
Jhansi - डॉक्टर अवधेश ने संघर्ष सेवा समिति के कार्यों की सराहना की
झाँसी संघर्ष सेवा समिति के कार्यों को देखते हुए लगातार लोग कार्यालय आकर संघर्ष सेवा समिति के कार्यों का अवलोकन करते हैं। जिससे संगठन का विस्तार तो होता ही है साथ ही असहायों और पीड़ितों की सहायता करने में भी सहयोग प्राप्त होता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन हुआ. जहां डॉक्टर संदीप ने तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं शॉल पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से बातचीत की साथ ही संघर्ष सेवा समिति का कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|