Jhansi - मेडिकल कॉलेज के बाहर हुई मारपीट, घायल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
झांसी मेडिकल कॉलेज के सामने बीते दिनों चार पहिया गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल पक्ष पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित घायल ने आरोपी पक्ष के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज तीन चार्जशीटेड मुकदमों की सूची जारी करते हुए पुलिस अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी पक्ष अपराधी है, इनसे जान का खतरा हुआ है, इनकी गिरफ्तारी की जाए। मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती शिवाजी नगर निवासी अजय पाल सिंह ने पुलिस अफसरों से शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि उसका रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज गेट नंबर दो के सामने गली के अंदर स्थित अस्पताल में भर्ती था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|