271801
स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य सम्मानित
Bahraich, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया अभिनंदन रुपईडीहा, बहराइच। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, जिला बहराइच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य को समिति की वार्षिक सेवा पथ पुस्तक 'दर्पण', अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन एवं नगर सचिव राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेयरमैन के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही नगर के विकास और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। इस मौके पर रुपईडीहा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष बनारस गिरी, पत्रकार संजय कुमार गुप्ता, शकील अहमद, इरशाद हुसैन, संतोष कुमार मिश्रा, सिद्धनाथ गुप्ता, रमेश कुमार मिश्रा, केशव कुमार गुप्ता, चेक पोस्ट इमीग्रेशन में तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे, संगठन मंत्री केसरी प्रसाद सोनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।0
0
Report
271801
पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का एसपी ने किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
Bahraich, Uttar Pradesh:रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का नवनिर्मित भवन तैयार होने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस चौकी का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को अब अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। चौकी स्थापित होने से फरियादियों को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस चौकी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। नई पुलिस चौकी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी तथा स्थानीय नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सहायता प्राप्त करने में सहूलियत होगी। चौकी के निर्माण से शिवपुर मोहरनिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा, सहायक कमांडेंट अमित कटियार, शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल,सहित पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई पुलिस चौकी के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
271881
कलवाडीह गांव में लटकते हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत बिजली विभाग पर लापरवाही का आरो
Rupaidiha, Uttar Pradesh:बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलुवाडीह गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 48 वर्षीय जलपता की मौत हो गई। वह खेत की ओर गई थीं। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। खेत में लटक रहे तार की चपेट में आईं जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे खेत में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से जलपता झुलस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर बलहा विधायक सरोज सोनकर और रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों को समझाया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
271865
ककरी गाँव में आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद,
Nanpara, Uttar Pradesh:बहराइच के नानपारा रेंज के ककरी गांव में आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ शनिवार शाम करीब 6 बजे वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रात में रेंज कार्यालय ले जाया गया। जांच के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। पिछले कई दिनों से ककरी ईंट भट्ठे के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। 30 अक्टूबर को तेंदुए ने एक पड़िया का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग की नानपारा रेंज ने गश्त बढ़ाई और जागरूकता अभियान चलाया। तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी छोडे गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पदचिह्नों के आधार पर ककरी गांव में ईंट भट्टे के पास पिंजड़ा लगाया था। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। शनिवार शाम तेंदुआ पिंजड़े में बंधी बकरी का शिकार करने पहुंचा और उसमें कैद हो गया। जाँच के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा जायेगा0
0
Report
271801
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता
Bahraich, Uttar Pradesh:आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री प्रद्युम्न सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे । एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प का स्मरण कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद में समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थाना/चौकी स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर उनकी स्मृति में चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ ली गयी ।0
0
Report
