Hardoi - दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, एक घायल
जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरदोई-पिहानी रोड पर पोखरी तिहारी के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। लखीमपुर खीरी जिले के पसिगंवा थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी दिलीप अपने चचेरे भाई विकास और दोस्त शिवम वर्मा के साथ बाइक से पिहानी गया था। देर रात लौटते समय पोखरी तिहारी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|