Jhansi - संघर्ष सेवा समिति द्वारा आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन में उमड़ा जन सैलाब
Jhansi, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार से पूरा देश आहत है, जहां आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछ कर उन पर गोलियां बरसाई. इस नरसंहार के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं. इसी क्रम में संघर्ष सेवा समिति अपने सैकड़ों सदस्यों के साथ आतंकवाद का पुतला फूंक कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा. यह विरोध प्रदर्शन संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय सम टावर झोंकन बाग से शुरू हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में लोग आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए जनपद के मुख्य इलाइट चौराहे पर पहुंचे, जहां आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश जताया एवं पहलगाम नरसंहार में दिवंगत भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
