचागत सपोर्ट को भी ध्वस्त किया गया। मौके पर संचालन एवं निर्माण संबंधी स्वीकृति दस्तावेज मांगे गए, लेकिन फैक्ट्री में कार्यरत कार्मिक मिले खा पुत्र श्री हासम खा , निवासी बड़नावा जागीर, जिला बालोतरा तथा कब्जेदार-खातेदार मूलाराम पुत्र श्री नेमाराम द्वारा आवश्यक अनुमति अथवा स्वीकृति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्थानीय मौजिज लोगों से की गई पूछताछ में इकाई के लगभग 15 दिनों से बिना वैध अनुमति एवं पर्यावरणीय स्वीकृति के संचालित होने की जानकारी सामने आई। संयुक्त टीम में जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, राजस्व हल्का पटवारी तथा पुलिस थाना राजीव गांधी नगर का जाब्ता शामिल रहा। कार्रवाई के उपरांत मौके पर मौका फर्द तैयार कर उपस्थित जनों के हस्ताक्षर करवाए गए। जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अवैध निर्माण एवं बिना आवश्यक अनुमति संचालित गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top