icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किशनगंज में महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने मोर्चा खोल दिया

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोर्चा खोल दिया है। आज दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद नेताओं का आरोप है कि देश और राज्य की आम जनता इन समस्याओं से बुरी तरह त्रस्त है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार का ध्यान इन जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए धरना दिया गया है। राजद के युवा नेता दानिश इकवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाना समय की मांग है। युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। गरीब और वंचित वर्ग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। वही धरना पर बैठे पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था की विफलता से त्रस्त है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

देवघर में 1.9 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक स्थान पर पहुंचकर जांच की, जहां से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी मिली। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामग्री में गांजा के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, नकद राशि और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद सामान को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानून कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

देवसार के नायब तहसीलदार पर जमीन कब्जा और अवैध बोरिंग के आरोप

Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर/ नायब तहसीलदार व उनके परिजनों पर लगे जमीन कब्जाने के आरोप, जबरन बोरिंग मशीन लेकर पहुंचे थे खेत में, पीड़ित की शिकायत पर जप्त हुई बोरिंग मशीन, बिना अनुमति के कर रही थी बोर खनन का कार्य, पीड़ित ने कोतवाली सहित कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत, सिंगरौली जिले के देवसर में पदस्थ है नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह. जिसका ऊपर राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी रहती है लेकिन अब उन्हीं के ऊपर अबैधानिक तरीके से जमीन पर कब्जा कर जबरन बोरिंग कराने के आरोप लगे हैं, जिसकी शिकायत होने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बोरिंग मशीन को जप्त कर मामला दर्ज किया है। फरियादी अरुण गुप्ता ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर बनिया कालोनी में स्थित जमीन पर विगत दिनों सिंगरौली जिले के देवसर में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह व उनके परिवार जनों द्वारा जबरन तार की फेंसिंग तोड़कर देवसर से बोरिंग मशीन लाकर बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई थी। कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुँची तो वहां पर बिना कलेक्टर की अनुमति के बोर खनन का कार्य किया जा रहा था जिसके बाद बोरिंग मशीन को जप्त कर थाने खड़ा कर पूरे मामले की विवेचना की जा रही है, वही फरियादी द्वारा आरोप लगाए हैं कि नायब तहसीलदार व उनके परिवार द्वारा जबरन जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जिससे शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित वरिष्ठ कार्यालय में की गई है. वही इस सबंध में नायब तहसीलदार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो Sका है।
0
0
Report
Advertisement

सुनारी मोहल्ला फायरिंग: प्रॉपर्टी विवाद में साजिश, मुख्य आरोपी फरार

Seoni, Madhya Pradesh:सुनारी मोहल्ला फायरिंग कांड का खुलासा, प्रॉपर्टी विवाद में रची गई थी साजिश सिवनी के सुनारी मोहल्ला में 12 जून की रात करीब 2:30 बजे हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि एक विवादित प्रॉपर्टी को खाली कराने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई थी。 पुलिस के अनुसार भोपाल से आए शूटर निखिल बाथम और गोलू अहिरवार को फायरिंग के लिए शूटर हायर किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अमन चौहान और गौरव दीखित के संपर्क में थे। अमन चौहान ने फायरिंग के लिए मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई थी。 जांच में पता चला कि विवादित प्रॉपर्टी में गौरव दिखित की पार्टनरशिप थी, जिस पर कृष्णा चौरसिया का कब्जा था। आरोपियों ने ऐसी साजिश रची कि फायरिंग के बाद कृष्णा चौरसिया पर हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज हो जाए और दबाव बनाकर प्रॉपर्टी खाली कराई जा सके। पुलिस ने मामले में निखिल बाथम, गोलू अहिरवार और अमन चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी गौरव दीखित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं。
0
0
Report

मंदसौर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति के खिलाफ केस दर्ज

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर जिले के पीपल्या मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जागारिया गाँव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका का नाम वर्षा चुंडावत है, और उनके पति संजय चुंडावत हैं। पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला उजागारिया गाँव, पीपल्या मंडी थाना क्षेत्र (जिला-मंदसौर) का है। घटना 15 जून को हुई है जब मृतका ने अपने घर में यह कदम उठाया। मृतका ने नए घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। मौत के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है कि क्या यह घरेलू कलह का परिणाम था या कोई अन्य कारण। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय चुंडावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि हमारे थाना क्षेत्र में ग्राम उजागारिया है। वहां हमें 15 तारीख को सूचना मिली कि संजय चुंडावत द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी, वर्षा द्वारा घर में फांसी लगा ली गई है, जिस पर मर्ग कायम किया गया है और जाँच जारी है। अभी प्रथम दृष्ट्या यह पता चला है कि पति-पत्नी का काफी समय से झगड़ा चल रहा था, तो संभवतः इस वजह से शायद आत्महत्या जैसा कदम उठाया महिला ने। अभी उसके हस्बैंड को हमने आरोपी बनाया है और विवेचना जारी है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड कृषि व्यापार मेले से किसानों की आय और उद्यमिता को नया मौका

Ranchi, Jharkhand:रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के दूसरे दिन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों तथा प्रदर्शकों से भी बातचीत की। निरीक्षण के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार कृषि को व्यापार से जोड़ने की दिशा में इस तरह की पहल की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई देते हुए कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि समाज के पहले वैज्ञानिक और पहले उद्यमी भी हैं। ऐसे में किसानों को व्यापार से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में यह मेला एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।वहीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार कृषि मेले को कृषि व्यापार मेले के रूप में आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें एक सफल उद्यमी और व्यापारी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि मेले में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ किसानों को मत्स्य पालन, पशुपालन, फार्म मैकेनाइजेशन सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे रहे हैं। साथ ही एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का भी अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी। बाइट: के राजू (झारखंड कांग्रेस प्रभारी) बाइट: शिल्पी नेहा तिर्की (कृषि मंत्री, झारखंड)
0
0
Report

बिजली कटौती और बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का विद्युत कार्यालय घेराव

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती तथा बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिफरा स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार और बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़े हुए बिजली बिलों ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार नहीं हुआ, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.
0
0
Report
Advertisement

हल्दीघाटी महोत्सव 2026 का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज शुरू, शोभायात्रा के साथ

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद जिले के हल्दीघाटी में तीन दिवसीय महोत्सव आज भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। खमनोर पंचायत समिति के अनुसार तीन दिवसीय महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। शुभारम्भ पर चेतक और वीर शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि दी गई, फिर जय हल्दीघाटी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, भजन संध्या, कवि सम्मेलन तथा पुरस्कार वितरण समारोह होंगे। 18 जून को भजन संध्या में लोक कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे, 19 जून को कवि सम्मेलन और समापन समारोह होगा। आयोजन स्थल अरण्य बाग, खमनोर (हल्दीघाटी) रहेगा।
0
0
Report

विदिशा के सरपंच पर नाबालिग बेटी अगवा कर बेचने का मामला, जांच की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा जिले की लटेरी तहसील से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोकणगढ़ गांव के एक परिवार ने गांव के सरपंच पर उनकी 17 वर्षीय बेटी को अगवा कर डेढ़ लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एडिशनल एसपी से शिकायत कर बेटी को सकुशल वापस दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीओ-1 : जानकारी के अनुसार कोकणगढ़ गांव निवासी परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव का सरपंच अपने साथ ले गया था। जब परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो आरोपी ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि सरपंच उनके तीन बच्चों को भी मामा के घर से अपने साथ ले आया और शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दीं। वीओ-2 : पीड़ित परिजनों का आरोप है कि सरपंच ने उन्हें धमकाते हुए पुलिस रिपोर्ट से अपना नाम हटाने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को भोपाल में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीओ-3 : न्याय की गुहार लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपते हुए बेटी और अन्य बच्चों को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाइट : पीड़ित, परिजन. बाइट : डॉ. प्रशांत चौबे, एडिशनल एसपी.
0
0
Report

हमीरपुर में डॉक्टर की कथित लापरवाही से युवती मौत, परिजन हंगामा

Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर- डॉक्टर की कथित लापरवाही से युवती की मौत, डॉक्टर पर गलत इलाज की वजह से युवती की मौत का आरोप, बुखार से पीड़ित होने पर कथित डॉक्टर के पास युवती को लेकर पहुंचे थे परिजन, परिजनों का आरोप डॉक्टर के इलाज के बाद बिगड़ी युवती की हालत, हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में हुई युवती की मौत, युवती की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के घर के बाहर शव रखकर हंगामा काटा, हंगामे की सूचना पर आरोपी डॉक्टर हुआ फरार, मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, बिंवार थाना कस्बे के उदयभान नगर के मुहल्ले का मामला।
0
0
Report
Advertisement

उर्स मेले में अवैध जुआ: उझारी के केंद्र पर कानून-व्यवस्था सवाल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में चल रहे हज़रत शेख दाऊद रहमतुल्लाह अलैहि के सालाना उर्स के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आस्था के इस केंद्र पर बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंच रहे हैं, लेकिन इसी बीच मेले परिसर में अवैध जुए के संचालन के दावे ने सनसनी फैला दी है। दावा किया जा रहा है कि मेले के भीतर खुलेआम चक्कर वाला जुआ और नंबरों का सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि यह पूरा खेल स्थानीय मेला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

महाराजगंज के राजनीतिक मायने: 2027 चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद की पहचान राजनैतिक ढांचे में अहम है. गोरखपुर मंडल से अलग होकर 1989 में जनपद बना महाराजगंज में लगभग 26 लाख की आबादी है. पांच विधानसभा क्षेत्र हैं; चार पर बीजेपी विधायक हैं और फरेंदा पर कांग्रेस का कब्जा है. महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार के सांसद पंकज चौधरी के कारण यह जिला अब राजनैतिक रूप से चर्चा में बना रहेगा. भारत-नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ होने के चलते यह जिला अपने आप में रोजगार, पर्यटन और भगवान बुद्ध के पावन धरा के रूप में जाना जाता है. 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में महाराजगंज जनपद के जनता के मन में चुनाव को लेकर क्या चल रहा है, केंद्र और राज्य सरकार ने यहाँ कितना विकास किया है, इस पर चर्चा करने के लिए ज़ी न्यूज यूपी उत्तराखंड के खास कार्यक्रम चाय पर चर्चा एक चाय की दुकान पर मौजूद है जहाँ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया रखी. वॉक थ्रू ऑन चाय पर चर्चा
0
0
Report

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में घर में सो रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

VKVikas KumarFollow9m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में घर में सो रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से के बाद इलाके में दहशत सी फैल गई है। मामला मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली के टोला पिपरहवा का है। जहां 22 वर्षीय मुकेश गुप्ता बीती रात करीब 11 बजे अपने परिजनों से मिलने के बाद सोने गया था। सुबह करीब 5 बजे जब उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो कमरे में मुकेश को खून से लथपथ हालत में देखकर चीख पड़ी। मां की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के ही रमेश, तिवारी और शुक्ला समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मुकेश का इन लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top