icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमीनी विवाद के चलते गोंडा में चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायत्री पुरम में कल जमीनी विवाद और आपसी सुलह समझौते को लेकर के फय्याज अहमद और उनकी पत्नी साबरीन के साथ नियाज, मुहम्मद अहमद, मेराज और मोहम्मद यार द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों गुटों के बीच आपस में हो रहे मारपीट, वाद विवाद और गाली गलौज का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुट एक दूसरे को पकड़कर मारपीट करते दिख रहे हैं। इस मारपीट के दौरान फय्याज अहमद बेहोश हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए परिजनों द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज ना ले जाकर के गोंडा नगर कोतवाली ई-रिक्शा बुक करवा कर के लेकर पहुंच गए थे। वहां पर पुलिस को इस पूरे घटना को लेकर की जानकारी दी है और इन चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर के कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली फिलहाल वायरल वीडियो और दी गई तहरीर के आधार पर जांच करके पूरे मामले को लेकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में ओलावृष्टि से सेब-आडू सहित फसलों को नुकसान, किसान मुआवजे की मांग

Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की वजह से सेव की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है जिसको लेकर किसानों ने चिंता जाहिर की है उत्तरकाशी के किसानों का कहना है कि इससे सेब पुलम आडू जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है उनका कहना है कि सरकार को इसका मुआयना करके उनको मुआवजा देना चाहिए । उनके कहना है कि जो फसल बीमा की कंपनियां है वह दोहरा रवैया अपना रही है। ऐसे में सरकार को उनके ऊपर भी नजर रखना चाहिए। फिलहाल जिस तरह से बारिश और ओलावृष्टि हुई है इसे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि से सेब जैसी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बाइट कुलदीप कुमार कृषक सेब नोट किसान की बाइट कैमरे से है और ओलावृष्टि का विजुअल व्हाट्सएप से
0
0
Report

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियाँ तेज, सीएम धामी सहित नेता शामिल

Noida, Uttar Pradesh:6 अप्रैल को भाजपा अपना पार्टी के स्थापना दिवस मनाने जा रही है जिसके लिए तैयारी चल रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि पार्टी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आपको बता दें कि पार्टी प्रदेश के जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन करेगी बाइट कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
0
0
Report
Advertisement

जशपुर में रिलीज खौफ – The Digital War, साइबर ठगी से बचाव पर केंद्रित

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई शॉर्ट फिल्म “खौफ – The Digital War” जशपुर में रिलीज हुई।इस फिल्म का निर्देशन और अभिनय रायगढ़ एसएसपी और आईपीएस शशिमोहन सिंह ने किया है। फिल्म का प्रदर्शन जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और डीजीपी अरुणदेव गौतम उपस्थित रहे।फिल्म की खास बात यह है कि इसमें जशपुर, रायपुर, दुर्ग और कोरबा के कलाकारों ने मिलकर काम किया है।डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठги के मामलों को देखते हुए इस फिल्म के माध्यम से आम लोगों को सतर्क रहने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया है।इस फिल्म से लोगों को उम्मीद है कि फिल्म लोगों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। बाईट 1- कौशल्या साय (सीएम की धर्मपत्नी)。 बाईट 2- अरुणदेव गौतम (डीजीपी)。 बाईट 3- शशिमोहन सिंह (एसएसपी रायगढ़)।
0
0
Report

आजमगढ़ में मुठभेड़: आरोपी घायल, हथियार बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसके कब्जे से देशी तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, सफेद धातु की बिछिया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी पर आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में पड़ोसी इरफान ने विवाद के दौरान मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कल 4 अप्रैल को मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसे हत्या धारा में परिवर्तित किया गया। 3 अप्रैल 2026 की रात मोहम्मद हस्सान अपने साथी इरफान के साथ घर के सामने बैठकर बात कर रहे थे; कहासुनी के बाद दोनों के बीच हिंसक झगड़ा शुरू हुआ। आरोपी ने चाकू से हमला किया और गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग गया। भोर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने उसे रोका, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसका बायां पैर घायल हुआ और उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से देशी तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल फोन, सफेद धातु की बिछिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि विवाद के चलते उसने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

सतना के कोलगवां में पुराने विवाद के चलते निर्माणाधीन प्लॉट पर हमला, दंपति घायल

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। निर्माणाधीन प्लॉट पर पहुंचे राजेश गुप्ता और उनके आधा दर्जन साथियों ने राजकुमार गुप्ता के परिवार पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता और नौकर दिलराज बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से दंपति की गंभीर हालत देख उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है。
0
0
Report

एशिया की सबसे बड़ी दाना मंडी खंना में खरीद ठप्प, किसान आंदोलित

Khanna, Punjab:ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਆਮਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਪਰ ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਫਸਲ ਤਾਂ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰ ਬੋਲੀ ਨਾ ਲੱਗਣ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਵੱਡੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸਨ, ਪਰ ਹੜਤਾਲ ਕਾਰਨ ਨਾ ਤਾਂ ਖਰੀਦ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਭੁਗਤਾਨ ਦੀ ਕੋਈ ਸਪਸ਼ਟਤਾ ਹੈ। ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਖੰਨਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਗਰਾਊਂਡ ਰਿਆਲਿਟੀ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਸਾਫ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਢੇਰੀਆਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਪਰ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਠੱਪ ਪਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਆੜ੍ਹਤੀ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ‘ਤੇ ਅੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਮਸਲੇ ਦੇ ਹੱਲ ਦੀ ਉਡੀਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੇ ਜਲਦ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਾ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਹਾਲਾਤ ਹੋਰ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ。
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर,ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवक को रौंदा,एक की मौत।

Madhubani, Bihar:ACCIDENT,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत एक कि हालत गंभीर।घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौर चौक के पास की है। हादसे में मौत से मचा कोहराम,अंधेरे का फायदा उठा ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान लौठवा गांव निवासी रूपेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपेश यादव बासोपट्टी के ईंट भट्ठा से पैसे जमा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर नेजोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बासोपट्टी में भर्ती कराया गया, जहां से मधुबनी रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छनबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report

अमरौहा में शादी के दौरान दबंगों ने फायरिंग से दहशत मचा दी

Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद में एक भाई को अपनी बहनों की शादी में बवाल करने वाले दबंग युवकों को रोकना पड़ा भारी, छह दबंग युवकों ने पीड़ित भाई के घर पहुंचकर की फायरिंग और मारपीट अमरोहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के कासमपुर मेव गांव के रहने वाले शबाबुल की दो बहनों की शादी अमरोहा के एक बैंकट हॉल में बीती 4 अप्रैल को थी, जहां सानिब, समीर, शाहरukh, अरशद, साहिल और अरबाज पहुंच गए जहां पर उन्होंने शादी सामानों मौजूद लोगों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी इसका विरोध शबाबुल ने किया और सभी दबंग युवकों को बहुत शादी समारोह से बाहर जाने के लिए कह दिया, इसी बात से नाराज सभी 6 दबंग युवकों ने उसी रात को पीड़ित शबाबुल के घर पर धाबा बोल दिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस हमले में सुएव और मुस्तकीम घायल हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
0
0
Report

मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत

Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत एक कि हालत गंभीर। घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौर चौक के पास की है। हादसे में मौत से मचा कोहराम, अंधेरे का फायदा उठा ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान लौठवा गांव निवासी रूपेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपेश यादव बासोपट्टी के ईंट भट्ठा से पैसे जमा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बासोपट्टी में भर्ती कराया गया, जहां से मधुबनी रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top