icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273164

महराजगंज में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और इलाज के दौरान मौत के बाद सपा का कैंडल मार्च

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की मांग उठाई। आपको बता दे कि चौक थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में बीते दिनों छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना को लेकर आक्रोशित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और सरकार से कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
Pinewz
273164

महराजगंज में SSB कमांडेंट ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल विवाह के प्रति किए जागरूक

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर बच्चों को अपराध और सामाजिक कुरीतियों से बचाने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने जागरूकता अभियान चलाया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ स्थित केनफाउंट एकेडमी में 66वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। वी/ओ— कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से कमांडेंट का बुके देकर स्वागत किया गया। कमांडेंट जगदीश प्रसाद ने बच्चों को बताया कि किस तरह नौकरी का लालच और झांसा देकर महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को देने की अपील की। वहीं 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराने को अपराध बताते हुए शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ बच्चों को लीडरशिप के गुण भी बताए गए। बाइट- जगदीश प्रसाद, कमांडेंट, 66वीं वाहिनी SSB बाइट- श्रेया, छात्रा वी/ओ— कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Pinewz
282006
AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow16 Nov 2026, 05:12 am

महाराजगंज घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, नौतनवा विधायक ने पेश की मानवता की मिसाल

Agra, Uttar Pradesh:महराजगंज में घने कोहरे के चलते सड़क हादसा हो गया । जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र में महाव नाले से सटे छठ घाट के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं । हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए । इसी दौरान छठ घाट से लौट रहे नौतनवा के बीजेपी समर्थित विधायक ऋषि त्रिपाठी की नजर घायलों पर पड़ी । विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया । दरअसल परसामलिक थाना क्षेत्र में महाव नाले के पास सुबह घना कोहरा छाया हुआ था । छठ घाट से करीब 100 कदम की दूरी पर दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए और सड़क पर ही गिर गए । इसी दौरान छठ घाट से लौट रहे नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी वहां से गुजर रहे थे । सड़क पर घायलों को देखकर विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई । इसके बाद उन्होंने बिना देर किए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की । फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है राहत की बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
273164
AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow15 Nov 2026, 10:47 am

महाराजगंज छठ पर्व पर स्थानीय लोक कलाकार ने सुनाई छठी मईया की पारंपरिक गीत

Nautanwa, Uttar Pradesh:लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देखते ही बन रही है महराजगंज जिले के के नौतनवा स्थित राम मनोहर लोहिया छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है । आज महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी । राम मनोहर लोहिया छठ घाट पर छठी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई है और पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है । छठ महापर्व हो और छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज न सुनाई दे, ऐसा भला कैसे हो सकता है दरअसल, छठ के गीतों में आस्था है, परंपरा है और हमारी लोक संस्कृति की अनमोल विरासत भी है । इसी लोक परंपरा को अपनी सुरीली आवाज से जीवंत कर रहे हैं स्थानीय लोक कलाकार राज वर्मा जो हर साल छठ महापर्व के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करते हैं । ज़ी मीडिया से खास बातचीत में स्थानीय लोक कलाकार राज वर्मा ने सबसे पहले उन्होंने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी का मशहूर छठ गीत 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...' सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया । इसके बाद उन्होंने नौतनवा और छठी मैया की महिमा पर आधारित भोजपुरी लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी उनकी सुरीली आवाज और पारंपरिक धुन ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वन 2 वन विथ लोकगीत कलाकार ऑन छठ पर्व
0
0
Report
Pinewz
273164
AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow14 Nov 2026, 06:25 am

छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Nautanwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। संबंधित विभागों को छठ घाटों पर साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते दुरुस्त करने, पर्याप्त रोशनी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन घाटों पर पानी अधिक गहरा है वहां बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित दायरे में रहकर पूजा-अर्चना कर सकें। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और उनके सामानों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी के साथ सादे कपड़ों में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। वन 2 वन विथ एएसपी ऑन छठ पर्व
0
0
Report
Advertisement
Back to top