icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271312
MKMOHAMMAD KHALIDFollow30m ago

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Gaura Chawki, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना खोड़ारे पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।15 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक झा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे ज्ञान सिंह की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। इसके तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बभनजोत, जीपीएस इंटर कॉलेज गौरा चौकी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय घारीघाट में छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न और बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और फीडबैक फॉर्म भी भरवाए। साथ ही अपील की गई कि किसी भी पीड़ित महिला या बालिका तक आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अवश्य पहुंचाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें समय से सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में भी बताया गया। जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए।हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1076,108,1930,1098,102, 101 पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल सहायता लें। मौके पर कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी नीतेश साव, आरक्षी गौरव मिश्रा, महिला आरक्षी सेजल सिंह तथा महिला आरक्षी सावित्री देवी सहित थाना खोड़ारे की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
271307
MKMOHAMMAD KHALIDFollow27 Aug 2026, 02:41 am

बभनजोत क्षेत्र में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद पर झूमे आशिक-ए-रसूल

LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा 12 रबी-अव्वल के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश के जश्न में बभनजोत क्षेत्र के दर्जनों गांव से शामिल होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत सुबह मदरसा कस्बा खास से हुई। हरे झंडे, ताज और "सरकार की आमद - मरहबा, दिलदार की आमद - मरहबा" और "लब्बैक या रसूल अल्लाह" के नारों से पूरा गौरा चौकी चौराहा गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस पर मिठाई, पानी और शरबत व लंगर तकसीम किया। जुलूस में उलेमा-ए-किराम ने हुजूर की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डालते हुए कहा कि आप सल्लo पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए। आपकी तालीम अमन, मोहब्बत और भाईचारे की तालीम है। जुलूस कस्बा खास मदरसा से होते हुए पिपरा अदाई, गौरा चौकी बद्री पेट्रोल पंप दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारुल रजा से वापस होते हुए गौरा चौकी चौराहे से आस्ताना कदमें रसूल पर पहुंचकर दुआ-ए-खैर पर खत्म हुआ।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ उदित नारायण पालीवाल खोडारे पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय व चौकी प्रभारी मयंक वर्मा तथा प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौलाना मसीदुद्दीन, कारी मोहम्मद आसिफ, मौलाना तनवीर, रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, महिम बाबा महबूब अहमद, शाहबाज बेग सैकड़ो ओलमा सहित हजारों आशिकान-ए-रसूल मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
271312
MKMOHAMMAD KHALIDFollow13 Aug 2026, 05:41 am

पीडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन का हुवा आयोजन।

Gaura Chawki, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोण्डा सपा पीडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन का सपा नेता हफीज मलिक क़े आवास राघव बस्ती पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष अरसद हुसैन एवं सपा उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन द्वारा अपने प्रतिनिधि क़े रूप मे भेजे गए सपा वरिष्ठ नेता विनदेशवरी पाल एवं सपा नेता मंटू जी की उपस्थिति मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम क़े शुरुआत मे आये हूए अतिथियों का हफीज मलिक एवं उनके समर्थको द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे बोलते हूए मुख्य अतिथि ने समाज वादी पार्टी क़े नीतियों की चर्चा करते हूए आगामी विधानसभा चुनाव मे सपा पार्टी को अधिक से अधिक समर्थन देकर सपा मुखिया को उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री बनाने क़े लिए अपील किया। कार्यक्रम मेसपा प्रदेश सचिव रईस अहमद उर्फ़ बब्बू प्रधान ने अपने शायराना अन्दाज मे शेर को पढ़कर अपने विचार प्रस्तुत करते हूए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से किसान, व्यापारी मजदूर, छात्र सभी वर्ग परेशान है छात्र आंदोलन को वर्तमान सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियो क़े द्वारा दबाने का प्रयास किया गया और उनपर पुलिस द्वारा दिल्ली मे लाठी भी बरसाई गई इतने ही नहीं छात्र आंदोलन मे हमारे बहनो को भी परेशान किया गया अब समय आगया है बदलाव की आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को अपना अमूल्य समर्थन देकर सरकार बनाने और सपा मुखिया अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने क़े लिए अपील किया। कार्यक्रम क़े आयोजक सपा नेता हफीज मलिक ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन मे आए हूए सभी सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता को तहे दिल से आभार व्यक्त करते हूए सपा क़े नीतियों की चर्चा करते हूए आने वाले विधानसभा चुनाव मे अपना अपना समर्थन देकर सपा सरकार बनाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने क़े लिए अपील किया। इस अवसर पर राहुल यादव, केडी पटेल, सपा नेता मोहन लाल यादव, नरेन्द्र यादव, संतोष यादव बसंत यादव, गुरु बक्स राजभर, बुद्धू नेता सहित सपा पदाधिकारियों हजारों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271312
MKMOHAMMAD KHALIDFollow10 Aug 2026, 10:12 am

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा

Gazipur, Uttar Pradesh:छपिया क्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई । पदयात्रा गर्ग इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर हथियागढ़ बाजार तक निकाली गई।तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प के साथ हुआ।इस पदयात्रा में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ,मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला , प्रबन्धक देवी प्रसाद शुक्ला, जितेंद्र नाथ पांडेय, सोहरत वर्मा, पप्पू सिंह, मनीष पांडेय, राम अभिलाख वर्मा, श्याम नारायण एवं डबलू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report
Pinewz
271312
MKMOHAMMAD KHALIDFollow27 Jul 2026, 08:37 am

पशु मित्रों ने लंबित मानदेय और नियमित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

Gazipur, Uttar Pradesh:बभनजोत ब्लॉक के पैरावेट/पशु मित्रों ने सोमवार को ब्लॉक पशु चिकित्सालय पहुंचकर लंबित मानदेय और समय से भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन पशु चिकित्सा अधिकारी बभनजोत जय प्रकाश मौर्या को दिया गया।पशु मित्र ब्लॉक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। किसी किसी पशु मित्र को तो ज्वाइनिंग के बाद से ही कोई मानदेय नहीं मिला है l मुख्य मांगों में नियमित मानदेय लागू करना सुनिश्चित किया जाए, पूर्व में किए गए एफएमडी टीकाकरण का लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए, पशु गणना कार्य का लंबित भुगतान अभिलंब कराया जाए, ए आई कृत्रिम गर्भाधान कार्य का लंबित भुगतान कराया जाए को ज्ञापन सौंपा है l संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम 10-15 किमी साइकिल/बाइक से जाकर टीकाकरण करते हैं। पेट्रोल का खर्च भी नहीं निकलता। अगर मानदेय नहीं बढ़ा तो आंदोलन करेंगे।"इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पटेल, कुलदीप कुमार वर्मा, छठी राम, संजय कुमार वर्मा, हृदयराम, राजू, राम जन्म ,महेश कुमार,राजेश कुमार वर्मा, सहित कई लोग उपस्थित रहे l
0
0
Report
Advertisement
Back to top