Jhansi - लोडिंग गाड़ी में सामान ढ़ोने की जगह ढोये जा रहे लोग
झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहे से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां लोडिंग गाड़ी से सामान को ढोया जाता है, लेकिन चालक सवारियां भरकर ले जा रहे हैं। यह वाक्या जेल चौराहे का है, जहां हमेशा यातायात विभाग के सिपाही मौजूद रहते हैं। बावजूद इसके, लोडिंग गाड़ी में 15 से ज्यादा लोग बैठकर फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। यह देखकर लग रहा है कि किसी को लोगों की जान की परवाह ही नहीं है। न ही यातायात नियम का डर है। झांसी में बेधड़क चालक चार पैसा कमाने के लिए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं और लोडिंग गाड़ी में लोगों को भूसे की तरह बैठाकर सड़क पर गाड़ी चलाते नजर आते हैं। यह खतरनाक है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|