icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में महावीर स्वामी 2625वें जन्म कल्याणक समारोह, 1008 दीपों की आरती

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर सहारनपुर के जैन बाग स्थित प्राचीन जैन मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन मंगल बेला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलाभिषेक से हुई, जिसमें विश्व शांति की कामना की गई। इसके बाद 1008 दीपों से भव्य आरती की गई, जिससे पूरा परिसर “जय महावीर” के जयघोष से गूंज उठा। कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर से निकली शोभायात्रा पारंपरिक ध्वज-पताकाओं, बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के साथ जैन बाग मंदिर पहुँची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जबकि महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्तिभाव से नृत्य करते हुए शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय सिंह ने महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया और उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन में जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे वातावरण में आस्था, शांति और एकता का संदेश प्रसारित हुआ। बाईट राजेश जैन, जैन समाज अध्यक्ष बाईट राकेश जैन पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा
0
0
Report
Advertisement

​सिकन्दराराऊ का मान बढ़ाया: वकील के बेटे अनुपम यादव ने पहले ही प्रयास में पाई पीसीएस में सफलता

Mohammad RajaMohammad RajaFollow8m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकन्दराराऊ के होनहार लाल अनुपम यादव ने अपने पहले ही प्रयास में UP PCS परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।उन्होंने ​ तहसील स्तर पर टॉप किया और दयालबाग संस्थान (आगरा) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से पढ़ाई पूरी की।अनुपम ​प्रख्यात अधिवक्ता बृजेश यादव के पुत्र हैं।​अनुपम का कहना है कि उनका सपना समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। पीसीएस अधिकारी बनने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य UPSC पास कर देश की सेवा करना है। ​"अनुपम की सफलता ने साबित कर दिया कि यदि इरादे नेक हों, तो गाँव की पगडंडियों से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है।" ​इस उपलब्धि से उनके गाँव नावली लालपुर और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी यह जीत क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
0
0
Report

यात्री का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित लौटाया गया

Unnao, Uttar Pradesh:उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय उदाहरण पेश किया गया है। गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक–अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक (CIT/PYGS) श्री अशोक कुमार ने ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस दिलाया। प्रयागराज जंक्शन से अयोध्या कैंट के बीच टिकट चेकिंग के दौरान कोच B-1 की बर्थ संख्या 29 पर एक लावारिस बैग मिला। जांच में बैग के अंदर एक एप्पल कंपनी का लैपटॉप, सोने-चांदी के आभूषण और ₹24,000 नकद पाए गए। हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि उक्त बर्थ पर आरक्षण लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ तक था। इसके बाद उपलब्ध विवरण के आधार पर संबंधित यात्री श्री नीरज ओमप्रकाश से संपर्क किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि यह सामान उनका ही है, जो गलती से ट्रेन में छूट गया था। श्री अशोक कुमार ने पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ सामान को सुरक्षित रखा और अयोध्या कैंट स्टेशन पर आरपीएफ कार्यालय में इंस्पेक्टर की मौजूदगी में यात्री को सौंप दिया। उत्तर रेलवे ने इस सराहनीय कार्य के लिए श्री अशोक कुमार की प्रशंसा की है। उनका यह कार्य रेलवे कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
0
0
Report

नीमकथाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:नीमकथाना में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 2.02 ग्राम स्मैक, 483 ग्राम गांजा व 3 लीटर हथकड शराब एवं 1398600 रूपये नकद किए जब्त। मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। सदर थानाधिकारी राजेश डूडी के नेतृत्व में कोतवाली थाना अधिकारी, पाटन व जिला स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई। DST हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल सुभाष की रही विशेष भूमिका। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 2.02 ग्राम स्मैक, 483 ग्राम गांजा व 3 लीटर हथकड शराब एवं 1398600 रूपये नकद जब्त किये। यह कार्रवाई नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी के नेतृत्व में कोतवाली थाना अधिकारी, पाटन व जिला स्पेशल टीम के साथ सयुंक्त रूप से की। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना हाजा क्षेत्राधिकार ग्राम डुमोली जोहडा, डेहराजोहडी व गुहाला में कार्यवाही करते हुए डुनोली जोहडा में कार्यवाही करते हुए आरोपिया लक्ष्मी देवी के कब्जे से 89 ग्राम गांजा व 638600 रूपये जप्त किया इसके साथ ही डेहरा जोहडी में कार्यवाही करते हुए आरोपी विकास सांसी के कब्जे से 394 ग्राम गांजा व 01 लीटर हथकड शराब 47000 रूप्ये नकद जप्त किया व ग्राम गुहाला में आरोपी मुकेश सांसी के कब्जे से 2.02 ग्राम स्मैक व 02 लीटर हथकड शराब एवं 713000 रूपये जप्त किया इस दौरान कुल 2.02 ग्राम स्मैक, 483 ग्राम गांजा व 3 लीटर हथकड शराब एवं 1398600 रूपये नकद जब्त किये गये। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्सैक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बूंदी में 32वीं रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद का भव्य समापन, विजेताओं को मिला ट्रॉफी

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में 32वीं रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन एंकर।बूंदी पुलिस लाईन परेड ग्राउंड, बूंदी में आयोजित 32वीं अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साह और गरिमा के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कोटा रेंज के विभिन्न जिलों से आए पुलिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज राजेन्द्र प्रसाद गोयल (IPS) रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग, बैडमिंटन (एकल व युगल) और फुटबॉल सहित विभिन्न स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर खेल ध्वज कोटा सिटी के पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में बूंदी टीम का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, जिला वन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में पुलिस कार्मिक मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
0
0
Report

साहिबगंज में 7 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन, बाइक रैली से जागरूकता का संदेश

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज मे 7 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर आज चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। भगवा ध्वज से सुसज्जित यह बाइक रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई स्थानीय सूर्य देव घाट स्थित मंदिर प्रांगण में पहुंचा जहाँ आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि सकल हिंदू समाज के द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन द्वारा समाज में जागृति लाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण का सशक्त माध्यम है। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है, समाज को संगठित करता है और आने वाली पीढ़ी को संस्कार और दिशा देता है। आइए, हम सब मिलकर एकजुट, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। 7 अप्रैल को गंगा तट मे होने वाले इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अयोध्या से हनुमानगढ़ी के प्रमुख राजू दास जी महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूर्य देव मंदिर सेवा समिति के संजय यादव लोकनाथ चौधरी, आरएसएस के जिला संघचालक डॉ नितेश वर्मा , आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0
0
Report

खूंटी में हिंदुओं पर हमले के बाद भाजपा ने डीजीपी से मुलाकात की मांग की

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - हिंदू अत्याचार को जानने भाजपा के छह सदस्यीय दल खूंटी में की बैठक। एंकर - खूँटी जिले के मुरहू में हिंदुओं के साथ हुई घटना को लेकर आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष क्रमशः बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुण्डा और राकेश प्रसाद तथा हटिया विधायक सह सचेतक नवीन जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता सुनील साहू, सीमा शर्मा आदि खूँटी पहुँचे हैं। इस दौरान प्रशासन के द्वारा की गयी कार्रवाई को एकतरफा बतलाते हुए इसकी जानकारी दी गयी। इस दौरान खूंटी क्लब में रामनवमी महासमिति, विहיפ बजरंग दल, सहित सनातनियों के साथ बैठक की गयी । जहाँ रामनवमी पर्व में हुए पथराव पर जानकारी ली। जो कि मुरहू में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव किया गया था। फिर दूसरे दिन 28 मार्च को मुरहू में हिंदुओं पर जानलेवा हमला किया जाना था। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई पर नाराजगी व असंतुष्टता व्यक्त की गयी। मौके पर, इस घटना में हुए केस पर भी नाराजगी व्यक्त किया गया। वहीं एसपी, एसएसपी व डीआईजी से मुलाकात कर इस मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी देकर न्याय की मांग करने की बात भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने बतायी। मौके पर भाजपा के सचेतक हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि यहां इरफान अंसारी आवे या कोई भी आगे लेकिन यहाँ कानून का राज चलता है । कानून से बढ़कर कोई भी नहीं है। उन्होंने जी मीडिया को बताया कि पुलिस को जब पता था तो समय रहते सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की। वहीं दूसरे दिन हिंदुओं पर जानलेवा हमला किया जाना और पुलिस द्वारा उनपर कार्रवाई नहीं करना। यह उचित नहीं है। और दूसरी ओर जो दोषी है उन्हें नहीं पकड़ा जाना और जो निर्दोष है उनका जबरन केस में नाम दिया जाना यह ठीक नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस का रवैया चेक एंड बैलेंस का रवैया अपना रही है। इसके खिलाफ हम लोग डीजीपी से मुलाकात करेंगे। पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में आधी रात को पुलिस घरों के दरवाजे तोड़कर घर में घुसती है और महिलाओं को प्रताड़ित करती है। यह गुंडा का राज नहीं है कानून का राज चलता है इसके खिलाफ भी अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया कि भाजपा सनातन के साथ है और रहेगा। इसके लिए एसपी और डीजीपी से मुलाकात किया जाएगा और उसके बावजूद भी सुनाई नहीं होती है तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। बाईट - नवीन जायसवाल, सचेतक सह विधायक झारखंड सरकार。 बाईट - राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा。
0
0
Report
Advertisement

रामनवमी जुलूस में हत्या: SIT ने तीनों आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh, Jharkhand:रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग जिले के गदोखर गांव में 27/28 मार्च 2026 की रात एक शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान दुखद घटना हुई थी। शोभायात्रा में शामिल रामकुमार साव पर कुछ आरोपियों ने पूर्व रंजिश के कारण हमला कर दिया। भुजाली से किए गए इस हमले में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और लगातार छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों—करण कुमार यादव, नितेश कुमार यादव और अरुण यादव—को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा हथियार भी बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई। इसी दौरान एक अन्य घटना में, दिपूगढ़ा क्षेत्र में मुकेश सिंह पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू थोथा उर्फ प्रणय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास स्पष्ट रूप से देखा गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top