Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई-लखनऊ मार्ग में रोडवेज बस पलटी, बड़ा हादसा टला

Sept 10, 2024 14:49:50
Hardoi, Uttar Pradesh

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना थाना क्षेत्र के पेप्सिको के पास एक रोडवेज बस खाई में बिजली पोल से टकराकर पलट गई। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। एचटी लाइन के पोल से टकराने से बिजली ट्रिप हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची, लेकिन किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 07:17:34
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल ,​तमिलनाडु ,​असम,​केरल और​ पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी में भी जिन राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है उन राज्यों में प्रचार प्रसार करने के लिये जाएंगे। जिसको लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी में जिस तरह से उत्तराखंड में विकास कर रहे हैं । उसे मॉडल की मांग दूसरे राज्य में बढ़ रही है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दूसरे राज्य में जाकर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रचार करेंगे। बाइट कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 27, 2026 07:17:20
Noida, Uttar Pradesh:जिला- भीलवाड़ा लोकेशन- गुलाबपुरा गुलाबपुरा, बनेड़ा गुलाबपुरा मार्ग पर आगूचा टोल कर्मियों ने एडवोकेट से की मारपीट, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाने में किया देर रात प्रदर्शन, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार, बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर सोपा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन। न्यायालय के अधिवक्ता रामकुंवार प्रजापत और उनके परिवार के साथ बनेड़ा गुलाबपुरा अगुचा टोल पर हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में स्थानीय अभिभाषक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। क्या है पूरा मामला? ज्ञापन के अनुसार, घटना 25 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच की है। अधिवक्ता रामकुंवार प्रजापत अपने परिवार के साथ अगुचा टोल से गुजर रहे थे। आरोप है कि टोल कर्मियों ने अधिवक्ता होने की पहचान बताने के बावजूद उनके पेशे को लेकर अपशब्द कहे और परिवार की महिलाओं व बच्चियों के साथ भी मारपीट व अश्लील हरकतें कीं। देर रात थाने में एकत्रित हुए अधिवक्तागण, ​पुलिस कार्यवाही में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 5 को धारा 151 के तहत पेश किया गया। हालांकि, अभिभाषक संघ का कहना है कि घटना के 3-4 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सोपा। अधिवक्ताओं की मुख्य मांगें: फरार मुख्य आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए। टोल मालिक और टोल मैनेजर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने के तहत सख्त कार्यवाही हो। राज्य में लंबित पड़े 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। अधिभाषक संघ, गुलाबपुरा के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा और सचिव पीयूष खण्डेलवाल के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों ने हस्ताक्षर कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो संघ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 07:14:51
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले के तहसील इटवा अंतर्गत संचालित गैस एजेंसी कठेला गर्वी पर सैकड़ो उपभोक्ता गैस के लिए रात 2 :00 AM से अपनी बॉटल के साथ लाइन लगाना शुरू कर देते है जिसकी संख्या धीरे धीरे सैकड़ो की हो जाती है! गौरडीह निवासी राम शंकर ने बताया पिछले कई दिनों से सिलेंडर बुक कर लिया गया है लेकिन अभी तक बॉटला नही मिल पाया उपस्थिति उपभोक्ताओ ने कहाँ किसी का 10-15 दिन हो गए बुकिंग के लेकिन नही मिल पा रही कुछ का कहना है कि गाड़ी आती है तो 50-60 लोगों को देकर गैस खत्म होनी की हवाला देकर अगले दिन बुलाया जाता है अगले दिन भी नही मिलती है और इस प्रकार 15 दिन से लोग लाइन मे लगे है बॉटल लेकर आते फिर लें जाते फिर आते यह एक सिलसिला बन गया है! लाइन मे लगे दर्जनों महिलाओ ने कहाँ मेरे पति बाहर है किसी के मुंबई पंजाब गुजरात महराष्ट्र आदि रोजी रोटी के लिए गए अब मजबूरी मे हमें रात को गैस लेने के लिए लाइन मे लगना पड़ रहा है! इतना ही नही महिलाओ ने सरकार को कोषते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हम महिलाओ के सम्मान के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर ग्राहक बना ली गैस पर खाना बनाने का आदी कर दी और उज्वला योजना हमारे उज्वल के लिए लिए लाई गयी जो आज उज्वला नही रात मे गैस के लिए लाइन मे लगने की योजना बन गयी है! वही स्थानीय प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने कहाँ अधिकारी आते है देखकर चले जाते है कोई सुविधा नही मिल पा रही है काला बाजारी हो रही है या कराई जा रही है वही थाना कठेला पुलिस के साथ झड़प मे हो जाते है पुलीसिया रोब देखने को मिलता है ऎसा लगता पुलिस जनता के लिए नही बल्कि इन मालिकों के लिए काम करती है! जिलाधिकारी द्वारा सोशल मिडिया पर जानकारी दी जाती है गैस की कोई कमी नही न यदि कमी नही है तो हम सबको पिछले 15 दिनों से लाइन मे महिला पुरुष को क्यों खड़ा किया जा रहा है या सरकार के इशारे पर जनता को परेशान किया जा रहा है उपभोक्ताओं ने यह भी कहाँ कि यदि गैस आज नही मिला तो सड़क पर उतर कर जाम किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी!
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 27, 2026 07:05:16
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है. चुनाव आयोग के एक बड़े अधिकारी ने कोलकाता में बताया कि अब तक कुल 76 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं. यह आंकड़ा दो हिस्सों के ज़रिए समझ सकते हैं. पहले SIR यानी मतदाता सूची जांच के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए.\n\nइससे राज्य के कुल वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गए. अब जो नाम “अंडर एडजुडिकेशन” यानी न्यायिक जांच में थे. उनमें से 32 लाख मामले निपटाए गए हैं. इनमें से 40 फीसदी यानी करीब 13 लाख नाम और हटाए जा रहे हैं. दोनों मिलाकर कुल 76 लाख के करीब नाम लिस्ट से बाहर हो चुके हैं.\n\nअभी भी 28 लाख मामले बाकी हैं. राज्य में 705 न्यायिक अधिकारी इन मामलों को निपटाने में लगे हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की. जिसमें 10 लाख नाम अपलोड किए गए. लेकिन आयोग ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने हटाए गए जिस पर कई लोगों ने नाराजगी जताई.\n\nअगली लिस्ट हर शुक्रवार को जारी होगी. यानी अगली लिस्ट एक दिन बाद आएगी. 29 लाख मामले हटाए गए थे लेकिन उनमें से सिर्फ एक तिहाई ही पहली लिस्ट में आ सके. वजह न्यायिक अधिकारियों की ई-साइन यानी डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी. बाकी नाम धीरे-धीरे जारी किए जाएंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की है कि उन्हें हर रोज सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की इजाजत दी जाए. लेकिन कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 27 मार्च के बाद होगी. 76 लाख नाम हटना यह बहुत बड़ा आंकड़ा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इसे लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. विपक्ष का आरोप है कि यह एक खास समुदाय के वोट काटने की कोशिश है. चुनाव आयोग का कहना है कि मृत, पलायन किए, डुप्लीकेट और न मिलने वाले लोगों के नाम हटाए गए हैं.
437
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 27, 2026 07:04:57
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग 50 हजार का बिजली बिल न चुकाने पर किसान का ट्रैक्टर जब्त गनमैन के साथ पहुँची बिजली विभाग की टीम, 5 मिनट में ट्रैक्टर ले गयी वसूली अभियान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल सीहोर जिले में बिजली बिल वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की टीम गनमैन के साथ रलावती गाँव पहुँची और बकाया बिल न जमा होने पर किसान का ट्रैक्टर जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि किसान कुंवर सिंह पर करीब 50 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। जानकारी के अनुसार 6–7 लोगों की टीम अचानक किसान के घर पहुँची और महज़ पाँच मिनट के भीतर ट्रैक्टर लेकर रवाना हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डर और नाराज़गी दोनों देखी जा रही है। बिजली विभाग के डीई संजीव सिंह ने बताया कि किसान को पहले नोटिस दिया गया था, इसके बाद नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। बाइट- संजीव सिंह डीई विद्युत वितरण कंपनी सीहोर
289
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 27, 2026 07:04:37
Chittorgarh, Rajasthan:विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी रामनवमी पर्व की बधाई.. रामनवमी पर्व की बधाई देकर पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज.. कहा- देशवासियों को रामनवमी पर्व की बधाई.. सभी की रामनवमी का पर्व मनाना चाहिए.. खासकर रामनवमी की पूजा कांग्रेस को करनी चाहिए.. क्योंकि कांग्रेस का सफाया हो रहा है.. प्रभु राम को काल्पनिक ना मानकर रामनवमी मनाए कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जेलों में 285 कैदियों की मौत का मामला.. NHRC ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस. मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के तंज पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- सरकार की आँखें खुली है, कान से भी जोर से सुन रहे है.. तभी छत्तीसगढ़ प्रदेश चल रहा है.. कई अपराधी जेल में है, जितना उनको जीवन दिया है उतना अपराधी जिएगा.. यह एक प्रक्रिया है हमको इसके खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है.. जो जेल में है और जेल से बाहर है उन्हें लंबी उम्र भगवान दे.. शासन के स्तर पर काम कर रही है.. जो भी काम में गड़बड़ी करेगा उसे साय सरकार नहीं छोड़ेगी..
393
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 07:04:10
215
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 27, 2026 07:03:45
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के चिकलाना गांव में चैत्र नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाने वाला दशहरा अपनी अनोखी परंपरा के लिए वैसे ही खास पहचान रखता है। लेकीन इस बार यही इस गाव के लिए बेहद ख़ास हैं क्यों की इस वर्ष जनवरी माह में करीदो की एमडी फ़ेक्ट्री का भंडाफोड़ पूलिस ने किया हैं और इसे लंका का दहन के रूप बुराई ओर सच्चाई की वास्तविक जीत के रूप में देखा जा रहा हैं इस गाव में इस दशहरा में रावण का दहन नहीं किया जाता, बल्कि उसकी नाक काटकर बुराई के अंत का संदेश दिया जाता है। इस बार यह परंपरा और भी खास है, क्योंकि इसी गांव में हाल ही में जनवरी माह में एमडी ड्रग फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ था। इस मामले में कई आरोपी सामने आए और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीण इसे बुराई की लंका के दहन के रूप में देख रहे हैं, जिससे इस बार का दशहरा और भी अर्थपूर्ण बन गया है।
348
comment0
Report
Mar 27, 2026 07:03:44
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़, थाना जनकपुरी पुलिस ने लूट के मामले में वांछित आरोपी हरदयाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, नकदी और जेवरात के साथ बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस के मुताबिक आरोपी पर एनडीपीएस और लूट जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
199
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Mar 27, 2026 07:03:23
Amritsar, Punjab:ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਡਿਪਟੀ ਮੈਨੇਜਰ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦੇਣ ਲਈ。 ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ Sukhbir Singh Badal ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਅਫਸਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਕਾਰਨ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਆਪਣੇ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਸਰਕਾਰ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਕੁਝ ਵੀ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ Laljit Singh Bhullar ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਪੀ.ਏ. ਅਜੇ ਤੱਕ ਫਰਾਰ ਹਨ, ਪੁਲਿਸ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਫੜ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਵੀ.ਆਈ.ਪੀ. ਟ੍ਰੀਟਮੈਂਟ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ—ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਏਸੀ ਲੱਗਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰ ਤੋਂ ਖਾਣਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਉਸ ਤੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਅਤੇ ਸਿਰਫ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਇਕੱਲਾ ਬਿਠਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੀਬੀਆਈ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。 ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ Amrinder Singh Raja Warring ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਹੈਰਾਨ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੰਸਦਾਂ ਨੇ ਚਿੱਠੀ ਲਿਖੀ ਸੀ, ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ Bhagwant Mann ਨੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੂੰ ਚਿੱਠੀ ਨਾ ਲਿਖੀਂ, ਕਿਉਂਕਿ ਤੇਰੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਉਹ ਉਸਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮਾਮਲੇ ਖੋਲ੍ਹ ਦੇਣਗੇ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਘਬਰਾਉਂਦਾ ਹੈ。
347
comment0
Report
Advertisement
Back to top