Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार

Sept 18, 2024 12:25:37
Mathura, Uttar Pradesh

मथुरा में जनपद मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान मथुरा की थाना जमुनापार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जमुनापार पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Mar 10, 2026 18:00:07
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 10, 2026 17:46:35
Gorakhpur, Uttar Pradesh:घंटाघर मार्केट में भीषण आग, कपड़े की दुकान से घर तक पहुंचीं लपटें,फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। गोरखपुर के भीड़भाड़ वाले घंटाघर मार्केट में मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के ऊपर बने घर तक पहुंच गई। आग की चपेट में घर के नीचे खड़ी एक कार भी आ गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का अभियान शुरू कर दिया। दरअसल यह पूरा मामला गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रायगंज इलाके का है, जहां “निषछठा ट्रेडर्स” नाम की कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। दुकान में रखे कपड़ों ने आग को और भड़का दिया और कुछ ही देर में लपटें दुकान के ऊपर बने घर तक पहुंच गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के नीचे खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक ने ग्राउंड फ्लोर पर दुकान और गोदाम बनाया हुआ है, जबकि फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में आग लगने के बाद परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। फायर कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं और पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 10, 2026 17:46:11
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो के लिए युवक ने ट्रेन के नीचे लेटकर बनाया स्टंट। कौशांबी में सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपने ऊपर से ट्रेन गुजरने का खौफनाक वीडियो बना लिया। यह खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर पटरी के बीचों-बीच लेट गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। युवक ट्रैक के बीच लेटा रहा और ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। हैरानी की बात यह है कि युवक ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। बाद में किसी ने इस वीडियो को डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि इस तरह का स्टंट बेहद खतरनाक है और जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू इलाके का है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 10, 2026 17:45:51
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report

PCPranay Chakraborty
Mar 10, 2026 17:45:38
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 10, 2026 17:45:30
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 10, 2026 17:45:23
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 10, 2026 17:30:31
Kishanganj, Bihar:राजसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। राजद को बहुमत के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है, और ऐसे में AIMIM के पांच विधायकों की भूमिका अहम हो गई है। AIMIM विधायक सरवर आलम ने राजद पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजद बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM को नेस्तनाबूद करने और बर्बाद करने के लिए उसके खिलाफ चुनाव लड़ रही थी, लेकिन नतीजा देखिए - राजद दूसरे को कब्र में सुलाने चले थे, खुद की कब्र घिस गई। सरवर आलम ने आगे साफ शब्दों में शर्त रखी - और कहा कि हम लोग राजद को राज्यसभा भेजने के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त ये है कि हमारे साथ राजद को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश-दुनिया को बताना होगा कि राज्यसभा जाने के लिए AIMIM का सपोर्ट राजद ने लिया। अगर राजद के लोग यह शर्त मानने को तैयार नहीं होंगे और अकड़ में रहेंगे, तो यहां भी फेंका जाएगा।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 10, 2026 17:20:04
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले में सरकारी छात्रावास और आवासीय विद्यालयों में शासन द्वारा बच्चों को दिए जाने वाली सुविधाओं का कितना पालन हो रहा है। बच्चों को यह सुविधा बराबर मिल रही है या नहीं। इन छात्रावासों के अधीक्षक क्या अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा रहे हैं। इन्हीं सब बातों को रखने के लिए हमने जिले के कुछ छात्रावासों का आकस्मिक दौरा किया और जानने की कोशिश की है कि क्या बच्चे इन छात्रावास में रहकर खुश हैं या अभी भी जरूरी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। हमने देखा कि इन बच्चों को जो खाना खिलाया जा रहा है वह कितना हाइजीनिक है और बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए शासन ने जो व्यवस्था दी है उसका पालन पूरी तरह किया जा रहा है या नहीं। वी ओ, खंडवा जिले में 124 छात्रावास और आवासीय विद्यालय हैं जहां अनुसूचित जाति, जनजाति, विमुक्त और पिछड़ा वर्ग के बच्चे अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई करते हैं। शासन की ओर से इन्हें रहने, खाने, सोने स्कूली ड्रेस शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। हमने खंडवा जिले के छोटे जनजाति बच्चों के आवासीय छात्रावास और बड़े बच्चों के सीनियर छात्रावासों का औचक दौरा किया और पाया कि छोटी-मोटी कमियों को छोड़ दें तो दोनों ही छात्रावास में बच्चों को रहने, खाने, पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल वातावरण दिया जा रहा है। क्योंकि जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह खंडवा जिले से ही है इसलिए अक्सर वह छात्रावासों का दौरा करते हैं यही कारण है कि अधिकारी भी लगातार इन छात्रावासों की मॉनिटरिंग करते हैं इसीलिए यहां औसत से बेहतर वातावरण देखने को मिला। हालांकि इनमें कुछ कमियां भी दिखाई जैसे कमरों में लाइट की कमी, पुरानी चादरें और कंबल, कुछ जगह छात्रावास की बिल्डिंग कमजोर थी इन कर्मियों के लिए भी शासन स्तर से सप्लाई का इंतजार है जिन्हें दूर किया जाना बाकी है। बाइट, संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 10, 2026 17:18:59
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंकने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस से कटकर रेलवे पुलिया के पास एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान और जांच में जुटी ही थीं कि इसी दौरान गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिली। रात करीब आठ बजे गांव के पास स्थित कुएं में पांच साल और तीन माह के दो बच्चों के शव तैरते मिले। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए। प्रारंभिक आशंका है कि महिला ने पहले बच्चों को कुएं में फेंका और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 10, 2026 17:18:37
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के शासकीय छात्रावासों में बच्चों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मेनू के पालन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इन्हीं शिकायतों की हकीकत जानने के लिए जी मीडिया की टीम पहुंची मुरैना के अलग-अलग शासकीय छात्रावासों में… जहां किया गया ग्राउंड रियलिटी टेस्ट। इस पड़ताल में कुछ तस्वीरें संतोषजनक दिखीं… तो वहीं कुछ जगहों पर व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती नजर आई। वीओ-1: मुरैना के शासकीय छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को सरकार की ओर से तय मेनू के अनुसार भोजन और बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया जाता है। इन्हीं दावों की सच्चाई जानने के लिए जी मीडिया की टीम अचानक छात्रावासों में पहुंची और खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 वीओ-2: जांच के दौरान कुछ छात्रावासों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। रसोई घर भी व्यवस्थित दिखाई दिए और छात्रों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से खाना दिया जाता है। लेकिन कई छात्रावासों में हालात इतने अच्छे नहीं दिखे。 वीओ-3: कुछ छात्रावासों में छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। कई बार रोटी और सब्जी की गुणवत्ता भी खराब रहती है, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि कई दिनों तक एक ही तरह का खाना मिल जाता है और कभी-कभी खाना ठीक से पका हुआ भी नहीं होता。 वीओ-4: जी मीडिया की इस ग्राउंड रिपोर्टिंग में छात्रावासों की तस्वीरें दो तरह की सामने आईं… कहीं व्यवस्थाएं ठीक-ठाक दिखीं तो कहीं लापरवाही साफ नजर आई। ऐसे में सवाल यह है कि जब सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए सुविधाएं दे रही है, तो फिर कुछ छात्रावासों में मेनू और गुणवत्ता के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? फिलहाल जरूरत इस बात की है कि जिम्मेदार अधिकारी इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार बेहतर और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके.
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 17:18:21
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top